Close Menu
    What's Hot

    IMD Alert: राजधानी दिल्ली समेत आज कहां बरसेंगे बादल? कई राज्यों में RED अलर्ट, 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान | National

    September 13, 2026

    विदेशों से घसीट कर लाए गए गैंगेस्टर, 365 दिन में भारत आए 27 अपराधी, हरियाणा पुलिस का गजब काम

    September 13, 2026

    ब्रिक्स को मिली बड़ी सफलता, साझा बयान पर सहमत हुए सदस्य देश, जारी होगा ‘ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा पत्र’

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Alert: राजधानी दिल्ली समेत आज कहां बरसेंगे बादल? कई राज्यों में RED अलर्ट, 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान | National

      September 13, 2026

      ब्रिक्स को मिली बड़ी सफलता, साझा बयान पर सहमत हुए सदस्य देश, जारी होगा ‘ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा पत्र’

      September 13, 2026

      ब्रिक्स ने जारी किया संयुक्त घोषणा पत्र, वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन, ऊर्जा के सुचारू प्रवाह पर जोर

      September 12, 2026

      ब्रिक्स घोषणापत्र की 10 अहम बातें, दुनिया को पीएम मोदी का 5 संदेश

      September 12, 2026

      पीएम मोदी-शी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, बातचीत में सीमा से जुड़े विवादों को सुलझाने पर खास जोर

      September 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»विदेशों से घसीट कर लाए गए गैंगेस्टर, 365 दिन में भारत आए 27 अपराधी, हरियाणा पुलिस का गजब काम
    हरियाणा

    विदेशों से घसीट कर लाए गए गैंगेस्टर, 365 दिन में भारत आए 27 अपराधी, हरियाणा पुलिस का गजब काम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ः हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने संगठित अपराध के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करते हुए विदेशों में छिपे वांछित अपराधियों और उनके नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार किया है. एसटीएफ हरियाणा द्वारा अब तक 27 गैंगस्टरों को विदेश से डिपोर्ट/एक्सट्रेडाइट कर भारत लाया जा चुका है. इनमें वर्ष 2025 में 7 तथा वर्ष 2026 में अब तक 14 अपराधियों को डिपोर्ट/एक्सट्रेडाइट कराया गया है. हाल ही में एक सक्रिय एवं वांछित अपराधी को 4 अगस्त 2026 को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से सफलतापूर्वक डिपोर्ट कर भारत लाया गया. वर्ष 2026 में यह एसटीएफ हरियाणा की 13वीं सफल डिपोर्टेशन रही. डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि अपराधी जहां भी छिपे हो, हरियाणा पुलिस की नजर से दूर नहीं.

    पुलिस महानिदेशक ने दी जानकारी
    पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. विदेश में बैठकर हरियाणा में आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने वाले अपराधियों पर डिपोर्टेशन और एक्सट्रेडिशन के माध्यम से कार्रवाई के साथ-साथ उनके स्थानीय सहयोगियों, हथियार सप्लायरों, फाइनेंसरों और डिजिटल नेटवर्क को भी लगातार निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों की पुलिस तथा केंद्रीय एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय, खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान और टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से अपराधियों के पूरे नेटवर्क की पहचान की जा रही है. अपराधी कितना भी दूर क्यों न छिपा हो, हरियाणा पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसे कानून के कटघरे तक पहुंचाने के लिए हरसंभव कार्रवाई की जाएगी.

    12 गैंगस्टरों को कराया गया डिटेन
    पुलिस महानिरीक्षक सतीश बालन ने बताया कि एसटीएफ द्वारा विदेशों में छिपे वांछित अपराधियों की लोकेशन, ट्रैवल हिस्ट्री और मूवमेंट्स का पता लगाने के लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल इंटेलिजेंस का प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है. फर्जी पासपोर्ट, फर्जी पहचान तथा बायोमेट्रिक/फिंगरप्रिंट ट्रेसेज का विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान और लोकेशन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा रही है. हरियाणा पुलिस द्वारा विदेशों में मौजूद 12 गैंगस्टरों को डिटेन कराया गया है तथा उनके एक्सट्रेडिशन/डिपोर्टेशन की प्रक्रिया जारी है. अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों और संबंधित देशों के साथ समन्वय कर इन अपराधियों को भारत लाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं.

    हरियाणा पुलिस जारी कर चुकी है 144 लुक आउट नोटिस
    हरियाणा पुलिस द्वारा विदेशों में छिपे वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को मजबूत करने के लिए विभिन्न अंतरराष्ट्रीय कानूनी एवं समन्वय तंत्रों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है. इसके तहत अगस्त 2023 से लेकर अब तक 144 लुक आउट सर्कुलर (एलओसी), 54 रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) और 53 इंटरपोल रेफरेंस जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 93 पासपोर्ट रद्द, 9 प्रोविजनल अरेस्ट रिक्वेस्ट तथा 16 एक्सट्रेडिशन रिक्वेस्ट भेजी गई हैं। इन प्रयासों के माध्यम से विदेशों में फरार अपराधियों की पहचान, उनकी आवाजाही पर निगरानी तथा उन्हें भारत वापस लाने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जा रहा है.


    HOROSCOPE TODAY 13 SEPTEMBER 2026 AAJ KA RASHIFAL 88913

    इन चार अपराधियों की जानकारी देने पर मिल सकता है इनाम
    विदेशों में छिपे 4 वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में मददगार सूचना उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक पर 10 हजार अमेरिकी डॉलर के इनाम के प्रस्ताव पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है. इससे विदेश में छिपे अपराधियों तक पहुंच बनाने के प्रयासों को और मजबूती मिलेगी. एसटीएफ द्वारा आपराधिक नेटवर्क से जुड़े वित्तीय लेन-देन, बैंक ट्रांजेक्शन एवं क्रिप्टोकरेंसी/यूएसडीटी चैनल्स को ट्रेस किया जा रहा है. इसका उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों और लोकेशन का पता लगाने के साथ-साथ अपराध से अर्जित अवैध धन के प्रवाह पर अंकुश लगाना भी है.

    लोकल शूटर, हेल्पर और हथियार सप्लायरों के खिलाफ भी एक्शन
    विदेश में बैठे अपराधियों के स्थानीय शूटरों, सहयोगियों, हथियार सप्लायरों एवं मददगारों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है. इससे विदेश से अपराध संचालित करने वाले नेटवर्क की जड़ों को कमजोर कर हरियाणा में उनकी आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने में मदद मिल रही है. अपराधियों एवं उनके सहयोगियों के डिजिटल फुटप्रिंट और सोशल मीडिया गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है. इससे उनकी कम्युनिकेशन, भर्ती गतिविधियों और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी हासिल की जा रही है.

    अंतरराज्यीय बैठकें भी चल रही हैं
    अंतरराज्यीय गैंगों और अपराधियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हरियाणा पुलिस ने पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मजबूत अंतरराज्यीय समन्वय तंत्र स्थापित किया है. इसके तहत गैंगस्टरों, शूटरों, हथियार सप्लायरों, फाइनेंसरों और सहयोगियों से संबंधित रियल-टाइम खुफिया जानकारी साझा की जा रही है. विभिन्न राज्यों की सीमाओं के पार सक्रिय वांछित एवं इनामी अपराधियों के खिलाफ संयुक्त छापेमारी और समन्वित गिरफ्तारी की जा रही है. संभावित खतरों के आकलन और संयुक्त रणनीति के लिए नियमित अंतरराज्यीय समन्वय बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleब्रिक्स को मिली बड़ी सफलता, साझा बयान पर सहमत हुए सदस्य देश, जारी होगा ‘ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा पत्र’
    Next Article IMD Alert: राजधानी दिल्ली समेत आज कहां बरसेंगे बादल? कई राज्यों में RED अलर्ट, 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    विदेश में छिपे गैंगस्टर की खैर नहीं, हरियाणा STF के रडार पर 12 नए अपराधी

    September 13, 2026

    विदेश में छिपे गैंगस्टर पर हरियाणा पुलिस ने कसा शिकंजा, 27 गैंगस्टर भारत लाए गए

    September 12, 2026

    हरियाणा में 37 दिन बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, आखिर क्यों नहीं थम रहा था विवाद? जानें

    September 12, 2026

    सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मंत्री कृष्ण बेदी ने समाज का जताया आभार; लड्डुओं से हुआ सम्मान

    September 12, 2026

    पांडवों ने कौरवों से जिन 5 गांवों की रखी थी मांग, उनमें फरीदाबाद की ये जगह भी शामिल, महाभारत की रोचक कहानी

    September 12, 2026

    Gurugram Viral Video: गुरुग्राम में सड़क किनारे हंगामा, लड़की को पकड़कर युवक बोला- वो गोली मार मार देंगे

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    IMD Alert: राजधानी दिल्ली समेत आज कहां बरसेंगे बादल? कई राज्यों में RED अलर्ट, 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान | National

    By अंकित कुमारSeptember 13, 2026

    13 सितंबर रविवार को कैसा रहेगा मौसम नई दिल्ली. देशभर में एक बार फिर से…

    विदेशों से घसीट कर लाए गए गैंगेस्टर, 365 दिन में भारत आए 27 अपराधी, हरियाणा पुलिस का गजब काम

    September 13, 2026

    ब्रिक्स को मिली बड़ी सफलता, साझा बयान पर सहमत हुए सदस्य देश, जारी होगा ‘ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा पत्र’

    September 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.