
नई दिल्ली. बॉलीवुड ने जिस घटना के 6 साल पहले सबको दहला दिया था उसने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरी है. दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की तरफ से FIR दर्ज की गई है. इसके बाद से ही महाराष्ट्र की राजनीति और फिल्म जगत में हलचल तेज हो गई है. सोमवार, 14 सितंबर को दर्ज की गई FIR में कई बड़े नाम शामिल है जिसकी वजह से यह केस एक बार फिर से सुर्खियों में है. एफआईआर में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उनके बेटे और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे के नाम के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े चेहरे हैं.
आपको बता दें कि CBI का FIR में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख समेत कई और भी नामों का उल्लेख किया गया है. ये बात समझना जरूरी है कि FIR में नाम आने का मतलब ये बिल्कुल नहीं होता कि संबंधित व्यक्ति आरोपी या दोषी साबित हो गया है. दिशा सालियान की मौत जून 2020 में मुंबई में हुई थी. वह बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं. सुशांत की मौत की जांच के दौरान दिशा की मौत भी चर्चा में आई थी. CBI इस पूरे मामले से जुड़े सारे पिछले घटनाक्रम जिसमें पुलिस जांच भी शामिल है इसकी नए सिरे से जांच करने वाली है. इतना ही नहीं सामने आए आरोपों की भी पड़ताल करेगी.
