Close Menu
    What's Hot

    हिमाचल में सोने-चांदी के क्या है हाल? जानें आज का ताजा रेट

    August 14, 2026

    खेतों में जा रहे पिता-बेटे के साथ हादसा, अज्ञात वाहन ने…

    August 14, 2026

    ब्रेक की जगह दबा एक्सीलरेटर और तालाब में गिरी कार 42 वर्षीय महिला की मौत

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ब्रेक की जगह दबा एक्सीलरेटर और तालाब में गिरी कार 42 वर्षीय महिला की मौत

      August 14, 2026

      भारत को 10 महीने पहले ही मिली आजादी, जानें, क्यों चुनी गई 15 अगस्त की तारीख?

      August 14, 2026

      Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस के 153 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, वीरता के लिए 141 होंगे सम्मानित | National

      August 14, 2026

      Amrit Udyan 2026: अमृत उद्यान घूमने का अच्छा मौका, 16 अगस्त से करें विजिट, जानें टाइमिंग और ऑनलाइन बुकिंग | National

      August 14, 2026

      नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल बोले- न डरा हूं, न डरूंगा, कुछ लोग पंजाब का माहौल करना चाहते हैं खराब | Punjab

      August 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ब्रेक की जगह दबा एक्सीलरेटर और तालाब में गिरी कार 42 वर्षीय महिला की मौत
    Breaking News

    ब्रेक की जगह दबा एक्सीलरेटर और तालाब में गिरी कार 42 वर्षीय महिला की मौत

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Car Accident: पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा कार बाहर निकालने से पहले ही उनकी जान जा चुकी थी।
    Car Accident: पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा कार बाहर निकालने से पहले ही उनकी जान जा चुकी थी।

    केस्टोपुर इलाके में कार चलाना सीख रही थी महिला
    Car Accident, (द भारत ख़बर), कोलकाता: कोलकाता के केस्टोपुर में कार चलाना सीख रही महिला की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। हादसा बुधवार सुबह हुआ। महिला गैरेज से कार निकाल रही थी, तभी ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलरेटर दब गया। महिला कार पर से नियत्रंण खो बैठी और कार 10-12 फीट गहरे तालाब में जा गिरी। पानी में गिरते ही सेंट्रल लॉक बंद होने से वह अंदर फंस गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड द्वारा कार बाहर निकालने से पहले ही उनकी जान जा चुकी थी।

    22 अगस्त को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट की तैयारी कर रही थी महिला

    प्राप्त जानकारी अनुसार यह घटना बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे की है। पीएफुल्ला कानन वेस्ट की रहने वाली 42 साल की सुमित्रा दास अपनी बेटी को बस स्टॉप छोड़कर घर लौटी थीं। इसके बाद वह पास के गैरेज से अपनी दो महीने पुरानी नई कार निकालने गई। वह 22 अगस्त को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट की तैयारी के लिए कार चलाने की प्रैक्टिस कर रही थीं।

    पानी में गिरते ही कार का सेंट्रल लॉक बंद हो गया

    कार को सड़क की तरफ मोड़ते वक्त अचानक गाड़ी तेज रफ्तार में आगे बढ़ी और सीधे 10-12 फीट गहरे तालाब में जा गिरी। माना जा रहा है कि सुमित्रा ने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा दिया था। पानी में गिरते ही कार का सेंट्रल लॉक बंद हो गया।

    आसपास के लोगों ने तुरंत तालाब में कूदकर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कार को बाहर निकाला लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। कार के अंदर सुमित्रा का शव मिला। उन्होंने बचने के लिए गाड़ी का शीशा तोड़ने की कोशिश भी की थी पर सफल नहीं हो सकीं।

    परिवार में शोक की लहर

    पड़ोसियों का कहना है कि सुमित्रा अक्सर इस नई कार को चलाने का अभ्यास किया करती थीं। पुलिस के अनुसार, वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की तैयारी कर रही थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की गहनता से जांच शुरू कर दी है। इस अचानक हुई घटना से मृतका के परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

    Previous articleShaniwar Niyam: शनिवार को बाल धोने से पहले जान लें ये बातें, वरना झेलना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप, करें ये उपाय

    Rajesh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCM को ध्वजारोहण से रोकने की चेतावनी पर कृषि मंत्री का पलटवार, कहा- शिकायत है तो CM से मिलें
    Next Article खेतों में जा रहे पिता-बेटे के साथ हादसा, अज्ञात वाहन ने…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत को 10 महीने पहले ही मिली आजादी, जानें, क्यों चुनी गई 15 अगस्त की तारीख?

      August 14, 2026

      Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस के 153 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, वीरता के लिए 141 होंगे सम्मानित | National

      August 14, 2026

      Amrit Udyan 2026: अमृत उद्यान घूमने का अच्छा मौका, 16 अगस्त से करें विजिट, जानें टाइमिंग और ऑनलाइन बुकिंग | National

      August 14, 2026

      नांदेड़ हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल बोले- न डरा हूं, न डरूंगा, कुछ लोग पंजाब का माहौल करना चाहते हैं खराब | Punjab

      August 14, 2026

      फूंक मारते ही पता चलेगा ब्लड प्रेशर, IIT मंडी और AIIMS बिलासपुर ने बनाया नया डिवाइस

      August 14, 2026

      IMD Weather Alert: देश के 17 राज्यों में जमकर होगी बारिश, आपके शहर का कैसा रहेगा आज मौसम | National

      August 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हिमाचल में सोने-चांदी के क्या है हाल? जानें आज का ताजा रेट

      By परवेश चौहानAugust 14, 2026

      Himachal Pradesh Gold Silver Price Today 14 August 2026: हिमाचल प्रदेश में आज 14 अगस्त…

      खेतों में जा रहे पिता-बेटे के साथ हादसा, अज्ञात वाहन ने…

      August 14, 2026

      ब्रेक की जगह दबा एक्सीलरेटर और तालाब में गिरी कार 42 वर्षीय महिला की मौत

      August 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.