Haryana News: हरियाणा के कैथल में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल द्वारा एक आरोपी को 315 बोर के अवैध देसी कट्टा और 2 रौंद सहित काबू कर लिया गया।
बीरभान ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम गस्त दौरान गांव शिमला बस अड्डा पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना के आधार पर गांव भागल निवासी राहुल उर्फ गोगी, जिसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और जो काफी समय से फरार चल रहा है, आईटीआई कलायत के सामने हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर अवैध देसी कट्टा लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए आईटीआई कलायत के सामने दबिश दी गई। जहां बताए हुलिए के अनुसार एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर हाईवे से कलायत की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पीछा करके कुछ दूरी पर ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गांव भागल निवासी राहुल उर्फ गोगी के रूप में हुई।
तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा और 2 रौंद बरामद हुए। जिस बारे आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज कर कर लिया गया। आरोपी पर वर्ष 2024 दौरान जिला सोनीपत में फिरौती के एक मामले में 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है जिसमें आरोपी वांछित था। आरोपी पर कैथल, नरवाना जींद व सोनीपत में कातिलाना हमला, फिरौती, आर्म्स एक्ट और लुट के करीब 8 मामले दर्ज है। आरोपी अमेरिका भाग गया था, जा हाल पिछले दिनों अमेरिका से डिपोर्ट हुआ है। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

