Close Menu
    What's Hot

    टी20 से सीधे टेस्ट में एंट्री, पाकिस्तानी बैटर ने तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास | Sports

    August 5, 2026

    सीएम मान का बड़ा फैसला, पंजाब की सभी गौशालाओं के…

    August 5, 2026

    तेजी पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 7 अगस्त से होगा शुरू, धमकी भरे ईमेल के बाद बढ़ी सुरक्षा | Delhi

      August 5, 2026

      102 की उम्र, फिर भी हरिद्वार जाने की जिद! पोतों ने जो किया वो देखकर नम हो जाएंगी आंखें

      August 5, 2026

      लाल सागर में मिसाइल हमला कर भारतीय जहाज डुबोया, भारत ने कहा- घटना बेहद चिंताजनक

      August 5, 2026

      US में नौकरी का सपना हुआ महंगा, पढ़ाई के बाद लौटना होगा वापस, नहीं तो 1 करोड़ रुपये का शुल्क

      August 5, 2026

      Assam Flood News: असम में बाढ़ से भारी तबाही, हजारों लोग हुए बेघर, फसल और सड़कें तबाह, अब तक 87 की मौत | National

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»दूसरे ही साल तहलका…फरीदाबाद के इस घेवर की दीवानगी ऐसी, अमेरिका-जर्मनी तक से आ रहे ऑर्डर
    हरियाणा

    दूसरे ही साल तहलका…फरीदाबाद के इस घेवर की दीवानगी ऐसी, अमेरिका-जर्मनी तक से आ रहे ऑर्डर

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 5, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. सावन, तीज और रक्षाबंधन के त्योहारों के बीच फरीदाबाद के दयालपुर गांव का घेवर इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. महज दूसरे साल में ही इस दुकान ने ऐसा नाम कमा लिया है कि यहां पूरे दिल्ली-एनसीआर के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात और दूसरे राज्यों से भी ग्राहक पहुंच रहे हैं. अमेरिका समेत कई देशों से घेवर के ऑर्डर भी आ रहे हैं. ग्राहकों का कहना है कि यहां मिलने वाला स्वाद उन्हें कहीं और नहीं मिलता. यही वजह है कि त्योहारों के सीजन में यहां लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है. लोकल 18 से नमन बताते हैं कि मेरी दुकान पिछले साल खुली थी. पूरे दिल्ली-एनसीआर से तो ग्राहक आते ही हैं, गुजरात और दूसरे राज्यों से भी ग्राहक आ रहे हैं. यहां तक कि विदेशों से भी मेरे पास ग्राहक आ रहे हैं. अमेरिका के न्यू जर्सी और जर्मनी तक हमारा घेवर गया है.

    40 कारीगर बनाने में जुटे

    नमन बताते हैं कि वैसे हमारी दुकान पर 15 से 20 कारीगर रहते हैं, लेकिन अब त्योहारों का सीजन आ गया है तो करीब 40 कारीगर काम कर रहे हैं. हमारे घेवर में सिर्फ स्वाद नहीं बल्कि क्वालिटी भी है. हम शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल करते हैं. बाहर से कोई नकली घी नहीं मंगवाते. बिल्कुल ओरिजिनल घी और खांड का इस्तेमाल करते हैं. हम गैस पर घेवर नहीं बनाते. कोयले की भट्ठी पर वैदिक तरीके से तैयार करते हैं. इससे स्वाद और भी बेहतरीन हो जाता है.

    नमन बताते हैं कि मेरे पापा पहले सूबेदार थे और 28 फरवरी 2023 को रिटायर हुए. दुकान पिताजी ने खोली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा के घेवर का जिक्र किया था. हरियाणा और उत्तर प्रदेश में घेवर बहुत चलता है. रक्षाबंधन, तीज और जन्माष्टमी पर इसकी मांग सबसे ज्यादा रहती है. बिना दूध वाला घेवर 500 रुपये किलो और मलाई-खोया वाला घेवर 550 रुपये किलो मिलता है. कितना बिक जाता है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन फिर भी रोज करीब एक क्विंटल घेवर निकल जाता है. मैं अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रहा हूं.

    छापे में निकला शुद्ध

    नमन के मुताबिक, पिछले साल सीएम फ्लाइंग का भी छापा पड़ा था. उसकी रिपोर्ट हमारे पास आ चुकी है. हमारी दुकान का घेवर सभी गुणवत्ता मानकों पर पास हुआ है. अगर कुछ भी निगेटिव होता तो दुकान पिछले साल ही बंद हो जाती. इस साल दुकान नहीं खुलती. यदि किसी को कोई शंका है तो हम पूरी रिपोर्ट की प्रिंट निकालकर दिखा सकते हैं. ग्राहक धर्मेंद्र बताते हैं  किमैं पलवल से आगे काशीपुर से सिर्फ घेवर खाने के लिए आया हूं. ऐसा स्वाद कहीं भी नहीं है. यह बिल्कुल प्योर है. मैंने 550 रुपये किलो के हिसाब से लिया है. पिछले साल भी आया था. अभी दोस्तों के साथ मिलकर डेढ़ किलो घेवर खा चुके हैं.

    नहीं मिलता ऐसा स्वाद

    ग्राहक वीरेंद्र बताते हैं कि हम यहां घेवर खाने के लिए आए थे. अभी डेढ़ किलो घेवर लिया है. जब भी इधर से गुजरते हैं तो डेढ़ या दो किलो घेवर लेकर जाते हैं. लेकर भी जाते हैं और यहीं खाकर भी जाते हैं. हर चार-पांच दिन में हम यहां आते रहते हैं. ग्राहक निखिल बताते हैं कि मैं मोहना से आया हूं. हर बार घेवर यहीं से ले जाते हैं. अभी एक पाव खाने के लिए लिया है. एक पाव और खाने के लिए पर्ची कटवा ली है. घेवर तो बहुत जगह मिलता है, लेकिन यहां का स्वाद सबसे बेहतरीन है. ग्राहक कृष्ण कुमार बताते हैं कि मैं नोएडा से फरीदाबाद घेवर लेने आया हूं. वैसे मैं फरीदाबाद का रहने वाला हूं, लेकिन नोएडा से आया हूं. मैं एक किलो घेवर लेकर जा रहा हूं. नोएडा में ऐसा स्वाद नहीं मिलता.


    Haryana News वृंदावन से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बड़ा स 87163

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की 17 साल बाद भारत में वापसी, इसी महीने शुरु होगा टूर्नामेंट, यहां मिलेगी पूरी जानकारी | Sports
    Next Article Delhi Monsoon Session: दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र 7 अगस्त से होगा शुरू, धमकी भरे ईमेल के बाद बढ़ी सुरक्षा | Delhi
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कौशल चौधरी का साला, गिरोह में ‘HR’ का रोल, कौन है गैंगस्टर गौरव गडोली, जिसे विदेश से खींच लाई हरियाणा पुलिस

    August 5, 2026

    नाम के रिश्ते! वृदाश्रम में मशहूर कपड़ा व्यापारी की मौत, मिलने नहीं आईं 3 बेटियां, VIDEO कॉल पर देखा अंतिम संस्कार, झकझोर देगी ये कहानी

    August 5, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: हरियाणा में बना चक्रवात, UP-बिहार में मूसलाधार; 5 अगस्त के मौसम पर IMD का अलर्ट

    August 5, 2026

    हरियाणा में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, भ्रष्टाचारियों को जिले में नहीं मिलेगी पोस्टिंग

    August 5, 2026

    हरियाणा में मिलावटखोरों पर होगा शिकंजा, 5 फूड सेफ्टी वैन फिर शुरू होंगी; 28 नई मोबाइल लैब जुड़ेंगी

    August 4, 2026

    बंद था होटल का कमरा, अंदर चल रही थी मौज, रेड पड़ी तो टेंशन में आ गई चंडीगढ़ पुलिस

    August 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    टी20 से सीधे टेस्ट में एंट्री, पाकिस्तानी बैटर ने तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास | Sports

    By परवेश चौहानAugust 5, 2026

    अब्दुल्ला शफीक ने वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा इतिहास नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अजब…

    सीएम मान का बड़ा फैसला, पंजाब की सभी गौशालाओं के…

    August 5, 2026

    तेजी पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.