
12-13 सितंबर को दिल्ली होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
India Russia Defence Deal, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: 12 से 13 सितंबर तक देश की राजधानी नई दिल्ली में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। पुतिन का ये भारत दौरा अहम माना जा रहा है। पुतिन के दौरे के दौरान भारत और रूस के बीच बड़े रक्षा सौदों पर मुहर लग सकती है।
सुखोई-57 की कर सकते हैं पेशकश
पहला रूस भारतीय वायुसेना के 100 से अधिक सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट्स को आधुनिक बनाने के साथ-साथ अपनी पांचवीं पीढ़ी के सबसे घातक स्टेल्थ फाइटर सुखोई-57 (एसयू-57) की पेशकश करने की तैयारी में है। इसमें केवल विमान बेचना ही नहीं, बल्कि भारत में ही इसके संयुक्त उत्पादन और पूर्ण टेक्नोलॉजी ट्रांसफर का विकल्प भी शामिल है।
एचएएल की नासिक यूनिट का दौरा कर चुकी रूसी एक्सपर्ट्स की टीम
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, आॅपरेशन सिंदूर में अहम भूमिका निभाने वाले सुखोई-30एमकेआई के अपग्रेड को लेकर रूसी एक्सपर्ट्स की टीम एचएएल की नासिक यूनिट का दौरा कर चुकी है। इस अपग्रेड के लिए भारत और रूस के बीच अलग समझौता होना है।
भारत 2032 तक अपना पांचवीं पीढ़ी का फाइटर विकसित कर सकता है
भारत अपना पांचवीं पीढ़ी का फाइटर खुद बना रहा है, पर 2032 तक यह विकसित हो सकता है। इसी अंतराल ने सुखोई-57 जैसे विकल्प को जरूरी बनाया है। दूसरी ओर चीन स्टेल्थ फाइटर विकसित कर चुका है और पाकिस्तान को भी ऐसा विमान दे रहा है। इसलिए भी पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट हमारे लिए जरूरी हो गया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के ETT शिक्षकों ने वित्त मंत्री आवास के बाहर दिया धरना, पुलिस ने 180 हिरासत में लिए
