Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में प्रदर्शन का असर, कनॉट प्लेस और लाजपत नगर मार्केट बंद, नहीं खुलेंगी दुकानें! शॉपिंग पर जाने से पहले पढ़ें | National

    October 9, 2026

    Ind vs WI Live Streaming: फ्री में देखना है भारत- वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला, करना होगा बस एक काम, उठाएं लाइव मैच का मजा | Sports

    October 9, 2026

    Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र बुलाया

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh

      October 9, 2026

      Nandigram Bypoll Result 2026: नंदीग्राम उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, हासीरानी रथ ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को हराया | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल ! जानें हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का मौसम अपडेट | National

      October 9, 2026

      IIT Bombay Fire: आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, दो बच्चों समेत 5 लोग झुलसे | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: कई राज्यों में आज बदलेगा मौसम, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में तेज हवाएं, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश | National

      October 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अब चाय पीना होगा मुश्किल, बढ़ गए गुड़-चीनी के दाम, क्या एथेनॉल है इसकी वजह?
    दुनिया

    अब चाय पीना होगा मुश्किल, बढ़ गए गुड़-चीनी के दाम, क्या एथेनॉल है इसकी वजह?

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Sugar Price Hike | Jaggery Price Hike: चीनी की बढ़ती कीमतों ने घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ हलवाई और बेकरी कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले दो महीनों में रिटेल बाजार में चीनी के दाम करीब 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं. करीब दो माह पहले 44 से 45 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी अब कई जगहों पर 64 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. कारोबारियों का कहना है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी मिल स्तर से ही शुरू हुई है.

    थोक कारोबारियों के अनुसार चीनी मिलों में अप्रैल के अंत तक पेराई और उत्पादन का काम बंद हो जाता है. इसके बाद अक्टूबर के अंत या नवंबर में नए सत्र के साथ चीनी तैयार करने की प्रक्रिया दोबारा शुरू होती है. उत्पादन रुकने के कारण बाजार में उपलब्ध स्टॉक पर दबाव बढ़ा है, जिसका असर डिस्ट्रिब्यूटर, थोक विक्रेता और फिर रिटेल बाजार तक पहुंच रहा है. सरकार ने थोक डीलरों के लिए चार हजार क्विंटल तक की स्टॉक लिमिट निर्धारित की है. कारोबारियों के बीच यह भी आशंका है कि मौजूदा परिस्थितियों में चीनी की कालाबाजारी की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता.

    रक्षाबंधन के बाद बढ़ेगी चीनी की मांग

    रक्षाबंधन के साथ ही त्योहारों का सीजन शुरू होने जा रहा है. इस दौरान मिठाइयों, बेकरी उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग में तेजी आती है. ऐसे में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर इन उत्पादों की लागत और बिक्री कीमतों पर पड़ने की संभावना है.

    रेलवे रोड स्थित बेकर संचालक एसएस विज बताते हैं कि चीनी के दामों में इजाफे के चलते उत्पादों के दाम पांच से दस प्रतिशत बढ़ चुके हैं. वहीं शक्ति नगर के हलवाई अश्वनी साहनी ने कहा कि मिठाइयों में चीनी की खपत सबसे अधिक होती है. ऐसे में चीनी के दामों में इजाफे का असर दामों में करीब दस प्रतिशत तक पड़ चुका है.

    गुड़ के दामों ने भी छुआ आसमान

    सिर्फ चीनी ही नहीं गुड़ के दामों में भी काफी इजाफा हुआ है, जहां एक तरफ चीनी में 20 रुपया बढ़ा हुआ है, वहीं गुड़ की कीमत में 30 से 40 रुपए का उछाल आया है.

    क्या एथेनॉल है इसकी वजह?

    चीनी के बढ़ते दाम के चलते लोगों को लग रहा है दाम बढ़ने की वजह एथेनॉल है, लेकिन ऐसा नहीं है..थोक कारोबारियों के अनुसार चीनी मिलों में अप्रैल के अंत तक पेराई और उत्पादन का काम बंद हो जाता है. उत्पादन रुकने के कारण बाजार में उपलब्ध स्टॉक पर दबाव बढ़ा है.

    जिले में 25 थोक डीलर

    जिले में करीब 25 थोक डीलर हैं, जो प्रतिदिन औसतन तीन हजार क्विंटल चीनी बेचते हैं. इसकी खपत हलवाइयों, होटल, रेस्टोरेंट के साथ घरेलू उपभोक्ताओं में भी होती है. मंडी फैंटनगंज के चीनी थोक कारोबारी अनिल सोनी के मुताबिक मिलों में नवंबर में गन्ना पिड़ाई शुरू होगी. इसके बाद चीनी की उपलब्धता बढ़ने से कीमतों में गिरावट की संभावना है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोहाली में 29 करोड़ रुपये से स्थापित किया जाएगा “न्यूरॉन 2.0”
    Next Article Delhi News: दिल्ली में जनवरी 2027 से नई पेट्रोल-डीजल कमर्शियल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा बंद ! | Delhi
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      GST काउंसिल की बैठक में सरकार का बड़ा फैसला, जीएसटी अधिकारियों के गिरफ्तारी अधिकार होंगे खत्म | business

      October 9, 2026

      Stock Market Today: शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 430 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी, IT शेयरों में खरीदारी | business

      October 9, 2026

      Himachal Gold Silver Rate Today: हिमाचल प्रदेश में आज सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए लेटेस्ट गोल्ड-सिल्वर रेट | Himachal Pradesh

      October 9, 2026

      Haryana Gold Silver Price Today: हरियाणा में सोने की कीमतों में उछाल, चांदी भी चमकी, जानिए आज का भाव | Haryana

      October 9, 2026

      हवाई सफर हुआ महंगा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, जानें कितनी ढीली होगी जेब

      October 8, 2026

      स्टॉक मार्केट में भूचाल, निवेशकों का अरबों रुपये स्वाहा, इन 5 वजहों से गिरा बाजार

      October 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली में प्रदर्शन का असर, कनॉट प्लेस और लाजपत नगर मार्केट बंद, नहीं खुलेंगी दुकानें! शॉपिंग पर जाने से पहले पढ़ें | National

      By परवेश चौहानOctober 9, 2026

      दिल्ली में प्रदर्शन का असर, कनॉट प्लेस और लाजपत नगर मार्केट बंद नई दिल्ली. भारत…

      Ind vs WI Live Streaming: फ्री में देखना है भारत- वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला, करना होगा बस एक काम, उठाएं लाइव मैच का मजा | Sports

      October 9, 2026

      Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र बुलाया

      October 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.