Close Menu
    What's Hot

    वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर होगी कार्रवाई! ICC तक पहुंची शिकायत, रवैये से नाराज संजय मांजरेकर | Sports

    August 26, 2026

    UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

    August 26, 2026

    कुरुक्षेत्र के 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस वालों पर लगे धक्का देने के आरोप, परिवार ने किया हंगामा

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

      August 26, 2026

      दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से बुरा हाल, NDMC चेयरपर्सन ने मांगी माफी, जानिए क्या कहा?

      August 26, 2026

      IMD Weather Alert: आज फिर बदलेगा मौसम ! दिल्ली में बादल, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, देशभर का मौसम अपडेट | National

      August 26, 2026

      पीएम किसान के अलावा इन सरकारी योजनाओं से भी मिलती है नकद सहायता

      August 26, 2026

      रक्षाबंधन पर यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, रेलवें ने की घोषणा, चेक करें रूट और समय

      August 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, August 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»कुरुक्षेत्र के 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस वालों पर लगे धक्का देने के आरोप, परिवार ने किया हंगामा
    हरियाणा

    कुरुक्षेत्र के 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस वालों पर लगे धक्का देने के आरोप, परिवार ने किया हंगामा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    कुरुक्षेत्र. हरियाणा के  कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद की डेहा कॉलोनी में 16 साल के नाबालिग रमन की मौत हो गई. रमन की मौत के बाद परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. परिवार ने पुलिस पर रमन को तीसरी मंजिल से धक्का देने का आरोप लगाया. आदेश मेडिकल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था.

    यहां 25-26 अगस्त की रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. रमन की मौत के बाद परिवार और कॉलोनी के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया. रमन तीन बहनों का इकलौता भाई था. रमन अपने दादा जगदीश के साथ कभी-कभार कूड़ा उठाने का काम करता था. रमन के पिता रीनू की मौत हो चुकी है.

    14 अगस्त को दिया धक्का

    रमन के मौसा आशु निवासी अंबाला ने बताया कि वह 14 अगस्त की शाम को रमन और अपने साढू लखन निवासी पंचकूला के साथ घर की तीसरी मंजिल पर बैठा था. इसी दौरान दो पुलिसकर्मी वहां पहुंचे. आरोप लगााया कि रमन दीवार पर बैठा हुआ था. इसी दौरान 2 पुलिसकर्मियों आए और रमन को धक्का दे दिया.

    पिस्टल निकालने का लगाया आरोप

    रमन पड़ोसी की छत पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. आरोप लगाया कि घटना के बाद उसने पुलिसकर्मियों से बात करने की कोशिश की. पूछ कि वे घर की तीसरी मंजिल तक क्यों और कैसे पहुंचे. आरोप लगाया कि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने पिस्टल निकाली और पुलिसकर्मी उन दोनों को नीचे ले आए. इसके बाद वे वहां से चले गए.

    रमन को तुरंत पहुंचाया अस्पताल


    1787739415 New Project 2026 08 25T154154 656 88090

    घटना के बाद परिजन रमन को अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसका इलाज आदेश मेडिकल अस्पताल में चल रहा था. करीब 11 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रमन ने कल रात दम तोड़ दिया. आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों के छत से धक्का देने के कारण रमन की मौत हुई है.

    गवाहों पर दबाव बनाने का आरोप

    इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध किया. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों पर मामला दबाने का दबाव बना रही है. उन्होंने मामले में शामिल पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की मांग की. साथ ही चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जाम लगाकर प्रदर्शन करेंगे.

    जांच में दोषी मिलने पर होगी कार्रवाई- टामक

    शाहाबाद थाने के SHO  जगदीश टामक ने कहा कि घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है. जांच निष्पक्ष तरीके से होगी. जांच में कोई पुलिस कर्मचारी या अन्य व्यक्ति दोषी पाया गया, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी. पूरे मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article7% सालाना इन्क्रीमेंट या ज्यादा फिटमेंट फैक्टर? किस फॉर्मूले से कर्मचारियों को मिलेगी ज्यादा सैलरी, समझें पूरा गणित
    Next Article UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    गुरुग्राम में बाइक का 43वीं बार चालान, अब तक लग चुका है 1.94 लाख रुपये जर्माना, पुलिस ने वाहन किया जब्त

    August 26, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: झारखंड में बना नया लो-प्रेशर! IMD की चेतावनी

    August 26, 2026

    योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा! 6 महीने में 1 लाख सरकारी नियुक्तियों का ऐलान

    August 26, 2026

    ‘इसी से सोना खरीदते थे, आज कर्ज बढ़ रहा’, दयालपुर के 70% किसानों ने छोड़ी गन्ने की खेती

    August 25, 2026

    रुठ जाएंगी लक्ष्मी, हो जाओगे धीरे-धीरे कंगाल, घर में कूड़ा रखना इतना घातक – News18 हिंदी

    August 25, 2026

    गहरे चटक भटका देंगे ध्यान, पंडित जी जानिए स्टडी रूम के लिए सबसे अच्छा रंग – News18 हिंदी

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर होगी कार्रवाई! ICC तक पहुंची शिकायत, रवैये से नाराज संजय मांजरेकर | Sports

    By परवेश चौहानAugust 26, 2026

    पूर्व भारतीय क्रिकेट संजय मांजरेकर ने यशस्वी जायसवाल और वैभव के बर्ताव पर उठाए सवाल…

    UP Cabinet Decision: यूपी में प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए बदले नियम ! हेल्थ चेकअप समेत मिलेंगी कई सुविधाएं | Uttar Pradesh

    August 26, 2026

    कुरुक्षेत्र के 16 साल के लड़के की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस वालों पर लगे धक्का देने के आरोप, परिवार ने किया हंगामा

    August 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.