Close Menu
    What's Hot

    प्रियंका चोपड़ा के परिवार से आई दुखद खबर, निक जोनस की बहन माया किबेल नहीं रहीं

    March 12, 2026

    कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

    March 12, 2026

    धर्म बदल दुबई में बसी Rakhi Sawant, दो शादियां टूटने का दर्द सुनाते हुए छलके आंसू

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

      March 12, 2026

      उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

      March 12, 2026

      देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ी, गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइनें लगी

      March 11, 2026

      रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

      March 11, 2026

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, March 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Amritpal Latest News Updates : अब तक हुआ ये एक्शन, चाचा-ड्राइवर अरेस्ट, 112 हिरासत में…
    Breaking News

    Amritpal Latest News Updates : अब तक हुआ ये एक्शन, चाचा-ड्राइवर अरेस्ट, 112 हिरासत में…

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 20, 2023No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     

    चंडीगढ़ : दो दिन से फरार अमृतपाल सिंह और उसके वारिस पंजाब दे संगठन पर पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है. अब तक अमृतपाल सिंह के कुल 112 करीबियों को अरेस्ट किया जा चुका है. इनमें से 34 को संडे वाले दिन गिरफ्तार किया गया. इतना ही नहीं पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया है, जिससे अमृतपाल फरार हुआ था. लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए चप्पे चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. हर जिले में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान फ्लैग मार्च निकाल रहे हैं. 

    इससे पहले पंजाब पुलिस ने रविवार को बयान जारी कर बताया था कि भगोड़े अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य में शान्ति और कानून व्यवस्था को भंग करने की कोशिश करने वाले व्यक्तियों को रोकने के लिए गिरफ्तारियां की जा रही हैं. अब तक उसके 112 समर्थक और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. जालंधर में महतपुर के सलीना गांव से अमृतपाल की PB 10 FW6797 नंबर वाली एक लावारिस ईसूजूकार बरामद की गई. बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह इसी कार से भागा था. इस कार से एक 315 बोर राइफल समेत 57 जिंदा कारतूस, एक तलवार और एक वॉकी-टॉकी सेट बरामद किया गया है. ये कार अनोखरवाल के मनप्रीत सिंह की है. उसे भी गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है. अगर कोई भ्रामक खबर अफवाहें और नफरती भाषण देता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसे लेकर सोशल मीडिया कंपनियों को भी निगरानी रखने के लिए कहा गया है. पंजाब पुलिस ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे झूठी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें.

    अमृतपाल के हरिजीत और ड्राइवर हरप्रीत ने सरेंडर कर दिया है. दोनों ने मेहतपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया. बताया जा रहा है कि अमृतपाल आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से अपनी फोर्स बना रहा था. पुलिस ने अमृतपाल के घर से AKF मार्क वाली जैकेट्स बरामद की हैं. उसके जल्लूपुर खेड़ा गांव स्थित घर के गेट और दीवार पर भी AKF लिखवाया गया था. उसके घर और साथियों से बरामद हथियारों पर भी AKF लिखा मिला है. यानी इस बात के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं कि अमृतपाल सिंह आनंदपुर खालसा फोर्स नाम से एक प्राइवेट आर्मी बना रहा था. आखिर अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे के अलावा AKF नाम का संगठन क्यों खड़ा करना चाहता था? पुलिस इस सिलसिले में अरेस्ट किए गए उसके साथियों से भी पूछताछ कर रही है.

    इस बीच अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने कहा है कि पंजाब पुलिस और सरकारें अमृतपाल सिंह को बदनाम करना चाहती हैं. इसलिए कभी उसका नाम पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के साथ जोड़ा जा रहा है तो कभी उस पर गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप लगाए जा रहे हैं. तरसेम सिंह ने कहा कि दुबई से लौटने के बाद अमृतपाल सिंह के व्यवहार में अचानक परिवर्तन हो गया और उसका स्वभाव उग्र होने लगा. दुबई में वो किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था और उसने अपने बाल भी कटवा लिए थे. यहां तक कि बोलने पर भी गुरुद्वारा नहीं जाता था, लेकिन पंजाब में जब धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामले बढ़ने लगे तो धर्म में उसकी रुचि बढ़ गई. अमृतपाल के पिता ने शक जताया है कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी की सूचना न देकर उसका एनकाउंटर भी करवा सकती है.

    अमृतपाल के परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है, लेकिन उसकी जानकारी परिवार को नहीं दे रही है जो गैरकानूनी है. अमृतपाल के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस उस पर झूठे आरोप लगाकर उसे फंसाना चाहती है. वहीं, अब अमृतपाल के परिवार ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण (habeas corpus) याचिका दाखिल की है.

    आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर दीप सिद्धू ने किसान आंदोलन के दौरान वारिस पंजाब दे संगठन की शुरुआत की थी. इसे उसकी मौत के बाद अमृतपाल सिंह ने आगे बढ़ाया. अमृतपाल सिंह के गांव में ‘वारिस पंजाब दे’ का एक बड़ा पोस्टर लगा हुआ है, जिसमें जरनैल सिंह भिंडरावाले, दीप सिद्धू और अमृतपाल सिंह की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगी हुई है. भिंडरावाले के नाम के आगे संत और अमृतपाल सिंह के नाम से पहले भाई लिखा गया है जबकि दीप सिद्धू के नाम से पहले कुछ भी नहीं लिखा गया है. अमृतपाल सिंह पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए छिपता फिर रहा है, वहीं उसके संगठन वारिस पंजाब दे का भविष्य भी अंधकार में नजर आ रहा है. अमृतपाल पर खुद भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है.

    वहीं, इस मामले में केंद्र सरकार और जांच एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं. केंद्र की ओर से अमृतपाल के मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को सौंपने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत केस दर्ज किया जा सकता है. इससे पहले पुलिस ने राज्यव्यापी ऑपरेशन के बीच अमृतपाल को भगोड़ा घोषित कर दिया है. अमृतपाल फरार चल रहा है, उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमार कार्रवाई कर रही हैं. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया है.

    अमृतपाल के चार सहयोगियों को सुरक्षा कारणों से संडे वाले दिन असम के डिब्रूगढ़ जिले में लाया गया. खबरों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए चारों लोगों से शाम को पंजाब और असम पुलिस की एक संयुक्त टीम लंबी पूछताछ कर सकती है. इस संबंध में असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये पुलिस का एक-दूसरे के प्रति सहयोग का रवैया है. जब एक बार असम में गिरफ्तारी हुई थी तो हमने सुरक्षा कारणों से कुछ आरोपियों को बिहार के भागलपुर जेल में भेज दिया था. पंजाब पुलिस ने सोचा होगा कि संदिग्धों का असम में भेजना बेहतर है. यह पुलिस से पुलिस का सहयोग है.

    पिछले महीने ही अमृतपाल औऱ उनके साथियों ने पंजाब के अजनाला में हथियारों से लैस होकर एक पुलिस थाने पर हमला कर दिया था. उसके समर्थकों ने अपहरण और दंगों के आरोपियों में से एक तूफान की रिहाई को लेकर पुलिस स्टेशन पर धावा बोला था. इस दौरान 6 पुलिसकर्मी घायल हुए थे. उसके ही एक पूर्व सहयोगी ने अमृतपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें आरोप लगाया था कि इन सभी ने कथित तौर पर बरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति को अजनाला से अगवा कर लिया और फिर मारपीट की.

    इस मामले के बाद पंजाब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया. पुलिस प्रवक्ता का कहना है कि ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़े लोगों पर चार आपराधिक मामले दर्ज है. इसमें लोगों में वैमनस्य फैलाने, हत्या के प्रयास, पुलिस कर्मियों पर हमले और सरकारी काम में बाधा पैदा करने के मामले हैं. इसी क्रम में अजनाला पुलिस स्टेशन पर हमले के लिए संगठन के लोगों के खिलाफ 24 फरवरी को केस दर्ज किया गया था. इसमें अमृतपाल सिंह भी आरोपी है.

    द भारत ख़बर डॉट कॉम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुत्ते को लेकर हुए विवाद में युवक के सिर पर फोड़ी बोतल
    Next Article जेल के बाहर नहीं आएंगे मनीष सिसोदिया, राउज एवन्यू कोर्ट ने बढ़ा दी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

    March 12, 2026

    उत्तर भारत में बदला मौसम, पहाड़ों में बारिश, बर्फबारी

    March 12, 2026

    देशभर में एलपीजी की किल्लत बढ़ी, गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने वालों की लंबी लाइनें लगी

    March 11, 2026

    रूस से 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदेगा भारत

    March 11, 2026

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    प्रियंका चोपड़ा के परिवार से आई दुखद खबर, निक जोनस की बहन माया किबेल नहीं रहीं

    By श्वेता चौहानMarch 12, 2026

    Priyanka Chopra Sister in Law Death: प्रियंका चोपड़ा के परिवार से आई दुखद खबर, निक…

    कारोबार शुरू होते ही शेयर बाजार में गिरावट

    March 12, 2026

    धर्म बदल दुबई में बसी Rakhi Sawant, दो शादियां टूटने का दर्द सुनाते हुए छलके आंसू

    March 12, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.