Close Menu
    What's Hot

    माधुरी दीक्षित का जबरदस्त बिजनेस, कमा रहीं करोड़ों का मुनाफा, फिल्में नहीं यहां छिपा है राज

    August 8, 2026

    साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर! 2 चेन्नई सुपर किंग्स से स्टार बैटर रेस में, कौन मारेगा बाजी | Sports

    August 8, 2026

    Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर

      August 8, 2026

      PM Modi News: पीएम मोदी IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में हो रहे शामिल, Gen-Z छात्रों को बांटेंगे डिग्रियां | Delhi

      August 8, 2026

      Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana

      August 8, 2026

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      August 8, 2026

      पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर
    Breaking News

    Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Shashi Tharoor: थरूर का मानना है कि आरएसएस के वजूद का मुख्य आधार हिंदुत्व और भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में देखना है, जो उनकी मूल पहचान बनी हुई है।
    Shashi Tharoor: थरूर का मानना है कि आरएसएस के वजूद का मुख्य आधार हिंदुत्व और भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में देखना है, जो उनकी मूल पहचान बनी हुई है।

    कहा- युवा अब सवाल पूछते हैं, जानकारी हासिल करते हैं और राजनीतिक दलों से सीधे जवाब चाहते हैं
    Shashi Tharoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, आरएसएस का हिंदुत्व और हिंदू राष्ट्र से जुड़ा मूल नजरिया अभी भी मौजूद है, लेकिन भागवत जिस तरह युवाओं के सवालों को सुनने और उनसे बातचीत करने की बात कर रहे हैं, वह लोकतांत्रिक संवाद के लिहाज से एक अच्छा संकेत है। हालांकि थरूर ने यह भी स्पष्ट किया कि इसे आरएसएस की मूल विचारधारा में बदलाव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

    थरूर शुक्रवार रात मुंबई में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस कार्यक्रम में बोल रहे थे। थरूर ने कहा कि वह करीब एक दशक से संघ प्रमुख के बयानों पर नजर रखते आए हैं। उनके मुताबिक, भागवत के हालिया वक्तव्यों में संवाद और नई पीढ़ी को समझने पर जिस तरह जोर दिया जा रहा है, वह पहले के मुकाबले अलग दिखाई देता है।

    युवा बदलाव चाहते हैं, अब सब कुछ पहले जैसा नहीं चल सकता

    थरूर ने कहा, जो लोग चाहते हैं कि मुझे पार्टी (कांंग्रेस) से निकाल दिया जाए, क्योंकि मैं उस मंच पर गया था जहां मोहन भागवत भी मौजूद थे। वे यह नहीं समझते कि अलग सोच रखने वालों के साथ भी बातचीत की जा सकती है। उन्होंने कहा, 2029 में Gen-Z सबसे बड़ा वोटिंग ग्रुप होगा। देश के ज्यादातर हिस्सों को जागना होगा और इस बात को समझना होगा कि युवा बदलाव चाहते हैं। अब सब कुछ पहले जैसा नहीं चल सकता है।

    भाषण देने या आदेश देने के बजाय संवाद की जरूरत

    थरूर ने कहा कि दक्षिण एशिया की राजनीतिक पार्टियों को भी बदलते समय के साथ अपनी कार्यशैली में बदलाव करना होगा। युवा अब सवाल पूछते हैं, जानकारी हासिल करते हैं और राजनीतिक दलों से सीधे जवाब चाहते हैं। ऐसे में केवल भाषण देने या आदेश देने के बजाय संवाद की जरूरत है।

    कांग्रेस को लोगों की नब्ज बेहतर तरीके से समझने की जरूरत

    थरूर ने यह भी कहा कि कांग्रेस को लोगों की नब्ज बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है। युवाओं के बीच बेरोजगारी, शिक्षा, परीक्षा व्यवस्था और अवसर जैसे मुद्दे लगातार महत्वपूर्ण बने हुए हैं। राजनीतिक दल अगर इन सवालों पर युवाओं से सीधे संवाद नहीं करेंगे तो उनके लिए नई पीढ़ी से जुड़ना मुश्किल हो सकता है।

    ये भी पढ़ें: JPSC एग्जाम कैंसिल पर नहीं बनी बात, सरकार ने छात्रों से मांगे सुझाव, प्रयागराज पहुंचे राहुल गांधी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफरीदाबाद के सेक्टर 56 में डंपिंग यार्ड की बदबू से लोग परेशान, बारिश ने बढ़ाई परेशानी, हवा के साथ बीमारी फैलने का खतरा
    Next Article साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर! 2 चेन्नई सुपर किंग्स से स्टार बैटर रेस में, कौन मारेगा बाजी | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      PM Modi News: पीएम मोदी IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में हो रहे शामिल, Gen-Z छात्रों को बांटेंगे डिग्रियां | Delhi

      August 8, 2026

      Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana

      August 8, 2026

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      August 8, 2026

      पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

      August 7, 2026

      थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      माधुरी दीक्षित का जबरदस्त बिजनेस, कमा रहीं करोड़ों का मुनाफा, फिल्में नहीं यहां छिपा है राज

      By परवेश चौहानAugust 8, 2026

      Madhuri Dixit sells commercial space: माधुरी दीक्षित ने मुंबई में एक कमर्शियल ऑफिस स्पेस बेचकर…

      साई सुदर्शन टेस्ट सीरीज से बाहर! 2 चेन्नई सुपर किंग्स से स्टार बैटर रेस में, कौन मारेगा बाजी | Sports

      August 8, 2026

      Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर

      August 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.