
नई दिल्ली. भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है. चयनकर्ताओं ने टीम में जिन खिलाड़ियों को फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त पर चुना था उन्होंने इससे जुड़ी अच्छी खबर दी है. बताया जा रहा है कि स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. दिल्ली में खेली जाने वाली सीरीज के लिए उन्हें खेलने के लिए हरी झंडी मिल गई है. रिपोर्ट की माने तो हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन में हिस्सा लिया उनकी फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है.
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जिसके फिटनेस का इंतजार पूरी दुनिया को है 9 सितंबर को मैच सिमुलेशन में उतरेंगे। हम बात कर रहे हैं अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की. भारतीय टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में शामिल किए गए चारों खिलाड़ियों की फिटनेस की रिपोर्ट 9 सितंबर की शाम तक आने की उम्मीद है. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी. इसकी वजह से वो जिम्बाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ भी सीरीज से भी बाहर रहे.

हर्षित राणा की बात करें तो उन्होंने चोट से वापसी की थी लेकिन दोबारा चोटिल हो गए. यह खिलाड़ी भी जिम्बाब्वे और श्रीलंका दौरे से रहा. नीतीश कुमार रेड्डी का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा. उनको अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान क्वाड्रिसेप्स में चोट लगी थी. तब से अब तक वो टीम से बाहर चल रहे हैं. जसप्रीत बुमराह को भी इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी. भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में खेलने के बाद एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होना है.
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 13 सितंबर से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगी। सीरीज के तीनों मुकाबले इसी मैदान पर खेले जाएंगे।
श्रेयरस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*
*फिटनेस क्लीयरेंस की शर्त पर खेलने उतरेंगे*
