Close Menu
    What's Hot

    6 महीने में 3 हजार से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका कनाडा

    August 8, 2026

    घर में हो रहा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा? कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने से कटेगा संकट – News18 हिंदी

    August 8, 2026

    डाबर के खिलाफ FSSAI के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ‘100%’ लेबल वाले प्रॉडक्ट की बिक्री का रास्ता साफ

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      6 महीने में 3 हजार से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका कनाडा

      August 8, 2026

      यूपीआई से पेमेंट करने पर नहीं लगेगा चार्ज, जानें किसे देना पड़ सकता है एमडीआर

      August 8, 2026

      मुस्लिम नाटो में पाकिस्तान, सऊदी के बाद जुड़ा तुर्की, एक पर हमला, सब पर हमला माना जाएगा

      August 8, 2026

      Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर

      August 8, 2026

      PM Modi News: पीएम मोदी IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में हो रहे शामिल, Gen-Z छात्रों को बांटेंगे डिग्रियां | Delhi

      August 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi: मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बहाल होगी संसद सदस्यता
    Breaking News

    Delhi: मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, बहाल होगी संसद सदस्यता

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने की राह आसान कर दिया है। मोदी ‘सरनेम’ मामले में की गई टिप्पणी के संबंध में 2019 में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उनकी दोषसिद्धि पर रोक लगा दी। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष अब राहुल गांधी की सदस्यता बहाल कर सकते हैं या राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संदर्भ में एक सांसद के रूप में अपनी सदस्यता बहाल करने की अपील कर सकते हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से राहुल की सदस्यता बहाल करने का आग्रह किया।

    जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस संजय कुमार की पीठ ने कहा कि निचली अदालत के न्यायाधीश ने राहुल गांधी को दोषी ठहराते समय कोई कारण नहीं बताया, सिवाय इसके कि उन्हें अवमानना मामले में शीर्ष अदालत ने चेतावनी दी थी। शीर्ष अदालत ने ‘चौकीदार चोर है’ टिप्पणी पर राहुल गांधी द्वारा बिना शर्त माफी के बाद उनके खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही बंद करते हुए भविष्य में उन्हें और अधिक सावधान रहने की चेतावनी दी थी। शीर्ष अदालत ने राहुल के खिलाफ अवमानना मामले में अपने पूर्व के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि अवमानना याचिका में अपना हलफनामा दाखिल करते समय उन्हें ऐसी टिप्पणियां करने में अधिक सावधान रहने और संयम बरतने की जरूरत है, जो कथित तौर पर मानहानिकारक हैं। 

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राहुल की दोषसिद्धि और उसके बाद संसद की सदस्यता से अयोग्य करार दिये जाने से न केवल सार्वजनिक जीवन में बने रहने के उनके अधिकार को प्रभावित किया, बल्कि मतदाताओं के अधिकार को भी प्रभावित किया। राहुल की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने पीठ से कहा कि उनका मुवक्किल कोई दुर्दांत अपराधी नहीं है। शिकायतकर्ता गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ ढेर सारे सबूत हैं। गौर हो कि राहुल ने एक सभा में टिप्पणी की थी कि ‘सभी चोरों का एक ही उपनाम मोदी कैसे हो सकता है?’

    इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘यह सिर्फ राहुल गांधी की ही नहीं, संविधान की भी जीत है, लोकतंत्र की जीत है, यह वायनाड के लोगों और मतदाताओं की जीत है। सत्यमेव जयते।’ उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराने में 24 घंटे लगे। अब देखते हैं कि उनकी सदस्यता बहाल करने में कितने घंटे लगेंगे। हम लोकसभा अध्यक्ष के आदेश का इंतजार करेंगे।’

    कांग्रेस मुख्यालय में जश्न

    सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद राहुल पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारे लगाए और जश्न मनाया। राहुल गांधी के कांग्रेस मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पहुंचने पर उनके साथ उनकी बहन औेर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर और झंडे लहराकर जश्न मनाया।

    सत्य की हमेशा जीत होती है, समर्थकों का धन्यवाद : राहुल

    राहुल ने कहा, ‘आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सच्चाई की जीत होती ही है। मुझे क्या करना है, मेरे मन में स्पष्टता है।’ उन्होंने लोगों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया। इससे पहले राहुल ने ट्वीट किया, ‘चाहे कुछ भी जाए, मेरा कर्तव्य वही रहेगा। भारत की अवधारणा की रक्षा करना।’

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भगवान बुद्ध को उद्धृत करते हुए कहा, ‘तीन चीजों को लंबे समय तक छिपाया नहीं जा सकता : सूर्य, चंद्रमा और सत्य।’ उन्होंने कहा, ‘माननीय सुप्रीम कोर्ट को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद। सत्यमेव जयते।’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHimachal Pradesh: कांगड़ा जिले में बनेगी वॉटर स्पोर्ट्स एंड अलाइड ऐक्टिविटीज़ सोसायटी, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर करेंगे संचालन
    Next Article Haryana: मनोहर लाल खट्टर मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला, हरियाणा में शहीद सैनिकों के भाई-बहनों को भी नौकरी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    6 महीने में 3 हजार से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका कनाडा

    August 8, 2026

    यूपीआई से पेमेंट करने पर नहीं लगेगा चार्ज, जानें किसे देना पड़ सकता है एमडीआर

    August 8, 2026

    मुस्लिम नाटो में पाकिस्तान, सऊदी के बाद जुड़ा तुर्की, एक पर हमला, सब पर हमला माना जाएगा

    August 8, 2026

    Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर

    August 8, 2026

    PM Modi News: पीएम मोदी IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में हो रहे शामिल, Gen-Z छात्रों को बांटेंगे डिग्रियां | Delhi

    August 8, 2026

    Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana

    August 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    6 महीने में 3 हजार से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका कनाडा

    By अंकित कुमारAugust 8, 2026

    Indians Deported: कनाडा से भारतीय नागरिकों को कई तरह के इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन के…

    घर में हो रहा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा? कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने से कटेगा संकट – News18 हिंदी

    August 8, 2026

    डाबर के खिलाफ FSSAI के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ‘100%’ लेबल वाले प्रॉडक्ट की बिक्री का रास्ता साफ

    August 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.