Close Menu
    What's Hot

    बिना वसीयत मौत के बाद किसे मिलेगी संपत्ति, पत्नी और बच्चों का कितना हिस्सा?

    October 4, 2026

    रोहित शर्मा और विराट से नहीं हुआ, 20 साल के लड़के ने तोड़ा क्रिस गेल का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड | Sports

    October 3, 2026

    पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Andhra Pradesh Boiler Blast: तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की मौत, 10 बुरी तरह घायल | National

      October 3, 2026

      Shivaji Park Protest: शिवाजी पार्क प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का एक्शन, CJP आयोजकों समेत 500 अज्ञात लोगों पर FIR | National

      October 3, 2026

      Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 अक्टूबर से होगा नामांकन | National

      October 3, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      यूपी चुनाव के लिए BJP का ‘4-C’ प्लान, 100 सीटों पर पार्टी रचेगी चक्रव्यूह, सपा और कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी राह?

      October 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, October 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»इश्क में रोड़ा बनी 6 साल की बेटी की हत्या, शव कुएं में फेंका
    Breaking News

    इश्क में रोड़ा बनी 6 साल की बेटी की हत्या, शव कुएं में फेंका

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    MP Crime News: पूछताछ में पुलिस के अनुसार ज्योति ने घटना स्वीकार करते हुए हत्या से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी।
    MP Crime News: पूछताछ में पुलिस के अनुसार ज्योति ने घटना स्वीकार करते हुए हत्या से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी।

    मां और प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज
    MP Crime News, (द भारत ख़बर), भिंड: छह साल की एक मासूम बच्ची की मौत के मामले ने अब बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। करीब 45 दिन पहले कुएं में मिले सृष्टि दौहरे के शव को शुरूआत में हादसा माना जा रहा था, लेकिन भोपाल मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट ने कहानी बदल दी। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बच्ची की मां और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया है कि दोनों शादी करना चाहते थे और बच्ची उनके रिश्ते में बाधा बन रही थी।

    इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार बच्ची की मां ज्योति की शादी करीब आठ-नौ वर्ष पहले अटेर क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह से हुई थी। उसके दो बच्चे थे, आठ वर्षीय बेटा और छह वर्षीय बेटी सृष्टि। धर्मेंद्र गुजरात के वडोदरा में पेंटिंग का काम करता था। इसी दौरान मेहरा गांव निवासी रामशंकर शर्मा भी वडोदरा में पेंटिंग का काम करता था और दोनों साथ काम करते थे।

    रामशंकर के फोन से पत्नी ज्योति से बात करता था धर्मेंद्र

    पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र के पास मोबाइल नहीं था, इसलिए वह घर पर बात करने के लिए रामशंकर का फोन इस्तेमाल करता था। इसी दौरान ज्योति की भी रामशंकर से बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। ज्योति ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब पीता था और घर की जरूरतें ठीक से पूरी नहीं करता था, जबकि रामशंकर उसकी आर्थिक मदद करता था। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला कर लिया।

    पहले भी पति को छोड़कर रामशंकर के साथ चली गई थी ज्योति

    पुलिस के अनुसार इसी वर्ष अप्रैल में ज्योति पति को छोडकर रामशंकर के साथ चली गई थी और बेटी को भी साथ ले गई थी। करीब दस दिन बाद उसके पिता को जानकारी मिलने पर उन्होंने उसे समझाकर वापस बुलाया और परिवार ने उसे पति के पास भेज दिया। हालांकि ज्योति और रामशंकर के बीच बातचीत जारी रही।

    27 मई को फिर घर से भागे ज्योति और रामशंकर

    27 मई को दोनों ने दोबारा घर से निकलने की योजना बनाई और ज्योति बेटी को लेकर रामशंकर के साथ चली गई। दोनों पहले उत्तर प्रदेश के जालौन में एक रिश्तेदार के यहां रुके और फिर ग्वालियर पहुंचे। कुछ दिन ग्वालियर में रहने के बाद दोनों सेवढ़ा और फिर महिला के मायके के आसपास के क्षेत्र में पहुंचे। पुलिस के अनुसार पांच जून की रात दोनों मेहरा गांव के खेत में बनी झोपड़ी में रुके थे। यहां ज्योति की छह वर्षीय बेटी नाना-नानी के घर जाने की जिद करने लगी। बच्ची ने कहा कि उसे नहीं ले जाया गया तो वह दोनों के संबंधों की जानकारी परिवार को बता देगी।

    रामशंकर ने बच्ची का गला दबाकर की हत्या

    पुलिस के मुताबिक बच्ची की बात से ज्योति को डर था कि परिवार को जानकारी मिलने के बाद उसे फिर पति के पास भेज दिया जाएगा। इसके बाद दोनों ने बच्ची को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पूछताछ में ज्योति ने कथित तौर पर बताया कि उसने बच्ची के दोनों हाथ पकड़ लिए और रामशंकर ने उसका गला दबा दिया। बच्ची की मौत के बाद दोनों ने शव को खेत में बने कुएं में फेंक दिया। घटना पांच और छह जून की दरमियानी रात की बताई गई है।

    नाना ने की शव की शिनाख्त की

    पुलिस के अनुसार 15 जून की सुबह मेहरा गांव के खेत में बने कुएं में बच्ची का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया, लेकिन शुरूआत में उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में नाना पक्ष के परिवार ने शव की पहचान छह वर्षीय सृष्टि के रूप में की।

    पुलिस ने ग्वालियर से ज्योति और रामशंकर को किया गिरफ्तार

    जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्ची की मां ज्योति भी गायब है और उसके रामशंकर के संपर्क में होने की जानकारी मिली। लहार पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। इसी बीच दोनों के ग्वालियर में होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर ज्योति और रामशंकर को हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार ज्योति ने घटना स्वीकार करते हुए हत्या से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी दी।

    ये भी पढ़ें: नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, स्मृति-राजे की वापसी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article11 महीने से वेतन को तरसे कर्मचारी, वादा खिलाफी के आरोपों से घिरी हरियाणा सरकार,कर्मचारी संगठनों ने खोला मोर्चा
    Next Article NAPA के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने पंजाब के मौजूदा हालात पर जताई चिंता
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Andhra Pradesh Boiler Blast: तिरुपति की फार्मा कंपनी में बॉयलर ब्लास्ट, 5 कर्मचारियों की मौत, 10 बुरी तरह घायल | National

      October 3, 2026

      Shivaji Park Protest: शिवाजी पार्क प्रदर्शन पर मुंबई पुलिस का एक्शन, CJP आयोजकों समेत 500 अज्ञात लोगों पर FIR | National

      October 3, 2026

      Rajasthan Panchayat Elections: राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 8 अक्टूबर से होगा नामांकन | National

      October 3, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, और बढ़ेगा महंगाई का बोझ, जानें कितनी हल्की होगी जेब

      October 3, 2026

      यूपी चुनाव के लिए BJP का ‘4-C’ प्लान, 100 सीटों पर पार्टी रचेगी चक्रव्यूह, सपा और कांग्रेस के लिए मुश्किल होगी राह?

      October 3, 2026

      उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई, अब इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, दिल्ली-NCR में मौसम साफ

      October 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बिना वसीयत मौत के बाद किसे मिलेगी संपत्ति, पत्नी और बच्चों का कितना हिस्सा?

      By प्रमोद रिसालियाOctober 4, 2026

      फरीदाबाद: संपत्ति को लेकर अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि नॉमिनी और…

      रोहित शर्मा और विराट से नहीं हुआ, 20 साल के लड़के ने तोड़ा क्रिस गेल का 13 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड | Sports

      October 3, 2026

      पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग

      October 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.