iPhone 18 Pro Max: एप्पल ने भारत में iPhone 18 और Pro Max का प्रॉडक्शन शुरू कर दिया है। कंपनी यह फोन सितंबर में लॉन्च करने जा रही है। अमेरिका और यूरोपीय देशों की मांगों को पूरा करने के लिए एप्पल ने भारत में अपने प्रॉडक्शन को काफी तेज कर दिया है।
टाटा भी बनाएगी प्रो मॉडल
रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश में एक्सपोर्ट होने वाले यूनिट्स का प्रॉडक्शन Foxconn जारी रखेगा। इस साल टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्रो-मॉडल का भी प्रोडक्शन कर सकती है। पिछले साल टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने प्रो को छोड़कर बाकी वेरियंट का प्रॉडक्शन किया था।
Foxconn करेगी लीड
पिछले साल प्रॉडक्शन शुरू करने के बाद टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने प्रो मॉडल को नहीं बनाया था। कंपनी ने प्रो मॉडल से पहले बेस और कंज्यूमर वेरियंट मॉडल पर फोकस किया। इस साल कंपनी का फोकस शुरुआत से ही प्रो मॉडल के प्रॉडक्शन पर है। टाटा इस साल ज्यादा से ज्यादा प्रो मॉडल का प्रॉडक्शन करने वाली है, हालांकि यह आंकड़ा Foxconn की तुलना में कम होगा।
संभावित फीचर्स
अपकमिंग iPhone 18 Pro और Pro Max के बारे में बताया जा रहा है कि इनका डिजाइन iPhone 17 सीरीज की तरह ही होगा। इस बार कंपनी ने कलर ऑप्शन के साथ iPhone 18 Pro लाइनप को लॉन्च कर सकती हैं। नए कलर में Dark Cherry finish, Light Blue, Dark Gray और Silver शामिल हैं।
होगा A20 Pro चिपसेट
एपल की प्लैगशिप लाइनअप के बारे में बताया जा रहा है कि ये A20 Pro चिपसेट के साथ मार्केट में उतारे जा सकते हैं। यह TSMC का 2nm प्रोसेसर हो सकता है। नए चिप के बारे में बताया जा रहा है कि यह प्रोसेसर 15 प्रतिशत फास्ट परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत बेहतर इफिशिएंसी ऑफर करेगा।
5,000 Mah की बैटरी
Apple के बारे में यह भी सामने या है कि यह टीएसएमसी का यह चिप Wafer-Level Multi-Chip Module पैकेजिंग के साथ आएगा, जिसमें रैम डायरेक्टली इंटीग्रेट रहेगी। उम्मीद है कि इससे आईफोन के एआई एपल इंटेलिजेंस फीचर्स की परफॉर्मेंस इंप्रूव होगी। iPhone 18 Pro Max के बैटरी के बारे में कहा जा रहा है कि यूएस वर्जन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है।

