Close Menu
    What's Hot

    आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

    September 13, 2026

    जोमैटो पर खाना मंगाना हुआ महंगा, अब ऑर्डर पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज, देखें कितनी ढीली होगी जेब

    September 13, 2026

    पंचकूला में कैंसर के इलाज का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 5 लाख रुपये की ठगी, फर्जी डॉक्टर बनकर घर पहुंचे थे आरोपी

    September 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

      September 13, 2026

      15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची, दिल्ली स्वरूप नगर में भीषण अग्निकांड, पड़ोसी घर के 6 लोग धुएं से प्रभावित | Crime

      September 13, 2026

      BRICS Summit 2026: आज खत्म होगा 18वां शिखर सम्मेलन, ‘डायलॉग और डिप्लोमेसी’ पर जोर | National

      September 13, 2026

      IMD Alert: राजधानी दिल्ली समेत आज कहां बरसेंगे बादल? कई राज्यों में RED अलर्ट, 13 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान | National

      September 13, 2026

      ब्रिक्स को मिली बड़ी सफलता, साझा बयान पर सहमत हुए सदस्य देश, जारी होगा ‘ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा पत्र’

      September 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पंचकूला में कैंसर के इलाज का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 5 लाख रुपये की ठगी, फर्जी डॉक्टर बनकर घर पहुंचे थे आरोपी
    हरियाणा

    पंचकूला में कैंसर के इलाज का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 5 लाख रुपये की ठगी, फर्जी डॉक्टर बनकर घर पहुंचे थे आरोपी

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    पंचकूला: आजकल ठग, लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं, जिसे सुनकर कोई भी हैरान हो जाता है. दरअसल, पंचकूला में ठगी का ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कैंसर के इलाज का भरोसा देकर दो लोग खुद को डॉक्टर बताकर बुजुर्ग दंपति के घर पहुंचे और उनसे 5 लाख रुपये ठग लिए. आरोप है कि इलाज के बहाने महिला को कोई अज्ञात पदार्थ सुंघाया गया, जिससे दंपति मानसिक रूप से भ्रमित हो गए. इसके बाद सिरिंज दिखाकर उन्हें डराया गया और रुपये देने के लिए दबाव बनाया गया. फिलहाल, इस मामले में सेक्टर-10 निवासी राजेंद्र कुमार की शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    मुंबई के विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराने का दिया भरोसा

    इस घटना के बारे में राजेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी रेणू गुप्ता के बाएं हाथ में कैंसर है और उनका इलाज चल रहा है. करीब दो महीने पहले वीआईपी रोड निवासी मनोज मेहरा ने उनसे संपर्क किया था. उसने बताया कि मुंबई के एक विशेषज्ञ डॉक्टर पंचकूला आते हैं और उनकी पत्नी का बेहतर इलाज कर सकते हैं. इसके बाद मनोज ने डॉक्टर सहित कुछ अन्य लोगों के मोबाइल नंबर दंपति को दिए और लगातार संपर्क में रहा. उसने पंचकूला में ही इलाज कराने का भरोसा देकर उन्हें अपने झांसे में ले लिया.

    घर पहुंचकर इलाज के नाम पर शुरू की प्रक्रिया

    शिकायत के अनुसार, 25 जून की सुबह करीब 9 बजे दो व्यक्ति डॉक्टर बनकर राजेंद्र कुमार के घर पहुंचे. दोनों ने उनकी पत्नी के इलाज के नाम पर कुछ प्रक्रिया शुरू की. इसी दौरान महिला को कथित तौर पर कोई अज्ञात पदार्थ सुंघाया गया. राजेंद्र कुमार का आरोप है कि इसके बाद वह और उनकी पत्नी मानसिक रूप से भ्रमित हो गए.

    सिरिंज दिखाकर डराया, फिर लिए 5 लाख रुपये

    इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि महिला की हालत का फायदा उठाते हुए दोनों लोगों ने दंपति को सिरिंज दिखाकर डराया. इसके बाद उनसे 5 लाख रुपये की मांग की और जब राजेंद्र कुमार ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई, तो आरोपितों ने कथित तौर पर दबाव बनाकर उनसे पैसे ले लिए.

    रकम लेने के बाद, दोनों ने दो दिन बाद दोबारा संपर्क करने की बात कही और वहां से चले गए. बाद में राजेंद्र कुमार को अपने साथ हुई ठगी का पता चला. इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी. फिलहाल, पुलिस अब आरोपियों की पहचान और पूरे मामले की जांच कर रही है.


    Haryana News HIV के खिलाफ जंग में बड़ी सफलता 5 जिलों ने हास 88863

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-अफगानिस्तान T20: संजू, अभिषेक या वैभव? कप्तान श्रेयस अय्यर ने ओपनिंग पर दिया बड़ा संकेत | Cricket
    Next Article जोमैटो पर खाना मंगाना हुआ महंगा, अब ऑर्डर पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज, देखें कितनी ढीली होगी जेब
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    आज किस राशि पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना राशिफल

    September 13, 2026

    ‘दिल के मुसाफिर’ बने चर्चित IAS-IPS कपल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आशना चौधरी का फिल्मी पोस्टर

    September 13, 2026

    विदेशों से घसीट कर लाए गए गैंगेस्टर, 365 दिन में भारत आए 27 अपराधी, हरियाणा पुलिस का गजब काम

    September 13, 2026

    विदेश में छिपे गैंगस्टर की खैर नहीं, हरियाणा STF के रडार पर 12 नए अपराधी

    September 13, 2026

    विदेश में छिपे गैंगस्टर पर हरियाणा पुलिस ने कसा शिकंजा, 27 गैंगस्टर भारत लाए गए

    September 12, 2026

    हरियाणा में 37 दिन बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म, आखिर क्यों नहीं थम रहा था विवाद? जानें

    September 12, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    आज जारी होगी लाडली बहना योजना की 40वीं किस्त, जानें कितने रूपये आएंगे खाते में?

    By अंकित कुमारSeptember 13, 2026

    Ladli Behna Yojana 40th Installment Release Date: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए 13…

    जोमैटो पर खाना मंगाना हुआ महंगा, अब ऑर्डर पर लगेगा एक्सट्रा चार्ज, देखें कितनी ढीली होगी जेब

    September 13, 2026

    पंचकूला में कैंसर के इलाज का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 5 लाख रुपये की ठगी, फर्जी डॉक्टर बनकर घर पहुंचे थे आरोपी

    September 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.