Close Menu
    What's Hot

    Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

    October 13, 2026

    हरियाणाः करनाल में दोस्तों के साथ हुक्का पीर रहे युवक की हत्या, VIDEO में लाठी डंडों और चाकू के साथ नजर आए आरोपी

    October 13, 2026

    36 दिन तक जेल में बंद रहा, लौटते ही भारतीय खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, फिर मैदान पर फूट फूट कर रोया… | Sports

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

      October 13, 2026

      Bihar Boat Accident: बिहार के वैशाली में गंगा में पलटी नाव, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे सभी | National

      October 13, 2026

      India-China News: लद्दाख में भारत ने तय किए 28 रणनीतिक स्थानों के नाम, चीन ने जताई आपत्ति | National

      October 13, 2026

      Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक पाबंदी, सरकार ने जारी किया नया आदेश | National

      October 13, 2026

      CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस का एक्शन, विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे जंतर-मंतर | National

      October 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का बवाल, 5 मैच के निलंबन से आजीवन प्रतिबंध तक! श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ने पर ICC लेगा एक्शन | Sports
    खेल

    कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का बवाल, 5 मैच के निलंबन से आजीवन प्रतिबंध तक! श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ने पर ICC लेगा एक्शन | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 23, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    yashasvi jaiswal heat exchange
    यशस्वी जायसवाल श्रीलंका के गेंदबाज से भिड़ गए.

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल को उनके मैदान पर किए जाने वाले लफड़े के लिए जाना जाता है. भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान भी वो अपनी हरकत की वजह से विवादों में घिर गए. रविवार को भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे यशस्वी ने आउट होने के बाद श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो से मैदान पर बहस की. उनकी झड़प पर आईसीसी की कड़ी कार्रवाई कर सकता है.

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले केएल राहुल महज 18 रन बनाकर आउट हुए और फिर डटकर बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल भी अपना विकेट गंवा बैठे. श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक होकर खेल रहे यशस्वी 45 रन बनाकर आउट हुए. उनको असिथा फर्नांडो ने क्लीन बोल्ड कर वापसी का टिकट थमाया.जायसवाल ने 53 गेंद में उन्होंने 9 चौके की मदद से 45 रन बनाए. पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर फर्नांडो ने यशस्वी को एक तेज रफ्तार इन स्विंग बॉल पर बोल्ड कर दिया.

    पिछले कुछ ओवर में यशस्वी जायसवाल लगातार आक्रमक शॉट्स लगा रहे थे. 17वें ओवर में दूसरी बॉल पर उन्होंने जोरदार चौका लगाया. इसके बाद चौथा गेंद को भी बाउंड्री पार पहुंचाया. फिर अगली ही बॉल पर झन्नाटेदार शॉट लगाकर चौका बटोरा. ओवर में 12 रन बना चुके यशस्वी को असिथा ने एक अंदर आती बॉल पर चकमा दिया और उनकी गिल्लियां बिखेर दी. तीन चौका खाने के बाद मिली सफलता से उत्साहित होकर गेंदबाज ने जश्न मनाना शुरू किया. इस पर यशस्वी जायसवाल आगे बढ़कर गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. मामला बढ़ता देख मैदान पर मौजूद श्रीलंका के खिलाड़ी एक जगह पर जमा हो गए. देवदत्त पडिक्कल ने जायसवाल को वहां से जाने के लिए समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने. जायसवाल ने फर्नांडो को कुछ कहा और मामला बिगड़ गया.

    अगर इस घटनाक्रम को देखें तो यहां गलती भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की नजर आती है. गेंदबाज ने विकेट लेने के कुछ देर बाद इसका सेलिब्रेशन किया था. वो उनकी तरफ देख भी नहीं रहे थे और अपना सेलिब्रेशन कर रहे थे. यशस्वी को उनका इस तरह से विकेट लेने के बाद का अग्रेशन भड़काने वाला लगा. वो श्रीलंकाई गेंदबाज की तरफ बढ़े और उनके उलझ गए जबकि श्रीलंका गेंदबाज अपनी जगह पर ही खड़े थे. अब इस घटना को लेकर आईसीसी की आचार संहिता के तहत कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है.

    आईसीसी ने मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा किए जाने वाले व्यवहार के लिए कोड ऑफ कंडक्ट बनाया हुआ है. आईसीसी की आचार संहिता में किसी इंटरनेशनल मैच के दौरान दूसरे खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति पर शारीरिक हमला गंभीर अपराध माना गया है. इसी तरह मैदान पर अगर खिलाड़ी किसी भी तरह की हिंसा करते पा जाते हैं तो ये नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा. इस कैटेगरी में दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है. Level 4 अपराध में खिलाड़ी पर कम से कम 5 टेस्ट या 10 वनडे मैचों का प्रतिबंध लगाया जा सकता है. गंभीर मामले में सजा आजीवन प्रतिबंध तक जा सकती है.

    Previous articleKangana Ranaut Taapsee Pannu Controversy: तापसी पन्नू ने कंगना की परवरिश पर उठाए सवाल, भड़कीं एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
    Next articleHaryana Breaking News : हरियाणा सरकार ने बनाया खास प्लान, 14 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्रियों के सरकारी बंगलों की मरम्मत पर खर्च तीन गुना बढ़ा
    Next Article ‘मैंने ऐसा बोला ही नहीं, मेरे मुंह में शब्द डाले जा रहे हैं…’ सज्जन सिंह विवाद पर दीपेंद्र हुड्डा की सफाई
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      36 दिन तक जेल में बंद रहा, लौटते ही भारतीय खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, फिर मैदान पर फूट फूट कर रोया… | Sports

      October 13, 2026

      शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, आईसीसी अवार्ड में जलवा | Sports

      October 13, 2026

      Yuvraj Singh in IPL 2027: युवराज सिंह की आईपीएल में हुई वापसी, किस टीम की जर्सी में उतरेंगे मैदान पर | Sports

      October 13, 2026

      अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20i में फिर मचाई सनसनी, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा | Sports

      October 12, 2026

      Ind vs WI T20: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, अर्शदीप सिंह की कहर बॉलिंग, टीम इंडिया को मिली वेस्टइंडीज पर बढ़त | Sports

      October 11, 2026

      Ind vs WI Live Streaming: भारत- वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला फ्री में देखना है, करें बस एक काम, उठाएं लाइव मैच का मजा | Sports

      October 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

      By अंकित कुमारOctober 13, 2026

      जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR दर्ज की गई है।…

      हरियाणाः करनाल में दोस्तों के साथ हुक्का पीर रहे युवक की हत्या, VIDEO में लाठी डंडों और चाकू के साथ नजर आए आरोपी

      October 13, 2026

      36 दिन तक जेल में बंद रहा, लौटते ही भारतीय खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, फिर मैदान पर फूट फूट कर रोया… | Sports

      October 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.