High Court appointment: सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने आठ न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली हाई कोर्ट में जज नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने गुरुवार को हुई बैठक में इन नियुक्तियों को मंजूरी दी।
आठ नामों को दी मंजूरी
दिल्ली हाईकोर्ट के लिए इन आठ न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की गई है:
- गुरविंदर पाल सिंह
- निवेदिता अनिल शर्मा
- निशा सहाय सक्सेना
- संजय शर्मा-प्रथम
- भारत पराशर
- डॉ. (श्रीमती) अदिति चौधरी
- दिनेश भट्ट
- अरुण भारद्वाज
इन न्यायाधीशों ने दी मंजूरी
यह सिफारिश भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने की है। इस कॉलेजियम में CJI सूर्यकांत के अलावा सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज शामिल हैं, जिनमें जस्टिस विक्रम नाथ, बी.वी. नागरत्ना, एम.एम. सुंदरेश और पी.एस. नरसिम्हा शामिल हैं। अब ये नाम विचार के लिए केंद्र सरकार के पास भेजे जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा सिफारिशों को मंजूरी देने और जरूरी नोटिफिकेशन जारी करने के बाद ही नियुक्तियां प्रभावी होंगी।

