Close Menu
    What's Hot

    Punjab News: ‘नशे के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत संगरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    October 31, 2026

    पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

    October 31, 2026

    Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026

      Sanjay Gupta Passes Away: फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में अचानक गिरने से लगी थी गंभीर चोट | National

      October 31, 2026

      Watch Video: BMW सवार महिला ने कई वाहनों को मारी टक्कर ! पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो | National

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National
    Breaking News

    पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारOctober 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Shah Rukh Khan, Ajay Devgn, Tiger Shroff, Vimal Pan Masala Case, Maharashtra FDA, Surrogate Advertising, शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ, पान मसाला विज्ञापन विवाद
    विमल इलायची विज्ञापन मामले में महाराष्ट्र FDA ने शाहरुख, टाइगर और अजय देवगन के खिलाफ जांच पूरी कर ली है।

    Vimal Pan Masala Case: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने तीनों अभिनेताओं के खिलाफ विमल पान मसाला के विज्ञापनों से जुड़े मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है। FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शुक्रवार को बताया कि जांच में तीनों अभिनेताओं द्वारा राज्य के नियमों का उल्लंघन किए जाने की बात सामने आई है। अब इस मामले को अगले सप्ताह आगे के फैसले के लिए संयुक्त आयुक्त के पास भेजा जाएगा। हालांकि अभी तीनों अभिनेताओं पर कोई अंतिम जुर्माना या सजा तय नहीं हुई है।

    विज्ञापन को लेकर क्या है पूरा मामला?

    दरअसल यह पूरा मामला विमल इलायची के विज्ञापनों से जुड़ा है। इन विज्ञापनों में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। महाराष्ट्र FDA को शक था कि इलायची के नाम पर दिखाए जा रहे इन विज्ञापनों के जरिए प्रतिबंधित पान मसाला और गुटखा का प्रचार किया जा रहा है। इसी को लेकर विभाग ने तीनों अभिनेताओं को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। महाराष्ट्र में गुटखा और पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध है। FDA का आरोप है कि विमल इलायची के विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित पान मसाला उत्पादों का अप्रत्यक्ष रूप से प्रचार किया जा रहा था। इसे सरोगेट विज्ञापन कहा जाता है। जब किसी उत्पाद के सीधे विज्ञापन पर रोक होती है, तो कंपनी उसी ब्रांड के किसी दूसरे उत्पाद के नाम पर विज्ञापन दिखाती है। इससे लोगों को प्रतिबंधित उत्पाद की भी याद आती है।

    FDA की जांच में क्या सामने आया?

    महाराष्ट्र FDA के आयुक्त तुकाराम मुंढे ने शुक्रवार को बताया कि तीनों अभिनेताओं ने अपना पक्ष रखने के लिए विभाग से अतिरिक्त समय मांगा था। इसके बाद सहायक आयुक्त ने मामले की जांच पूरी कर ली। सहायक आयुक्त की जांच में पाया गया कि तीनों अभिनेताओं ने राज्य के नियमों का उल्लंघन किया है। अब जांच से जुड़ी रिपोर्ट और दस्तावेज संयुक्त आयुक्त के सामने रखे जाएंगे। संयुक्त आयुक्त इस मामले में आगे का फैसला लेने वाले सक्षम अधिकारी हैं।

    अजय देवगन बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे

    इस मामले में अजय देवगन ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अजय देवगन के अदालत जाने के बावजूद विभाग अपनी कार्रवाई जारी रखेगा। अदालत में मामला पहुंचने के साथ ही FDA की विभागीय प्रक्रिया भी आगे बढ़ेगी। अब इस मामले में अदालत और FDA की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

    अभिनेताओं को भेजा गया था नोटिस

    FDA ने इससे पहले शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजकर विज्ञापनों में उनकी भूमिका को लेकर जवाब मांगा था। विभाग ने उनसे पूछा था कि उन्होंने विमल इलायची का विज्ञापन स्वीकार करने से पहले ब्रांड और उत्पाद के बारे में कितनी जानकारी जुटाई थी। इसके अलावा FDA ने तीनों अभिनेताओं को ऐसे विज्ञापनों से दूरी बनाने और भविष्य में इस तरह के प्रचार में शामिल नहीं होने की सलाह दी थी। विभाग ने यह भी जानना चाहा था कि विज्ञापन में काम करने से पहले उन्होंने अपनी तरफ से क्या जांच-पड़ताल की थी।

    Previous articleMangolpuri Factory Fire: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत, 2 की हालत गंभीर
    Next articleWatch Video: BMW सवार महिला ने कई वाहनों को मारी टक्कर ! पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHaryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट
    Next Article Punjab News: ‘नशे के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत संगरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026

      Sanjay Gupta Passes Away: फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में अचानक गिरने से लगी थी गंभीर चोट | National

      October 31, 2026

      Watch Video: BMW सवार महिला ने कई वाहनों को मारी टक्कर ! पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो | National

      October 31, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-NCR में मौसम साफ, हरियाणा-पंजाब में भी राहत, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 31, 2026

      Watch Viral Video: छत्तीसगढ़ में ‘खूनी आसमान’ का डरावना दृश्य, सोशल मीडिया पर वायरल, जानिए क्या है इसके पीछे का राज | National

      October 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Punjab News: ‘नशे के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत संगरूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

      By श्वेता चौहानOctober 31, 2026

      Punjab News: ‘नशे के खिलाफ जंग’ अभियान के तहत, संगरूर पुलिस ने नशीले पदार्थों की…

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      Haryana Gold Silver Rate Today: हरियाणा में सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आज का गोल्ड-सिल्वर रेट

      October 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.