नई दिल्ली. गुरुवार की सुबह जब ज्यादातर लोग नींद में सो रहे थे और कुछ उठकर बिस्तर पर असला रहे थे तभी आचानक तेज झटकों ने सबके होश उड़ा दिए. लद्दाख के लेह में गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. यह भूकंप ऐसा था कि लोगों को कुछ समय बिल्कुल भी एहसास नहीं हो पाया क्या हुआ है. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई. बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके 13 अगस्त की सुबह करीब 6:05 बजे महसूस किए गए. फिलहाल तो कुछ भी पक्के तौर पर बताया नहीं जा सकता लेकिन इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर बताई गई है.
जान-माल के नुकसान की खबर नहीं
लद्दाख में गरुवार सुबह लोगों ने जो झटके महसूस किए वो दिल को दहला देने वाले थे लेकिन अच्छी खबर ये है कि इससे फिलहाल जान माल के नुकसान होने की खबर नहीं है. सुबह सुबह जो लोग होश संभाल रहे थे जब आए इस भूकंप के झटकों कुछ देर के लिए लोगों को दहशत में डाल दिया.
EQ of M: 5.5, On: 13/08/2026 06:05:15 IST, Lat: 36.881 N, Long: 74.402 E, Depth: 10 Km, Location: Leh, Ladakh.
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @DrNKalaiselvi @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/PWjNXlhVk0— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) August 13, 2026
जितने भी लोग इसे महसूस कर पाए उन्होंने तुरंत ही घर से बाहर निकलकर खुले जगह में जाने की कोशिश की. कुछ देर के लिए धरती जैसी हिलने लगी उससे दहशत का माहौल बन गया. भूकंप की तीव्रता 5.5 थी लेकिन अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की सूचना सामने नहीं आई है.

