नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार के बाद एक और बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया की ओपनर शेफाली वर्मा से उलझने पर आईसीसी ने पाकिस्तान की कप्तान पर एक्शन लिया है. फातिमा सना पर जुर्माना लगाने के साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है.
एशिया कप 2026 के दौरान 5 सितंबर को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान की टीम को 7 विकेट की शर्मनाक हार मिली थी. भारतीय गेंदबाजों ने पूरी टीम को उसके टी20 इंटरनेशनल के सबसे छोटे स्कोर पर समेट दिया. 56 रन के लक्ष्य को भारत ने महज 3 विकेट गंवाकर 8.4 ओवर में हासिल कर जीत दर्ज की थी.मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाज शफाली वर्मा को आउट करने के बाद पाकिस्तान की कप्तान की तरफ से इशारा किया गया था. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने सोमवार को फातिमा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन पर जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया.
Fatima Sana has been sanctioned following an incident in Pakistan’s Asia Cup contest against India.https://t.co/QfFS6ezNJT
— ICC (@ICC) September 7, 2026
यह घटना शनिवार को दुबई में खेले गए ग्रुप-ए के मुकाबले के दौरान हुई थी.भारतीय टीम 56 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और ओपनर शेफाली वर्मा ने छक्का लगाकर पारी की शुरुआत की. दूसरे ओवर में पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने शफाली वर्मा का विकेट हासिल किया. 12 रन के स्कोर पर उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर उनका कैच लिया. इस विकेट को लेने के बाद फातिमा ने शफाली को पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया. उनका यह अंदाज ICC की आचार संहिता के नियमों के दायरे में आ गया. ICC ने फातिमा को अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया. इसे आईसीसी खिलाड़ी को उकसाने वाला एक्शन मानता है. ऐसा इशारा जो आउट होने वाले बैटर को अपमानित करें या उसे उकसाए नहीं किया जा सकता.
इस तरह के इशारे को देखने के बाद आईसीसी ने फातिमा पर कार्रवाई किया. अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक और डिमेरिट प्वाइंट जुड़ गया है. इससे पहले भी पाक कप्तान ऐसी गलती कर चुकी हैं. यह पिछले 24 महीनों में दूसरा मामला है. उन्हें 6 अगस्त 2025 को डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के दौरान एक डिमेरिट प्वाइंट मिला था.

