Close Menu
    What's Hot

    राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

    March 4, 2026

    हरियाणा में नगर पालिका चैयरमेन को किया गया सस्पेंड, जानें वजह

    March 4, 2026

    Akshara Singh On Double Meaning Songs: बिना समझे किए डबल मीनिंग गाने, अब पछतावा होता है: अक्षरा सिंह

    March 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

      March 4, 2026

      भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रूम

      March 4, 2026

      खाड़ी देशों से भारतीय नागरिक निकालने का अभियान शुरू

      March 4, 2026

      आपात स्थिति में भारत को ईंधन सप्लाई को तैयार रूस

      March 4, 2026

      कश्मीर में आज भी किसी तरह के प्रदर्शन पर पाबंधी

      March 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Haryana: मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, हरियाणा में शहीद सैनिकों के भाई-बहनों को भी नौकरी
    Breaking News

    Haryana: मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, हरियाणा में शहीद सैनिकों के भाई-बहनों को भी नौकरी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     

    Haryana News: हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवार को नौकरी योजना में बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश सरकार अब रक्षा अधिकारियों, सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र बलों के सदस्यों के किसी भी आपरेशन में हताहत होने पर उनके परिवार को सांत्वना के तौर पर नौकरी प्रदान करेगी।

    शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले में फैसला लिया गया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि अब अनुकंपा नियुक्ति नीति के पात्र परिवार के सदस्यों की परिभाषा को बढ़ाया गया है। संशोधित नीति के तहत अनुकंपा नियुक्ति के पहले पात्र संबंधित शहीद के पति/पत्नी हैं। यदि पति या पत्नी नियुक्ति नहीं चाहते तो विवाहित या अविवाहित बच्चों में से एक को लाभ दिया जा सकता है। इसमें कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे भी शामिल हैं। यदि युद्ध में हताहत व्यक्ति अविवाहित था तो उसके माता-पिता की सहमति से ही अविवाहित या विवाहित भाई-बहन या जिसके लिए माता-पिता और अन्य अविवाहित बहनों और भाइओं द्वारा सहमति दी जाती है, को नीति का लाभ दिया जाएगा।

    अभी तक यह नीति युद्ध से हताहत होने वाले सैनिकों के परिवार के सदस्यों पर ही लागू होती थी। अब किसी भी आपरेशन या युद्ध के दौरान आइआइडी विस्फोट, आतंकवादी घटना, उग्रवादी हमला, सीमा पर झड़प, एमटी कार्डिएक अरेस्ट, हवाई दुर्घटना और प्राकृतिक आपदाओं में असाधारण साहस का प्रदर्शन करते हुए शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को भी अनुकंपा आधारित नौकरियां प्रदान की जाएंगी। संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में वास्तविक आधिकारिक कर्तव्यों के प्रदर्शन के दौरान विभिन्न प्रकार की दुर्घटनाओं में शहीद होने वाले आश्रितों को भी राज्य सरकार की इस योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से राष्ट्र की सेवा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले सैनिकों के परिवारों का मनोबल बढ़ेगा। इससे पहले 30 मई, 2014 और 28 सितंबर, 2018 की पिछली नीतियों के अनुसार नौकरियां केवल उन शहीदों के आश्रितों को प्रदान की जाती थी, जो सीमा पर झड़पों, आतंकवादी हमलों या दंगों में मारे जाते थे और जिन्हें रक्षा मंत्रालय या गृह मंत्रालय द्वारा शहीद घोषित किया जाता था।

    पद्म पुरस्कार विजेताओं को मिलेंगे 10 हजार रुपये प्रतिमाह

    मनोहर लाल सरकार ने राज्य के पद्म पुरस्कार से सम्मानितों के लिए ‘हरियाणा गौरव सम्मान योजना 2023’ शुरू की है। इसके तहत पद्म पुरस्कार विजेताओं को 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। बताया जाता है कि पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों की राज्य में संख्या सौ से अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा, कड़ी मेहनत, समर्पण को सम्मान के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य हरियाणा के उन नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों का सम्मान करना है, जिन्होंने खेल, कला, साहित्य, सामाजिक कार्य, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, उद्योग और सार्वजनिक जीवन के अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi: मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बहाल होगी संसद सदस्यता
    Next Article Sania Mirza: मलिक और मिर्जा के बीच तलाक की चर्चा, शोएब-सानिया ने सोशल मीडिया से हटाया एक-दूसरे का नाम
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

    March 4, 2026

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पेशल कंट्रोल रूम

    March 4, 2026

    खाड़ी देशों से भारतीय नागरिक निकालने का अभियान शुरू

    March 4, 2026

    आपात स्थिति में भारत को ईंधन सप्लाई को तैयार रूस

    March 4, 2026

    कश्मीर में आज भी किसी तरह के प्रदर्शन पर पाबंधी

    March 4, 2026

    हमने ईरान को काफी कमजोर कर दिया : ट्रंप

    March 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

    By अंकित कुमारMarch 4, 2026

    Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी महाराष्ट्र से विनोद तावड़े,…

    हरियाणा में नगर पालिका चैयरमेन को किया गया सस्पेंड, जानें वजह

    March 4, 2026

    Akshara Singh On Double Meaning Songs: बिना समझे किए डबल मीनिंग गाने, अब पछतावा होता है: अक्षरा सिंह

    March 4, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.