Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान काजल के रूप में हुई है, जो अपने घर में फंदे से लटकी मिली। जानकारी के अनुसार, काजल की शादी 29 नवंबर 2025 को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-3 निवासी युवक से हुई थी, जो सरकारी नौकरी करता बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
परिजनों का कहना है कि पहले कुछ समय के लिए सब ठीक था लेकिन पिछले 2 ,3 महीने से बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था ,पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी की थी ,गाड़ी के लिए भी 8 लाख रुपये की राशि दी थी लेकिन लड़का बड़ी गाड़ी की मांग करता था कहता था मेरी सरकारी नौकरी है मेरी शादी कही ओर होती तो बड़ी गाड़ी मिलती,उनकी बेटी को बात बात पर तानें दिए जाते थे। आरोप है कि लड़के का किसी अन्य लड़की के साथ अवैध सम्बन्ध भी था जिसके चलते वह काजल को रास्ते से हटाना चाहता था
पिता का कहना है कि लड़के ने अपने माता पिता को कुछ दिन पहले अपनी बहन के पास विदेश भेज दिया था और पीछे से उसने बेटी को रास्ते से हटाने की साजिश रची ,पिता का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। लड़के पक्ष ने लड़की के परिवार द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि शादी के समय उनकी ओर से किसी भी तरह की दहेज की मांग नहीं की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिवार और भाई को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। लड़के पक्ष के अनुसार, घटना के समय उनके माता-पिता ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे और उनका भाई भी ड्यूटी पर था, इसलिए घर पर कोई मौजूद नहीं था।
वहीं, मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम बोर्ड के माध्यम से कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
