Close Menu
    What's Hot

    6 महीने में 3 हजार से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका कनाडा

    August 8, 2026

    घर में हो रहा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा? कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने से कटेगा संकट – News18 हिंदी

    August 8, 2026

    डाबर के खिलाफ FSSAI के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ‘100%’ लेबल वाले प्रॉडक्ट की बिक्री का रास्ता साफ

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      6 महीने में 3 हजार से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका कनाडा

      August 8, 2026

      यूपीआई से पेमेंट करने पर नहीं लगेगा चार्ज, जानें किसे देना पड़ सकता है एमडीआर

      August 8, 2026

      मुस्लिम नाटो में पाकिस्तान, सऊदी के बाद जुड़ा तुर्की, एक पर हमला, सब पर हमला माना जाएगा

      August 8, 2026

      Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर

      August 8, 2026

      PM Modi News: पीएम मोदी IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में हो रहे शामिल, Gen-Z छात्रों को बांटेंगे डिग्रियां | Delhi

      August 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi Budget 2023 : आज पेश नहीं होगा बजट, MHA ने लगाई रोक! पूछा- विज्ञापन पर इतनी राशि क्यों हो रही खर्च?
    Breaking News

    Delhi Budget 2023 : आज पेश नहीं होगा बजट, MHA ने लगाई रोक! पूछा- विज्ञापन पर इतनी राशि क्यों हो रही खर्च?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     

    दिल्ली : दिल्ली विधानसभा के 30 साल के इतिहास में ये पहली बार होगा कि दिल्ली सरकार का बजट तय तारीख पर पेश नहीं हो सकेगा. यह बजट मंगलवार यानी 21 मार्च को पेश किया जाना था. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बजट के लिए अनुमति नहीं दी है. इसके लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृह मंत्रालय पर बजट रोकने का आरोप लगाया है. हालाँकि गृह मंत्रालय का कहना है कि बजट को लेकर कुछ जानकारी दिल्ली सरकार से मांगी गई थी जो दिल्ली सरकार की ओर से नहीं दी गई, इसलिए बजट को दिल्ली सरकार की ओर से ही रोका जा रहा है.

    गृह मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार के बजट में विज्ञापन पर बहुत ज्यादा राशि का प्रविधान किया गया है. इसकी तुलना में आधारभूत ढांचे पर ज्यादा जोर नहीं है. दिल्ली सरकार से इसका कारण पूछा गया था, लेकिन जवाब नहीं मिला. इस कारण तकनीकी आधार पर बजट पेश करने की अनुमति नहीं मिल पाई. जैसे ही दिल्ली सरकार की ओर से विज्ञापन पर अधिक खर्च का स्पष्टीकरण आ जाएगा. बजट को मंजूरी दे दी जाएगी.

    बजट को लेकर एलजी दफ्तर ने कहा है कि गत नौ मार्च को कुछ टिप्पणियों के साथ एन्युअल फाइनेंसिशल स्टेटमेंट 2023-2024 को मंजूरी देकर फाइल मुख्यमंत्री के पास भेज दी थी.

    इसके बाद दिल्ली सरकार ने बजट के लिए गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजकर राष्ट्रपति की मंजूरी मांगी थी जो कानूनन रूप से ज़रूरी है. फाइल भेजी गई तो गृह मंत्रालय ने मंजूरी के संबंध में बीती 17 मार्च को दिल्ली की केजरीवाल सरकार को अपनी कुछ टिप्पणियों से अवगत कराया गया. लेकिन सीएम की ओर से एलजी ऑफिस को बजट पर मांगी गई टिप्पणियां नहीं दी गईं.

    गृहमंत्रालय के सूत्रों ने बजट नहीं पेश हो पाने के लिए जहां दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया वहीं, वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली सरकार से ज़ुड़े सूत्रों ने कहा कि गृह मंत्रालय झूठ बोल रहा है. आगामी वित्त वर्ष के लिए 78800 का कुल बजट है. उसमें ढांचागत विकास के लिए पूंजीगत व्यय के रूप में 22,000 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं. वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा है कि भारत के इतिहास में पहली बार है कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को 2023-24 के लिए अपना वार्षिक बजट निर्धारित तिथि 21 मार्च को पेश करने से रोक दिया है. उन्होंने कहा कि अब पता चला है कि गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट पर कुछ चिंता जताई थी और गत 17 मार्च को मुख्य सचिव को भेजे पत्र के जरिए इसे मंजूरी देने से इंकार कर दिया था।वित्त मंत्री गहलोत ने आरोप लगाया कि रहस्यमय कारणों से दिल्ली के मुख्य सचिव ने पत्र को तीन दिन तक छिपा कर रखा. उन्होंने कहा कि मुझे पत्र के बारे में आज यानी 20 मार्च 2023 को दोपहर 2 बजे ही पता चला. गृह मंत्रालय के पत्र वाली फाइल मेरे पास आधिकारिक तौर पर आज शाम छह बजे यानी दिल्ली विधानसभा में बजट पेश होने के ठीक एक दिन पहले पेश की गई. इसके बाद हमने गृह मंत्रालय की चिंताओं का जवाब दिया है और सीएम की मंजूरी के बाद आज रात 9 बजे दिल्ली के एलजी को फाइल वापस सौंप दी है. दिल्ली के बजट में देरी करने में दिल्ली के मुख्य सचिव और वित्त सचिव की भूमिका की जांच होनी चाहिए.

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजेल के बाहर नहीं आएंगे मनीष सिसोदिया, राउज एवन्यू कोर्ट ने बढ़ा दी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
    Next Article दिल्ली के CM केजरीवाल की हाई लेवल मीटिंग में कई बड़े फैसले
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    6 महीने में 3 हजार से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका कनाडा

    August 8, 2026

    यूपीआई से पेमेंट करने पर नहीं लगेगा चार्ज, जानें किसे देना पड़ सकता है एमडीआर

    August 8, 2026

    मुस्लिम नाटो में पाकिस्तान, सऊदी के बाद जुड़ा तुर्की, एक पर हमला, सब पर हमला माना जाएगा

    August 8, 2026

    Shashi Tharoor: आरएसएस की मूल विचारधारा देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाना, लेकिन भागवत के बयानों में दिख रहा बदलाव: शशि थरूर

    August 8, 2026

    PM Modi News: पीएम मोदी IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में हो रहे शामिल, Gen-Z छात्रों को बांटेंगे डिग्रियां | Delhi

    August 8, 2026

    Haryana ACB Action: हरियाणा में रिश्वत लेने वालों की खैर नहीं ! ACB ने तैयार की 190 भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट | Haryana

    August 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    6 महीने में 3 हजार से ज्यादा भारतीयों को डिपोर्ट कर चुका कनाडा

    By अंकित कुमारAugust 8, 2026

    Indians Deported: कनाडा से भारतीय नागरिकों को कई तरह के इमिग्रेशन नियमों के उल्लंघन के…

    घर में हो रहा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा? कपूर के साथ तेजपत्ता जलाने से कटेगा संकट – News18 हिंदी

    August 8, 2026

    डाबर के खिलाफ FSSAI के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ‘100%’ लेबल वाले प्रॉडक्ट की बिक्री का रास्ता साफ

    August 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.