Close Menu
    What's Hot

    Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

    September 9, 2026

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026

    हरजोत सिंह बैंस बोले- कूड़े के

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Traffic News: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट, 35 से ज्यादा सड़कों पर होगा असर, जानें ऑप्शनल रूट | Delhi

      September 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी ! हरियाणा-पंजाब में मौसम शांत, हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बारिश | National

      September 9, 2026

      Satya Niketan Accident: सत्य निकेतन में हादसे के बाद CM रेखा का आदेश, बगल वाली इमारत होगी ध्वस्त, खाली कराए जा रहे आस-पास के PG | National

      September 8, 2026

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा CM का भगवंत मान सरकार पर वार, कहा-महिलाओं और युवाओं से किए वादों का क्या हुआ?
    हरियाणा

    हरियाणा CM का भगवंत मान सरकार पर वार, कहा-महिलाओं और युवाओं से किए वादों का क्या हुआ?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 22, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केवल चुटकुले सुनाकर अपना टाइम पास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान बताएं कि आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले चुनाव के समय महिलाओं व युवाओं से किए वादों का क्या हुआ? आम आदमी पार्टी ने महिलाओं से हर महीने 1000 रुपये देने का वादा किया था और सरकार बने 5 साल होने को है और अब अगले चुनाव सिर पर आ गए हैं तब भी पंजाब के मुख्यमंत्री स्टेज से महिलाओं से पूछ रहे हैं कि बहन एक महीने के पैसे खाते में डालूं या दो महीने के या तीन महीने के? यह मजाक नहीं तो और क्या है? इसी प्रकार कानून-व्यवस्था की खराब हालत के चलते इंडस्ट्री पंजाब से पलायन कर रही है जिससे युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा है, हताश-निराश युवा लगातार नशे के दलदल में धंसता जा रहा है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के पटियाला जिले के घनौर कस्बे में आयोजित तीज महोत्सव में पंजाब की मातृशक्ति को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं को नारी सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने महिलाओं को कोथलियां और सूट वितरित किए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली महिला कलाकारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री श्री असीम गोयल, तीज महोत्सव के संयोजक श्री विकास शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिछले चुनाव में तो आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों को गुमराह करके वोट ले लिए लेकिन इस बार पंजाब की जनता, विशेषकर माताएं-बहनें पूरी तरह से जागरूक हैं। इस बार महिलाएं पंजाब में बदलाव करने के लिए तत्पर हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वे पंजाब में भाजपा की सरकार बनाकर पुनः हंसता-खेलता पंजाब बनाएंगी। पंजाब का युवा वर्ग भी अब यहां भाजपा सरकार बनाने का मन बना चुका है।

    हरियाणा में महिलाओं के लिए चलाई गई योजनाएं गिनाईं

    नायब सिंह सैनी ने बताया कि हरियाणा में चुनाव से पहले हमने महिलाओं से 2100 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था और सरकार बनते ही सबसे पहले यह वादा निभाया। सरकार ने पहले ही बजट में इसके लिए 5000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया तथा अब 10 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये मिल रहे हैं। इसके अंतर्गत अब तक महिलाओं के खातों में 2000 करोड़ रुपये भिजवाए जा चुके हैं। इसी प्रकार सरकार 1.80 लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की रसोई में 500 रुपये में गैस सिलेंडर पहुंचा रही है। प्रदेश में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बहनों को मजबूत करने के लिए 20 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद की जा रही है। हरियाणा में स्वदेशी मेले लगाकर महिलाएं 4 दिन में 4 लाख से 45 लाख रुपये तक की आमदनी कर रही हैं। इसी प्रकार हरियाणा में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन के लिए 6000 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। गरीब परिवारों को प्लाट, मकान और फ्लैट की चाबियां सौंपी जा रही हैं।

    पंजाब में भी हरियाणा की योजनाएं लागू करने का संकल्प दोहराया

    उन्होंने कहा कि यही सब योजनाएं पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां के लोगों के लिए भी लागू की जाएंगी। हरियाणा की तरह पंजाब के किसानों की सभी फसलों को भी एमएसपी पर खरीदा जाएगा और आलू सहित अन्य सब्जियों व फलों के लिए भावांतर भरपाई योजना लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद यहां नशे का कारोबार करने वाले या तो यह काम छोड़ देंगे या पंजाब छोड़ देंगे। हरियाणा की तरह पंजाब में भी बिना पर्ची-बिना खर्ची युवाओं को नौकरियां दी जाएंगी और नौकरियों में चल रहे भ्रष्टाचार के जाल को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में हाल ही में एक्साइज इंस्पेक्टर की भर्ती में पूरी तरह से धांधली की गई तथा स्वास्थ्य विभाग में की गई भर्ती पर तो पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने स्टे का नोटिस तक जारी कर दिया है, क्योंकि इस भर्ती में प्रभावशाली लोगों की सिफारिशों पर नौकरी देकर गरीब युवाओं के साथ धोखा किया गया था।

    तीज हरियाणा और पंजाब की सांझी संस्कृति का प्रतीक

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिलाओं को तीज की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार केवल सावन की हरियाली और खुशियों का त्योहार नहीं, बल्कि सुहाग, सौभाग्य, प्रेम, श्रद्धा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का पर्व है। यह पर्व हरियाणा और पंजाब की सांझी संस्कृति, बहनों-बेटियों के प्रेम तथा दोनों राज्यों की सांझी मिट्टी की उस आत्मा का उत्सव है, जो राज्य की सीमाओं से कहीं बड़ी है।


    ब्रह्म मुहूर्त 27 1 1200x900

    बहनों के मायके में आने जैसा महसूस कर रहा हूं

    उन्होंने कहा कि घनौर की धरती पर आयोजित यह समारोह उन्हें किसी औपचारिक कार्यक्रम के बजाय अपनी बहनों के मायके आने जैसा महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब की संस्कृति के सभी रंग यहां दिखाई दे रहे हैं-चुन्नियों के रंग, मेहंदी की खुशबू, गिद्धे और लोकगीतों की मिठास तथा सावन की झूलती पींघों में पंजाब की उमंग साफ नजर आ रही है।

    बहनों के लिए कोथली की मिठास के साथ विश्वास का संदेश

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज वे अपनी बहनों के बीच भाई बनकर उनके लिए कोथली लाए हैं। इस कोथली में केवल मिठाई नहीं, बल्कि रिश्तों की मिठास, सम्मान की खुशबू और बहनों की खुशहाली की दुआ भी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मायके की चौखट पर भाई की परछाईं बहन के साथ खड़ी रहती है, उसी प्रकार वे भी हर सुख-दुख में अपनी बहनों के साथ खड़े रहेंगे।

     

    बहन-बेटियों के लिए की सुख-समृद्धि व सम्मान की कामना

    मुख्यमंत्री ने सभी माताओं, बहनों और बेटियों को तीज महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज की पींघ जितनी ऊंची जाए, घनौर व पंजाब की बेटियों के सपने उससे भी ऊंचे हों, मेहंदी का रंग जितना गहरा हो, पंजाब और हरियाणा के रिश्तों का विश्वास उससे भी गहरा हो तथा सावन की धरती जितनी हरी हो, घनौर की खुशहाली और पंजाब की समृद्धि उससे भी अधिक हरी-भरी हो। उन्होंने कामना की कि तीज के पावन पर्व पर हर बहन-बेटी के जीवन में सुख, सम्मान, आत्मनिर्भरता और समृद्धि आए। मुख्यमंत्री ने तीज के अवसर पर सभी से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार तीज का झूला केवल आंगन में न झूले, बल्कि बेटियों के सपनों, बहनों के हौसले, युवाओं की उम्मीदों, किसानों की मेहनत और खेतों की हरियाली में भी झूले।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंग्लैंड से करारी हार के बाद पाकिस्तान की हालत खराब, WTC में वेस्टइंडीज से भी नीचे | Sports
    Next Article ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बड़े रक्षा सौदों पर लग सकती हैं मुहर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर में Gen-Z आंदोलन में शामिल हुआ था BJP सांसद धर्मबीर चौधरी का बेटा, खुद ही किया खुलासा

    September 9, 2026

    हरियाणाः सोनीपत में जिगरी दोस्त बने जान के दुश्मन, 18 हजार रुपये की चोरी और 10 रुपये से चाकू से युवक का कत्ल

    September 9, 2026

    हरियाणा में आलू किसानों को सरकार की सौगात, गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगी पैदावार और आय

    September 9, 2026

    पालक की खेती करने वाले किसान बारिश में न करें ये गलती, वरना खेत में खड़ी फसल हो सकती है खराब, जानिए टिप्स

    September 9, 2026

    हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, 2 लोगों की मौत, 24 से अधिक श्रद्धालु घायल, गोगामाड़ी से लौट रहे थे

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 9, 2026

    भारत पाकिस्तान के बीच हो सकती है महिला एशिया कप फाइनल में टक्कर नई दिल्ली.…

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026

    हरजोत सिंह बैंस बोले- कूड़े के

    September 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.