Close Menu
    What's Hot

    उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

    October 31, 2026

    हुड्डा और BJP की मिलीभगत से आए चौंकाने वाले नतीजे! दिग्विजय चौटाला ने खोले सियासी राज

    October 31, 2026

    जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026

      Sanjay Gupta Passes Away: फिल्ममेकर संजय गुप्ता का निधन, घर में अचानक गिरने से लगी थी गंभीर चोट | National

      October 31, 2026

      Watch Video: BMW सवार महिला ने कई वाहनों को मारी टक्कर ! पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो | National

      October 31, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-NCR में मौसम साफ, हरियाणा-पंजाब में भी राहत, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, October 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हुड्डा और BJP की मिलीभगत से आए चौंकाने वाले नतीजे! दिग्विजय चौटाला ने खोले सियासी राज
    हरियाणा

    हुड्डा और BJP की मिलीभगत से आए चौंकाने वाले नतीजे! दिग्विजय चौटाला ने खोले सियासी राज

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस और भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है। हुड्डा को बायफॉल्ट मुख्यमंत्री बताते हुए दिग्विजय ने कांग्रेस की हार के लिए उनके नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया। वहीं, भाजपा के साथ गठबंधन करने के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि अगर जेजेपी सरकार की सहयोगी नहीं बनती तो पार्टी के विधायकों का हाल कुलदीप बिश्नोई जैसा हो सकता था। दिग्विजय चौटाला 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले पार्टी स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भीम स्टेडियम के लिए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित 50 करोड़ रुपये की राशि को भी नाकाफी बताया।

    भिवानी में जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार भजनलाल के नाम पर बनी थी, लेकिन सोनिया गांधी ने भूपेंद्र हुड्डा को बायफॉल्ट मुख्यमंत्री बना दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार कमजोर होती गई और चुनावों में हार का सामना करती रही।

    भाजपा के गठबंधन पर बोले दिग्विजय

    दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इस बार कांग्रेस की लहर को देवीलाल के दौर से भी बड़ी माना जा रहा था, लेकिन चुनाव परिणामों ने सभी को चौंका दिया। उन्होंने इशारों में भाजपा और हुड्डा के बीच मिलीभगत का आरोप भी लगाया। भाजपा के साथ गठबंधन करने को लेकर जेजेपी पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा को यमुना पार करवाने की बात तब होती, जब जेजेपी के पास 40 से 50 विधायक होते। उन्होंने कहा कि 10 विधायकों के दम पर कोई सरकार नहीं बना सकता और इस तरह की बातें करने वाले लोग राजनीतिक हकीकत को नहीं समझते।

    भिवानी के भीम स्टेडियम को आधुनिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा घोषित 50 करोड़ रुपये की राशि पर भी दिग्विजय चौटाला ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस राशि को इंच के मुंह में जीरा बताते हुए कहा कि हरियाणा खेलों और खिलाड़ियों की धरती है। प्रदेश की आबादी देश की करीब दो फीसदी है, लेकिन यहां से बड़ी संख्या में जवान और खिलाड़ी देश का नाम रोशन करते हैं। दिग्विजय ने कहा कि अच्छा होता अगर आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स गुजरात की बजाय हरियाणा में आयोजित होते। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा लगातार बदहाल हो रहा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जल्द बदलाव आएगा और प्रदेश फिर से खुशहाल बनेगा।


    manisha bhanwala 1 2026 10 a822c07d0444858123232ea587d03513 1200x675

    सैनी पर किया कटाक्ष

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब जाकर नशे के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर भी दिग्विजय ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में सत्ता हासिल करने के लालच में लोगों को गुमराह करने की बजाय मुख्यमंत्री को पहले हरियाणा की सुध लेनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो हरियाणा में भी पंजाब जैसे हालात बन सकते हैं।

    दिग्विजय चौटाला 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में होने वाले जेजेपी के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी और विरोधियों को करारा जवाब देगी।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली
    Next Article उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा रोडवेज बसों का 2 दिनों का चक्का जाम, रोडवेज यूनियन का ऐलान

    October 31, 2026

    हरियाणा में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज, अंबाला में छाया सीजन का पहला कोहरा; KMP-KGP पर थमी वाहनों की रफ्तार

    October 31, 2026

    मेरठ से पहले अंबाला में गूंजी थी आजादी की आवाज! 800 करोड़ के स्मारक में दिखेगी 1857 की अनसुनी कहानी

    October 31, 2026

    हरियाणा में किसानों को तोहफा, सरकार ने गन्ने का भाव बढ़ाया, प्रति एकड़ 10 हजार बढ़ेगी आय

    October 31, 2026

    हरियाणा के गुरुग्राम में फिरौती का खेल, 15 साल के नाबालिग समेत 2 आरोपी

    October 30, 2026

    Haryana Accident: कैथल में भीषण सड़क हादसा, धान से लदे ट्रक से टकराया टैंकर, आग में जिंदा जला चालक

    October 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

    By अंकित कुमारOctober 31, 2026

    अधिकारी का नाम मौजूदा तैनाती नई तैनाती / अतिरिक्त प्रभार शशि प्रकाश गोयल मुख्य सचिव…

    हुड्डा और BJP की मिलीभगत से आए चौंकाने वाले नतीजे! दिग्विजय चौटाला ने खोले सियासी राज

    October 31, 2026

    जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

    October 31, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.