Close Menu
    What's Hot

    शेयर मार्केट में तेजी का सिलसिला बरकरार, चढ़कर खुला बाजार, सस्ता हुआ कच्चा तेल

    August 5, 2026

    लाल सागर में मिसाइल हमला कर भारतीय जहाज डुबोया, भारत ने कहा- घटना बेहद चिंताजनक

    August 5, 2026

    नाम के रिश्ते! वृदाश्रम में मशहूर कपड़ा व्यापारी की मौत, मिलने नहीं आईं 3 बेटियां, VIDEO कॉल पर देखा अंतिम संस्कार, झकझोर देगी ये कहानी

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      लाल सागर में मिसाइल हमला कर भारतीय जहाज डुबोया, भारत ने कहा- घटना बेहद चिंताजनक

      August 5, 2026

      US में नौकरी का सपना हुआ महंगा, पढ़ाई के बाद लौटना होगा वापस, नहीं तो 1 करोड़ रुपये का शुल्क

      August 5, 2026

      Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National

      August 5, 2026

      UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

      August 4, 2026

      नदियों में बह रहा तेजाबी पानी! राजस्थान सरकार को SC ने लगाई फटकार, नागरिकों को जहर देना शर्मनाक

      August 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»लाल सागर में मिसाइल हमला कर भारतीय जहाज डुबोया, भारत ने कहा- घटना बेहद चिंताजनक
    Breaking News

    लाल सागर में मिसाइल हमला कर भारतीय जहाज डुबोया, भारत ने कहा- घटना बेहद चिंताजनक

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Indian ship sinked in red sea: लाल सागर में हुती विद्रोहियों द्वारा कॉमर्शियल जहाजों को निशाना बनाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को यमन के तट के पास मिसाइल हमले में एक भारतीय जहाज डूब गया। अधिकारियों ने बताया है कि यमन के तट के पास एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) लगने से भारतीय झंडे वाला एक जहाज पलट गया और डूब गया।

    सवार सभी 14 लोगों को बचाया गया

    बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बताया कि MSV फैज नूर ओलिया पर सवार सभी 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिनमें से 13 भारतीय नागरिक थे। सोनोवाल ने “बिना उकसावे के किए गए हमले” की निंदा की और कहा कि इस इलाके में समुद्री यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। यह साफ नहीं है कि जहाज पर किसने हमला किया।

    हमले की यह ताजा घटना

    लाल सागर में जहाजों पर हो रहे हमलों के सिलसिले में यह ताजा घटना है। लाल सागर एक वैकल्पिक समुद्री रास्ता है, जिसका इस्तेमाल कुछ टैंकर तब से कर रहे हैं जब ईरान ने फरवरी में होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया था।

    सरकार ने की निंदा

    विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इस इलाके में कॉमर्शियल जहाजों पर हो रहे हमलों को “बेहद चिंताजनक” बताया। मंत्रालय ने कहा, “इस इलाके में कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना बंद होना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के मुताबिक, यहां के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से जहाजों की आवाजाही और व्यापार बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।”

    आवागमन के कई रास्ते बाधित

    फरवरी के आखिर में ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमलों के बाद से इस इलाके में जहाजों के आवागमन के कई रास्ते बाधित हुए हैं। उसी समय से ईरान ने दुनिया के सबसे व्यस्त तेल शिपिंग रास्तों में से एक होर्मुज़ स्ट्रेट को ब्लॉक कर दिया है, जिससे वैश्विक तेल की कीमतों पर भारी असर पड़ा है।

    लाल सागर में जोखिम और बढ़ा

    सऊदी अरब से तेल ले जाने वाले कुछ जहाज इसके बजाय लाल सागर में एक वैकल्पिक शिपिंग रास्ते से गुजरे थे, लेकिन हाल ही में यमन के हुती लड़ाकों द्वारा सऊदी टैंकरों पर किए गए हमलों ने इस इलाके में जोखिम और बढ़ा दिया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनाम के रिश्ते! वृदाश्रम में मशहूर कपड़ा व्यापारी की मौत, मिलने नहीं आईं 3 बेटियां, VIDEO कॉल पर देखा अंतिम संस्कार, झकझोर देगी ये कहानी
    Next Article शेयर मार्केट में तेजी का सिलसिला बरकरार, चढ़कर खुला बाजार, सस्ता हुआ कच्चा तेल
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      US में नौकरी का सपना हुआ महंगा, पढ़ाई के बाद लौटना होगा वापस, नहीं तो 1 करोड़ रुपये का शुल्क

      August 5, 2026

      Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National

      August 5, 2026

      UP को मिल सकता है नमो भारत ट्रेन के 4 नए रूट का तोहफा, पूरी पश्चिमी यूपी में बिछेगा जाल

      August 4, 2026

      नदियों में बह रहा तेजाबी पानी! राजस्थान सरकार को SC ने लगाई फटकार, नागरिकों को जहर देना शर्मनाक

      August 4, 2026

      तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन रिहा

      August 4, 2026

      आतंकी हमले के बाद हरकत में आया जम्मू-कश्मीर प्रशासन, प्रवासी मजदूरों के लिए क्लस्टर बनेंगे

      August 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शेयर मार्केट में तेजी का सिलसिला बरकरार, चढ़कर खुला बाजार, सस्ता हुआ कच्चा तेल

      By परवेश चौहानAugust 5, 2026

      Stock Market Opening 5 August 2026: कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार…

      लाल सागर में मिसाइल हमला कर भारतीय जहाज डुबोया, भारत ने कहा- घटना बेहद चिंताजनक

      August 5, 2026

      नाम के रिश्ते! वृदाश्रम में मशहूर कपड़ा व्यापारी की मौत, मिलने नहीं आईं 3 बेटियां, VIDEO कॉल पर देखा अंतिम संस्कार, झकझोर देगी ये कहानी

      August 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.