Close Menu
    What's Hot

    कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का बवाल, 5 मैच के निलंबन से आजीवन प्रतिबंध तक! श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ने पर ICC लेगा एक्शन | Sports

    August 23, 2026

    मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

    August 23, 2026

    हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

      August 23, 2026

      मुंबई में बड़ा हादसा, 22 फुट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत

      August 23, 2026

      घर में मृत मिलीं रक्षा मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी, परिजनों ने लगाया जान से मारने का आरोप

      August 23, 2026

      बैंगन का भरता बना काल! 3 बहनों की संदिग्ध मौत, 9 महीने की बच्ची भी शामिल, कब्र से निकाले जाएंगे शव | National

      August 23, 2026

      ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, ठेकेदार हिरासत में | National

      August 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, August 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा
    Breaking News

    मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Lutyens Bungalow Maintenance Cost: एडविन लुटियंस ने लुटियंस बंगला जोन को अपना नाम तो दिया, लेकिन उन्होंने खुद सिर्फ प्रेसिडेंट एस्टेट के अंदर बने सरकारी बंगलों का डिजायन तैयार किया था। यह एस्टेट राष्ट्रपति भवन (तब वायसराय हाउस) के चारों ओर है।

    2025-26 में वार्षिक खर्च 92.35 करोड़ रुपए तक पहुंचा, पुरानी संरचना, रिसाव और दीमक मुख्य मरम्मत कारण
    Lutyens Bungalow Maintenance Cost, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रियों के सरकारी घरों के नवीनीकरण, साज-सज्जा और मरम्मत पर वार्षिक खर्च 2025-26 में रिकार्ड 92.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है, जो 2014-15 के 27.47 करोड़ रुपए से तीन गुना से भी अधिक है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के जरिये मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने 2014-15 से 2025-26 के बीच केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के जरिये ऐसे कामों पर 547.68 करोड़ रुपए खर्च किए। सीपीडब्ल्यूडी ही इनकी मरम्मत, नवीनीकरण और रखरखाव का काम करता है।

    2019 से 2024 के दौरान दोगुनी हुई खर्च की रकम

    2014 से 2019 के बीच मंत्रियों ने बंगलों की मरम्मत और अपग्रेडेशन पर हर वर्ष औसतन 26.78 करोड़ रुपए खर्च किए। जबकि 2019 से 2024 के दौरान यह औसत वार्षिक खर्च दोगुना होकर लगभग 50 करोड़ रुपए हो गया था। 2024-25 में यह खर्च 71.98 करोड़ रुपए और पिछले वर्ष 92.35 करोड़ रुपए था।

    प्रति मंत्री औसतन 1.2 करोड़ रुपए किए गए खर्च

    पिछले कुछ वर्षों में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में लगभग 70 से 72 कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री शामिल रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में 92.35 करोड़ रुपए के खर्च के हिसाब से मरम्मत और नवीनीकरण की लागत प्रति मंत्री औसतन 1.2 करोड़ रुपए बैठती है, हालांकि हर आवास पर होने वाला वास्तविक खर्च अलग-अलग होता है।

    जानकारी मांगे जाने के बावजूद सीपीडब्ल्यूडी ने इस दौरान उन लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्यों के आवासों पर हुए खर्च की जानकारी नहीं दी, जो मंत्री नहीं हैं। न ही इस दौरान केंद्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्रियों के कार्यालयों पर हुए खर्च का ब्योरा दिया।

    2004 से 2009 तक खर्च हुए थे 93.50 करोड़

    सितंबर, 2009 में आरटीआइ तहत मांगी गई जानकारी के अनुसार, 2004 से 2009 के बीच यानी पांच वर्षों में सरकार ने संसद सदस्यों और केंद्रीय मंत्रियों को आवंटित बंगलों के रखरखाव व नवीनीकरण पर कुल 93.50 करोड़ रुपए खर्च किए थे।

    बिजली प्रणालियां व रिसाव जैसी आती हैं दिक्कतें

    आंकड़ों से पता चलता है कि 2025-26 का वार्षिक खर्च 2014 के बाद सबसे अधिक था। अधिकारियों ने इसकी कई वजहें बताई। उन्होंने समय-समय पर रखरखाव से जुड़ी कई चुनौतियों का उल्लेख किया, जिनमें पानी का रिसाव, दीमक लगना, बिजली की पुरानी पड़ चुकी प्रणालियां, पानी की पाइपलाइन से जुड़ी समस्याएं और मरम्मत के अन्य काम शामिल हैं।

    एक कैबिनेट मंत्री के कर्मचारी ने भी बताया कि हर कुछ महीनों में मरम्मत और नवीनीकरण की सबसे अधिक मांगें अक्सर बिजली के सामान जैसे पंखे, एलईडी लाइट, पानी की पाइप लाइन से जुड़ी समस्याओं और फर्श की टाइलें बदलने से जुड़ी होती हैं।

    ये भी पढ़ें: घर में मृत मिलीं रक्षा मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी, परिजनों ने लगाया जान से मारने का आरोप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई
    Next Article कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का बवाल, 5 मैच के निलंबन से आजीवन प्रतिबंध तक! श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ने पर ICC लेगा एक्शन | Sports
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुंबई में बड़ा हादसा, 22 फुट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा गिरने से दो लोगों की मौत

      August 23, 2026

      घर में मृत मिलीं रक्षा मंत्रालय की वरिष्ठ अधिकारी, परिजनों ने लगाया जान से मारने का आरोप

      August 23, 2026

      बैंगन का भरता बना काल! 3 बहनों की संदिग्ध मौत, 9 महीने की बच्ची भी शामिल, कब्र से निकाले जाएंगे शव | National

      August 23, 2026

      ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की 14वीं मंजिल से गिरकर मौत, ठेकेदार हिरासत में | National

      August 23, 2026

      मणिमहेश यात्रा के लिए 4 हेलीकॉप्टर भरेंगे उड़ान, आॅनलाइन बुकिंग शुरू , जानें, कितना होगा किराया?

      August 23, 2026

      ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने भारत आएगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बड़े रक्षा सौदों पर लग सकती हैं मुहर

      August 22, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का बवाल, 5 मैच के निलंबन से आजीवन प्रतिबंध तक! श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ने पर ICC लेगा एक्शन | Sports

      By परवेश चौहानAugust 23, 2026

      यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के गेंदबाज से भिड़ गए. नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर…

      मंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा

      August 23, 2026

      हरियाणा बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, तीनों लेवल में 16.57% अभ्यर्थी क्वालिफाई

      August 23, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.