Stock market closing 12 august 2026: कमजोर वैश्विक रुझानों, कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी और टाटा संस के शीर्ष नेतृत्व के इस्तीफे का असर मार्केट में देखने को मिला। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 187.90 अंक फिसलकर 77,966.35 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 35.75 अंक लुढ़ककर 24,435.95 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,263.33 का ऊपरी स्तर और 78,497.93 का निचला स्तर छुआ। बीएसई पर महज 8 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 22 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
इन शेयरों में तेजी
SBIN, भारती एयरटेल, अल्ट्रासेमको, पावरग्रिड, रिलायंस, BEL, ICICI बैंक, HDFC बैंक और कोटक बैंक के शेयर में तेजी दर्ज की गई। SBIN के शेयर में सबसे ज्यादा 1.31% की तेजी दर्ज की गई।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर बजाज फाइनेंस, इटरनल, इन्फोसिस, टाइटन, HCLTECH, TCS, बजाज फिन्सर्व, एशियन पेंट, एक्सिस बैंक, ट्रेंट, LT, हिंदुस्तान यूनिलीवर, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, कोटक बैंक, इंडिगो, अडाणी पोर्ट्स, टेक महिंद्रा, TCS, ITC और NTPC के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। TCS के शेयरे में सबसे ज्यादा 3.71% की गिरावट दर्ज की गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.09% की गिरावट, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.28% की तेजी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.18% की गिरावट दर्ज की गई।
कच्चे तेल की कीमतें चढ़ीं
बुधवार को 6.15 बजे ब्रेंट क्रूड 0.34% उछलकर 89.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
गिरावट के साथ खुला था बाजार
कारोबारी सत्र के तीसरे दिन बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला, लेकिन कुछ ही पलों में तेजी गंवा दी। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 109.08 अंक उछलकर 78,263.33 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी महज 1 अंक की मामूली तेजी के साथ 24,471.70 पर खुला।

