New Toyota Hyryder Aero Black Styling Pack: दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी मिडसाइज SUV को स्पोर्टी लुक देने के लिए नया ‘अर्बन क्रूजर हाइराइडर एयरो ब्लैक एडिशन’ पेश किया है। यह कोई नया वैरिएंट नहीं है, बल्कि एक डीलर-फिटेड स्टाइलिंग पैकेज है जो 31,999 रुपये में सीमित समय के लिए उपलब्ध है। यह पैकेज ‘नियो ड्राइव’ और ‘स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड’ दोनों वर्जन के G और V वैरिएंट्स के लिए ‘मिडनाइट ब्लैक’ कलर ऑप्शन के साथ मिलता है।
कॉस्मेटिक अपग्रेड पर फोकस
Hyryder के लिए ‘एरो ब्लैक एडिशन’ स्टाइलिंग पैकेज पूरी तरह से कॉस्मेटिक अपग्रेड पर फोकस किया गया है। यह पैकेज SUV को काले रंग की एक्सटेरियर एक्सेसरीज के साथ सड़क पर एक दमदार और आक्रामक लुक देता है। इस पैकेज में फ्रंट ग्रिल का ऊपरी हिस्सा (गार्निश), फ्रंट स्पॉइलर, हेडलैंप गार्निश, टेलगेट गार्निश, रियर स्पॉइलर और एक खास ‘एरो ब्लैक’ लिमिटेड एडिशन बैज शामिल है।

ज्यादा डार्क और स्पोर्टी लुक
ये सभी चीजें मिलकर Hyryder के मौजूदा डिजाइन को बनाए रखते हुए उसे एक ज्यादा डार्क और स्पोर्टी लुक देती हैं। जो ग्राहक अपनी कार को और ज्यादा कस्टमाइज करना चाहते हैं, उनके लिए Toyota डीलर-लेवल पर एक ऑप्शनल ‘ऑल ब्लैक पैकेज’ भी दे रही है, जिसके लिए अलग से पैसे देने होंगे। ‘एरो ब्लैक एडिशन’ सिर्फ कुछ समय के लिए है और स्टॉक खत्म होने तक ही मिलेगा।
इंजन में कोई बदलाव नहीं
कार की इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मैकेनिकल तौर पर Urban Cruiser Hyryder वैसी ही है।
- ग्राहक मौजूदा ‘नियो ड्राइव’ माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल और ‘स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड’ पावरट्रेन में से चुन सकते हैं।
- ‘स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड’ वर्शन में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और ई-ड्राइव ट्रांसमिशन मिलता है, जो 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है।
- नियो ड्राइव रेंज में 1.5-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। टोयोटा कुछ नियो ड्राइव वेरिएंट्स के साथ 4WD का ऑप्शन भी देती है।

कीमतें
- पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 11.31 लाख रुपये से 17.87 लाख रुपये के बीच है।
- हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 17.18 लाख रुपये से 20.19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
फीचर्स में कोई बदलाव नहीं
- यह सिर्फ एक स्टाइलिंग पैकेज है, इसलिए इसमें मिलने वाले फीचर्स स्टैंडर्ड Hyryder जैसे ही हैं।
- मुख्य फीचर्स में LED DRLs, 17-इंच अलॉय व्हील्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं।
- इनके अलावा, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जर, एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है।
- पिछली सीट पर बैठने वालों के लिए रिक्लाइनिंग सीट्स, रियर AC वेंट्स, USB चार्जिंग पोर्ट्स और 60:40 स्प्लिट रियर सीट की सुविधा मिलती है।

