Close Menu
    What's Hot

    गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे

    September 22, 2026

    Abhishek Sharma World Record: जापान के खिलाफ कटाई नाक, अभिषेक शर्मा ने ‘शून्य’ पर आउट होने का बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड | Sports

    September 22, 2026

    Punjab News: फरीदकोट जिले में 23 सितंबर को स्थानीय छुट्टी

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana
    Breaking News

    Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana ACB bribery list 2026, 190 corrupt officials in Haryana, Haryana Anti Corruption Bureau action, bribery complaints in Haryana government offices, Haryana ACB confidential investigation, revenue department bribery complaints Haryana, हरियाणा एसीबी, रिश्वतखोर अधिकारी, हरियाणा में भ्रष्टाचार, राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी
    हरियाणा एंटी-करप्शन ब्यूरो ने 190 भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों की पहचान की है।

    Bribery Crackdown in Haryana: हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। ब्यूरो ने ऐसे 190 अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की है, जिनके खिलाफ रिश्वत लेने की लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। एसीबी मुख्यालय ने सूची सभी जिलों की स्थानीय यूनिट को भेजते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। एसीबी ब्यूरो प्रमुख अरशिंदर सिंह चावला के मुताबिक सूची में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह सूची करीब छह महीने तक चली गोपनीय निगरानी, शिकायतों के विश्लेषण और खुफिया पड़ताल के आधार पर तैयार की गई है।

    दो चरणों में तैयार हुई 190 नामों की लिस्ट

    एसीबी ने यह सूची दो स्टेज में तैयार की है। 20 जुलाई को 140 अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए, जबकि पांच अगस्त को 50 और नाम जोड़े गए। ब्यूरो की टीमों ने विभिन्न स्तरों से मिली शिकायतों और खुफिया सूचनाओं का विश्लेषण करने के बाद इन लोगों को चिह्नित किया। एसीबी के अनुसार सूची में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि वे रिश्वत लिए बिना सरकारी काम आगे नहीं बढ़ाते। इसी आधार पर लंबे समय तक इनकी गतिविधियों पर गोपनीय नजर रखी गई।

    राजस्व विभाग में सबसे ज्यादा शिकायतें

    एसीबी की जांच में राजस्व विभाग रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायतों के मामले में सबसे ऊपर रहा। विभाग के करीब 37 अधिकारियों और कर्मचारियों को सूची में शामिल किया गया है। इसके बाद पुलिस विभाग का नंबर है, जहां करीब 22 अधिकारी और कर्मचारी एसीबी के रडार पर हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग के करीब 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सूची में शामिल किया गया है।

    रडार में कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी

    एसीबी की सूची केवल कुछ चुनिंदा विभागों तक सीमित नहीं है। ब्यूरो की पड़ताल में कई सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी से जुड़ी शिकायतें सामने आई हैं। इनमें राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शहरी स्थानीय निकाय, खाद्य एवं उपभोक्ता मामले, बिजली, आबकारी एवं कराधान, परिवहन, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP), पंचायती राज, श्रम, खजाना एवं लेखा, शिक्षा, वन, खाद्य निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंचाई और न्यायिक विभाग शामिल हैं।

    शिकायतों के आधार पर होगी कार्रवाई

    एसीबी अब सूची में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। ब्यूरो की इस पहल को सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी पर लगाम लगाने और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। एसीबी का फोकस ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों पर है, जिनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं और जिनकी कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। अब सूची तैयार होने के बाद संबंधित जिलों की स्थानीय यूनिट को कार्रवाई की जिम्मेदारी दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा, कैंटर में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर
    Next Article IMD Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में आज भी होगी बारिश? जानिए देशभर का वेदर अपडेट | National
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      SC on Cancer Medicines: कैंसर की 2700 रुपये की दवा पर 27000 MRP? सुप्रीम कोर्ट ने कहा- यह दिनदहाड़े डकैती | National

      September 22, 2026

      Sharjeel Imam News: शरजील इमाम को मिली 7 दिन की अंतरिम जमानत, चचेरे भाइयों की शादी में होगा शामिल | Delhi

      September 22, 2026

      Krishna Mukerji Dies: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मां का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस | National

      September 22, 2026

      सांबा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर पथराव, यात्रियों को लगा गोलीबारी हुई

      September 22, 2026

      यूपी चुनाव में दमखम दिखाएंगे चंद्रशेखर आजाद, 42 और सीटों पर प्रभारियों का ऐलान

      September 22, 2026

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गुरुग्राम में बिना नंबर प्लेट वाली एसयूवी जब्त, 46 हजार रुपये के 6 चालान नहीं भरे

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 22, 2026

      गुरुग्राम. गुरुग्राम यातायात पुलिस ने एक एसयूवी के खिलाफ जांच में कुल 46,500 रुपये के…

      Abhishek Sharma World Record: जापान के खिलाफ कटाई नाक, अभिषेक शर्मा ने ‘शून्य’ पर आउट होने का बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड | Sports

      September 22, 2026

      Punjab News: फरीदकोट जिले में 23 सितंबर को स्थानीय छुट्टी

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.