Stock market opening 2 September 2026: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के साथ-साथ IT और बैंकिंग के शेयरों में गिरावट का असर बुधवार को शेयर मार्केट पर दिखा। कारोबारी सत्र के तीसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 472.96 अंक फिसलकर 76,471.32 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 197.08 अंकों की गिरावट के साथ 23,858 पर खुला। बीएसई पर 6 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।
इन शेयरों में तेजी
बीएसई पर अडाणी पोर्ट्स, पावरग्रिड, ITC, NTPC और रिलायंस के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। अडाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे ज्यादा 0.75% की तेजी दिख रही है।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, बजाज फिन्सर्व, TCS, SBIN, मारुति, BEL, इंडिगो, इटरनल, ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, HCLTECH, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, रिलायंस, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट, अल्ट्रासेमको, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट, LT, टाइटन और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे ज्यादा 2.43% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.95%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.28% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.85% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत उछली
ब्रेंट क्रूड बुधवार को 11.23 बजे 0.88% उछलकर 95.49 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
कारोबारी सत्र के दूसरे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 12.99 अंक फिसलकर 76,944.28 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 24.60 अंकों की गिरावट के साथ 24,055.80 पर बंद हुआ। बीएसई पर 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

