Close Menu
    What's Hot

    Weather Update: देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत जानें मौसम का हाल | National

    November 6, 2026

    Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

    November 6, 2026

    दिल्ली-NCR में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे? सर्वे में 53% पेरेंट्स की डिमांड- बच्चों को दें स्मॉग ब्रेक

    November 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

      November 6, 2026

      Bollywood News: आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को धमकी देने वाला गिरफ्तार, बेंगलुरु से पकड़ा गया IT इंजीनियर | National

      November 5, 2026

      Nagaur Firecracker Blast: राजस्थान के नागौर में पटाखा गोदाम में भीषण धमाका, दो की मौत, 2 किमी दूर तक गूंजी आवाज | National

      November 5, 2026

      Uttarkashi Accident: उत्तरकाशी में गंगा नदी में गिरी इनोवा कार, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी | National

      November 5, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, हिमाचल में ठंड, दक्षिण भारत में बारिश | National

      November 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, November 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Weather Update: देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत जानें मौसम का हाल | National
    दिल्ली

    Weather Update: देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत जानें मौसम का हाल | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में अति भारी बारिश की चेतावनी

    भारत में त्योहारों का मौसम है और ऐसे में कई राज्यों में बारिश इसका मजा किरकिरा कर रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 6 नवंबर को देश के कई राज्यों के लिए मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, देश के 13 राज्यों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है. बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

    चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है, लेकिन देश के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रह सकता है. पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में फिलहाल चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. 10 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है.

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के कुछ इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ आंधी आने और बिजली गिरने की भी आशंका है. बिहार के गया, नवादा, अरवल, लखीसराय, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, भोजपुर और बक्सर में भारी बारिश होने का अनुमान है. इसके अलावा झारखंड के रांची, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, धनबाद, बोकारो और हजारीबाग में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

    दिल्ली में 6 नवंबर को बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. इनमें सहारनपुर, बहराइच, हरदोई, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मेरठ, कानपुर, हमीरपुर, अयोध्या, झांसी, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और ललितपुर शामिल हैं.

    दिल्ली के सटे पंजाब के कई जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. फिरोजपुर, बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर और बरनाला में हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.

    पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी गढ़वाल, हरिद्वार, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर में बारिश होने का अनुमान है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

    राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक के साथ आंधी आने की संभावना है. इनमें श्रीगंगानगर, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, करौली, भीलवाड़ा और पाली शामिल हैं. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मध्य प्रदेश के विदिशा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), सिवनी, देवास, बैतूल, हरदा, धार, गुना, नीमच, उज्जैन, उमरिया, जबलपुर और आगर मालवा में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका | Delhi

      November 5, 2026

      Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में AQI 444 के पार, जानिए कहां सबसे खराब हालात | Delhi

      November 5, 2026

      Delhi News: मयूर विहार के स्कूल में 9 साल की छात्रा की मौत, क्लासरूम में अचानक गिरी, घटना CCTV में कैद | Delhi

      November 4, 2026

      Delhi Air Pollution: दिल्ली में जहरीली हुई हवा, कई इलाकों का AQI 400 के पार, जानिए कहां सबसे ज्यादा पॉल्यूशन | Delhi

      November 4, 2026

      Delhi Fire News: पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, 2 लोग अस्पताल में भर्ती | Delhi

      November 3, 2026

      Delhi Police News: वकील-पुलिस विवाद में ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड ! मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों का प्रदर्शन | Delhi

      November 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Weather Update: देश के 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत जानें मौसम का हाल | National

      By परवेश चौहानNovember 6, 2026

      कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में अति भारी बारिश की चेतावनी भारत…

      Delhi AQI Alert: दिल्ली में हवा हुई और जहरीली, AQI 400 के करीब पहुंचा, लगातार चौथे दिन ‘बहुत खराब’ मापा गया | National

      November 6, 2026

      दिल्ली-NCR में 15 नवंबर तक स्कूल बंद रहेंगे? सर्वे में 53% पेरेंट्स की डिमांड- बच्चों को दें स्मॉग ब्रेक

      November 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.