Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा में आज सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें 14 अगस्त के ताजा रेट

    August 15, 2026

    Nainital Bus Accident: नैनीताल में दिल्ली-हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 की बची जान | National

    August 15, 2026

    हरियाणा में अंबाला के बाद हांसी में बवाल, ग्रामीणों ने टोल प्लाजा किया बंद, 12 दिन से युवक के शव नहीं किया अंतिम संस्कार

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Nainital Bus Accident: नैनीताल में दिल्ली-हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 की बची जान | National

      August 15, 2026

      ब्रेक की जगह दबा एक्सीलरेटर और तालाब में गिरी कार 42 वर्षीय महिला की मौत

      August 14, 2026

      भारत को 10 महीने पहले ही मिली आजादी, जानें, क्यों चुनी गई 15 अगस्त की तारीख?

      August 14, 2026

      Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ पुलिस के 153 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, वीरता के लिए 141 होंगे सम्मानित | National

      August 14, 2026

      Amrit Udyan 2026: अमृत उद्यान घूमने का अच्छा मौका, 16 अगस्त से करें विजिट, जानें टाइमिंग और ऑनलाइन बुकिंग | National

      August 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में अंबाला के बाद हांसी में बवाल, ग्रामीणों ने टोल प्लाजा किया बंद, 12 दिन से युवक के शव नहीं किया अंतिम संस्कार
    हरियाणा

    हरियाणा में अंबाला के बाद हांसी में बवाल, ग्रामीणों ने टोल प्लाजा किया बंद, 12 दिन से युवक के शव नहीं किया अंतिम संस्कार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हिसार.  हरियाणा के हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू की निर्मम हत्याकांड में लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है. हत्याकांड के 11 दिन बाद अब खाप पंचायतों और किसान संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा है. शुक्रवार को खाप पंचायतों, किसान संगठनों और ग्रामीणों के आर-पार की लड़ाई के ऐलान के बाद हांसी में सिरसा-दिल्ली हाईवे पर रामायण टोल पर जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. गौर रहे कि 12 दिन से जीवन कुंडू के शव का अंतिम संस्कार नहीं हो पाया है.

    टोल जाम की टाइमिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रखी गई है. इसके इलवा हिसार जिले में हिसार-सिरसा हाईवे पर लांधड़ी टोल, अग्रोहा और रामायण टोल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. पुरुषों के साथ महिलाएं भी टोल की लेन के बीचोंबीच दरी बिछाकर बैठ गई है.

    दरअसल, हिसार पुलिस ने  डेयरी संचालक जीवन कुंडू अब तक मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसमें भानु कुमार, गजेंद्र उर्फ गज्जू पंडित और साहिल शामिल हैं. मुख्य आरोपी रमेश शर्मा अब भी फरार है, जिस पर पुलिस ने ₹50,000 का इनाम घोषित किया है.

    धरना कमेटी  के सुरेश कोथ ने कहा कि तीन घंटे टोल जाम रखा जाएगा. दो बजे तक हाईवे भी बंद रहेगा. उन्होंने कहा कि डीएसपी शंकर खुद को प्रधानमंत्री समझ रहा है और हमारे लोगों के साथ बदसलूकी की है और सही तरीके से पेश नहीं आया है. उन्होंने सीएम सैनी से अपील की कि सरकार का यह दायित्व है कि बात करे. उन्होंने कहा कि पूरे हरियाण के टोल बंद करेंगे.

    पुलिस का कहना है की 10 टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. मुख्य आरोपी देश छोड़कर न भाग सके, इसके लिए लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है. पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी गई है और पुनर्वास के लिए रोजगार का आवेदन भी कराया गया है.

    हिसार जिले में हिसार-सिरसा हाईवे पर लांधड़ी टोल, अग्रोहा और रामायण टोल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

    सूर्यनगर इलाके में 4 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 5 बजे डेयरी संचालक जीवन पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया था. जीवन बाइक पर ट्रॉली लगाकर गोबर डालने जा रहा था. इसी दौरान पड़ोस के करीब 10-12 युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. आरोपियों ने जीवन को तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया.  हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल जीवन को परिजन पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.


    1786742326 CM को ध्वजारोहण से रोकने की चेतावनी पर कृषि मंत्री का पलटवार 87568

    मौत का वीडियो भी आया था सामने

    जीवन का मौत से पहले का 1 मिनट 12 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया था. इसमें उसके दोनों पैरों पर गहरे चोट के निशान दिखाई दे रहे थे. वीडियो में जीवन ने बताया था कि पड़ोसी रमेश और उसके साथ 15-20 युवक थे. उसने मोल्हड़ नाम के एक युवक का भी जिक्र किया था. जीवन ने कहा था कि आरोपियों ने उसे पूरी तरह पीट दिया और उसकी टांग तोड़ दी.

    पड़ोसी के साथ गोबर को लेकर था झगड़ा

    सूर्यनगर की गली नंबर-5 में जीवन की डेयरी थी. करीब डेढ़ महीने पहले उसका पड़ोसी रमेश से गोबर डालने को लेकर विवाद हुआ था. वह रोजाना गोबर लेकर रेलवे लाइन के पास डालने जाता था. इसी बात को लेकर रमेश से उसका विवाद हुआ था. इसके बाद कुछ दिन पहले जीवन अपनी डेयरी में खोर (हौद) बनवा रहा था. इस दौरान भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था.  आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई और रमेश पक्ष के लोगों ने जीवन की पत्नी अमन पर बरछी से हमला कर दिया था. मामले में पुलिस ने रमेश के खिलाफ केस दर्ज किया था.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिमाचल में सोने-चांदी के क्या है हाल? जानें आज का ताजा रेट
    Next Article Nainital Bus Accident: नैनीताल में दिल्ली-हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 की बची जान | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    CM को ध्वजारोहण से रोकने की चेतावनी पर कृषि मंत्री का पलटवार, कहा- शिकायत है तो CM से मिलें

    August 14, 2026

    800 रुपये में टिशू वाली, 600 में प्रिंटेड…दिल्ली जाने की जरूरत नहीं, बल्लभगढ़ में यहां मिल रहीं एक से एक साड़ियां

    August 14, 2026

    रोटी-दाल छोड़ बच्चे खा रहे पिज्जा-बर्गर? बदलती डाइट सेहत के लिए खतरनाक, डॉक्टर ने दी खास सलाह

    August 14, 2026

    तोरी में कीड़ों ने मचाई तबाही, फरीदाबाद के किसान ने खोजा अनोखा जुगाड़, 500 रुपये से बचा रहा फसल

    August 14, 2026

    CM सैनी का युवाओं को बड़ा तोहफा, सोनीपत में क्षेत्रीय दक्षता विकास केंद्र की रखी आधारशिला

    August 14, 2026

    पलवल में 5KM तिरंगा यात्रा, खेल मंत्री गौरव गौतम के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब

    August 14, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हरियाणा में आज सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानें 14 अगस्त के ताजा रेट

    By परवेश चौहानAugust 15, 2026

    Haryana Gold Silver Price Today 14 August 2026: हरियाणा में 14 अगस्त 2026 को सोने…

    Nainital Bus Accident: नैनीताल में दिल्ली-हरियाणा के पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत, 20 की बची जान | National

    August 15, 2026

    हरियाणा में अंबाला के बाद हांसी में बवाल, ग्रामीणों ने टोल प्लाजा किया बंद, 12 दिन से युवक के शव नहीं किया अंतिम संस्कार

    August 15, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.