Ladli Behna Yojana 40th Installment Release Date: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए 13 सितंबर का दिन खास है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज आगर मालवा जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी करेंगे. सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीलाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर महिलाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि खाते में 1,750 रुपये आएंगे याटी के माध्यम से कुल 1,835 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
1750 या 1500 रुपये, इस बार कितनी मिलेगी किस्त?
लाड़ली बहना योजना की राशि को लेकर महिलाओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि खाते में 1,750 रुपये आएंगे या 1,500 रुपये. दरअसल, रक्षाबंधन के अवसर पर पिछली किस्त में सरकार ने नियमित राशि के अलावा 250 रुपये का अतिरिक्त शगुन दिया था. यह अतिरिक्त राशि विशेष अवसर के लिए थी.
इस महीने से पात्र महिलाओं को योजना के तहत निर्धारित नियमित मासिक सहायता राशि 1,500 रुपये ही मिलेगी. यानी इस बार खाते में 1,750 रुपये नहीं, बल्कि 1,500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे.
आगर मालवा को मिलेंगी करोड़ों की विकास सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगर मालवा दौरे के दौरान केवल लाड़ली बहना योजना की राशि ही जारी नहीं होगी. सीएम 225.95 करोड़ रुपये की लागत वाली 33 नई विकास परियोजनाओं का भूमि-पूजन भी करेंगे.
इसके साथ ही 28.14 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 17 निर्माण कार्यों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया जाएगा.
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल
लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य गरीब, निम्न और मध्यम वर्गीय परिवारों की महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है. योजना के तहत नियमित किस्तों के माध्यम से महिलाओं के व्यक्तिगत बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है.
किस्त नहीं आए तो ऐसे चेक करें स्टेटस
अगर 13 सितंबर को राशि ट्रांसफर होने के बाद भी आपके खाते में पैसा नहीं पहुंचता है, तो सबसे पहले cmladlibahna.mp.gov.in पोर्टल पर जाकर समग्र आईडी के माध्यम से भुगतान की स्थिति जांचें. साथ ही बैंक खाते का आधार से लिंक होना और डीबीटी सक्रिय होना भी सुनिश्चित करें.

