
IMD Weather Forecast Today: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह एक्टिव बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 8 सितंबर को पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और मध्य भारत के कुछ इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना भी है। 8 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम-त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल-सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में 8 सितंबर को बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी में फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। दिल्ली में सुबह के समय उमस और बादलों का असर महसूस हो सकता है, जबकि दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने की संभावना है। NCR के नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी स्थानीय स्तर पर बादल और हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के दिल्ली-NCR नेटवर्क में विभिन्न स्टेशनों पर तापमान और आर्द्रता में अंतर भी देखा जा रहा है, जिससे पूरे NCR में मौसम एक जैसा नहीं रहेगा।
हरियाणा में आज बारिश होगी या नहीं?
हरियाणा में 8 सितंबर को मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मानसूनी नमी के कारण कुछ इलाकों में बादल छाने और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है। राज्य के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात (नूंह), रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद और कैथल जिलों में मौसम बदलता हुआ रह सकता है। हाल के दिनों में पंचकूला क्षेत्र में अच्छी बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन 8 सितंबर के लिए भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है।
पंजाब में भी भारी बारिश की उम्मीद नहीं
पंजाब में भी 8 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के 7 सितंबर के वेदर बुलेटिन में पंजाब के लिए 8 सितंबर समेत अगले कई दिनों के लिए No warning दर्ज किया गया है। फिर भी मानसूनी परिस्थितियों के कारण कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश हो सकती है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर (मोहाली), फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, बरनाला, पटियाला और मलेरकोटला में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
हिमाचल प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश में 8 सितंबर को बारिश की गतिविधि पिछले दिनों की तुलना में कमजोर रहने के संकेत हैं। मौसम केंद्र शिमला के पूर्वानुमान के अनुसार 8 सितंबर को राज्य में किसी जिले के लिए भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। निचले और मध्य पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम शांत रह सकता है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति शामिल हैं। 8 सितंबर के लिए भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि कांगड़ा, सिरमौर, बिलासपुर और आसपास के निचले-मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हाल के दिनों में बारिश दर्ज हुई है। इसलिए स्थानीय स्तर पर मौसम में बदलाव बना रह सकता है।
उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर को मौसम खास तौर पर पूर्वी हिस्सों में सक्रिय रह सकता है। आईएमडी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी के साथ बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। किसानों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और मध्य हिस्सों में मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत ज्यादा सक्रिय रहने का अनुमान है। अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल-सिक्किम, झारखंड, बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। पश्चिमी भारत में कोंकण-गोवा तथा कुछ अन्य इलाकों में भी बारिश जारी रह सकती है, जबकि दक्षिण भारत के कई राज्यों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
