Close Menu
    What's Hot

    Weather Update: देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत जानें मौसम का हाल | National

    November 6, 2026

    Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

    November 6, 2026

    दिल्ली-NCR में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे? सर्वे में 53% पेरेंट्स की डिमांड- बच्चों को दें स्मॉग ब्रेक

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

      November 6, 2026

      Bollywood News: आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर | National

      November 5, 2026

      Nagaur Firecracker Blast: राजस्थान के नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो की मौत, 2 किमी दूर तक गूंजी आवाज | National

      November 5, 2026

      Uttarkashi Accident: उत्तरकाशी में गंगा नदी में गिरी इनोवा कार, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | National

      November 5, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, हिमाचल में ठंड, दक्षिण भारत में बारिश | National

      November 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM सैनी ने पंजाब की भर्ती परीक्षाओं पर कांग्रेस और आप से मांगा जवाब
    पंजाब

    CM सैनी ने पंजाब की भर्ती परीक्षाओं पर कांग्रेस और आप से मांगा जवाब

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 4, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • चन्नी प्रकरण को बताया दलित समाज का अपमान, पंजाब विधानसभा के निंदा प्रस्ताव पर भी उठाए सवाल
    • कहा: कॉमनवेल्थ पदक विजेताओं का जल्द होगा सम्मान समारोह
    • हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है और गरीब, पिछड़े तथा अनुसूचित जाति समाज के नाम पर केवल राजनीतिक लाभ उठाया। जिस चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस का कठिन परिस्थितियों में साथ दिया, आज उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। एक तरह से कांग्रेस ने दलितों और वंचितों का अपमान करने का काम किया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को हरियाणा निवास पर पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने नीट पेपर मामले पर केंद्र सरकार द्वारा की गई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने हमेशा युवाओं को गुमराह करने का काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी का संपूर्ण जीवन देश के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश की सेवा में निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा युवाओं के भविष्य की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों पर केंद्र सरकार ने कड़े कानून बनाए, दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की और भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पेपर लीक मामले को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अत्यंत गंभीरता से लिया और स्पष्ट संदेश दिया कि देश के किसी भी युवा के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी युवाओं के सपनों और उनके भविष्य के साथ खेलने का अधिकार नहीं है।

    नई पीढ़ी नहीं जानती कांग्रेस का व्यवहार

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ने कांग्रेस के शासनकाल की परिस्थितियों को नहीं देखा है। उस समय भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता का तो अभाव था ही, साथ ही एग्जाम देने तक के लिए बसो की छतों पर लटकते हुए जाना पड़ता था। पेपर लीक होने पर तो कोई सुनवाई तक नहीं की जाती थी, युवाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कांग्रेस ने वर्षों तक वोट बैंक की राजनीति के लिए युवाओं के भविष्य की अनदेखी की। देश की जनता अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन की राजनीति को समझ चुकी है, जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

    फार्मेसी के पेपर लीक पर उठाए सवाल

    पंजाब विधानसभा में पेपर लीक पर पास किए गए निंदा प्रस्ताव संबंधित एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या पंजाब सरकार ने अपने प्रदेश में फार्मेसी के पेपर लीक को लेकर भी कोई निंदा प्रस्ताव पास किया है? उन्होंने पंजाब का जिक्र करते हुए कहा कि वहां हाल ही में भर्ती परीक्षा के परिणाम में जिस प्रकार के नाम वाले उम्मीदवार पास हुए है, वो वहां के युवाओं के साथ होने वाले धोखे को स्वयं बयान कर रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को जवाब देना चाहिए। आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा था कि यदि पंजाब में पेपर लीक होगा तो शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाएगा। अब ऐसी घटनाओं पर उनकी चुप्पी बताती है कि उनके कथनी और करनी में कितना अंतर है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को पहले यह बताना चाहिए कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में युवाओं के लिए क्या किया।

    हरियाणा में कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हैं, जो “भर्ती रोको गैंग” से जुड़े है

    उन्होंने कहा कि हरियाणा की वर्तमान डब्बल इंजन की सरकार ने प्रधानमंत्री दी के नेतृत्व में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए हैं और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं मेरिट आधारित बनाया गया है। आज योग्य युवाओं को बिना किसी भेदभाव के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भर्ती संबंधित प्रक्रिया पर लगने वाले समय संबंधित सवाल पर कहा कि हरियाणा में कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हैं, जो “भर्ती रोको गैंग” से जुड़े है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास करते हैं, लेकिन सरकार किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।

    हुड्डा राज में थे केवल दो शब्द

    मुख्यमंत्री ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के समय “पदक लाओ, पद पाओ” जैसी व्यवस्था थी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस की खेल नीति इतनी अच्छी थी, जैसा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दावा करते हैं, तो उस समय हरियाणा और देश को आज की तरह रिकॉर्ड पदक क्यों नहीं मिलते थे। उन्होंने कहा कि आज खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर सम्मान और प्रोत्साहन मिल रहा है।

    जल्द होगा सम्मान समारोह

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक लाने वाले विजेताओं के सम्मान में जल्द समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति का ही यह परिणाम है, कि इतने पदक आ रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2 हजार से ज्यादा खेल नर्सरियां चल रही है। ग्राउंड लेवल से ही बच्चे को तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पद विजेताओं, उनके अभिभावकों, कोच को उपलब्धि के लिए बधाई दी।

    जिला में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

    एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीति स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार के किसी भी मामले में संलिप्त पाए जाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी को उस जिला में तथा उसी पद पर पोस्टिंग नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति से कार्य कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी सरकार की बड़ी कामयाबी ! पिछले 7 साल में 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त | National
    Next Article अर्शदीप सिंह ने आर अश्विन से मांगी माफी, सॉरी ऐश भाई! मैं आपको पर्सनली मैसेज करूंगा” | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      रणजीत सिंह तरखान माजरा से कथित मारपीट और अपमान के विरोध में AAP ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का घेराव किया

      November 5, 2026

      केवल श्री अकाल तख्त साहिब को समर्पित संगठन ही पंथ…

      November 5, 2026

      AAP ने राहुल गांधी की ‘इंसाफ रैली’ को लेकर कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

      November 5, 2026

      CM मान बोले- केंद्रीय एजेंसियां BJP के इशारे पर ‘AAP’ नेताओं के खिलाफ छापे मार कर रही हैं, लेकिन कुछ नहीं मिल रहा

      November 5, 2026

      CM भगवंत मान ने किया कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली

      November 5, 2026

      ‘DA की 3% किस्त जारी होगी, CM मान ने कर्मचारियों को…

      November 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Weather Update: देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत जानें मौसम का हाल | National

      By परवेश चौहानNovember 6, 2026

      कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में अति भारी बारिश की चेतावनी भारत…

      Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

      November 6, 2026

      दिल्ली-NCR में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे? सर्वे में 53% पेरेंट्स की डिमांड- बच्चों को दें स्मॉग ब्रेक

      November 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.