Close Menu
    What's Hot

    Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, प्रोटेस्ट के नाम पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकते | National

    November 3, 2026

    माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस-ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

    November 3, 2026

    दीवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 1,225 अंक उछलकर हुआ बंद, बैंकिंग और IT के शेयर बने रॉकेट

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, प्रोटेस्ट के नाम पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकते | National

      November 3, 2026

      Dhirendra Shastri Row: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी से भड़के पप्पू यादव, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ दर्ज कराई FIR | National

      November 3, 2026

      Tripura News: भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर भीड़ का हमला, हथियार छीनने की कोशिश, 8 गिरफ्तार | National

      November 3, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-हरियाणा और पंजाब में मौसम सामान्य, दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का खतरा | National

      November 3, 2026

      Sharad Pawar News: खांसी और सीने में दर्द के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, सुप्रिया सुले ने दिया अपडेट | National

      November 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, November 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पुलिस ने पकड़ा तो आ गई पेशाब, बोला- साहब इजाजत दे दो फिर लगा भागने, और…
    हरियाणा

    पुलिस ने पकड़ा तो आ गई पेशाब, बोला- साहब इजाजत दे दो फिर लगा भागने, और…

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में महिला बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने मंगलवार को पुलिस से भागने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पेशाब करने की बात कहकर पुलिस से इजाजत मांगी और फिर वहां से भागने लगा. भागते समय गिरने से उसे हल्की चोट लगी. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया गया. आरोपी की पहचान 33 साल के कल्याण बैंसला के रूप में हुई है. वह हरियाणा के पलवल के चांदहट का रहने वाला है. पुलिस ने उसे राजस्थान में दौसा और राजगढ़ के बीच से गिरफ्तार किया है.

    गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी की तलाश में राजस्थान पहुंची थी. मंगलवार को टीम ने दौसा और राजगढ़ के बीच कल्याण को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पेशाब करने के लिए कहा. इजाजत मिलने के बाद उसने भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को मामूली चोट आई थी. उसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक इलाज कराया गया.

    जिस कार से टक्कर मारी, वो भी बरामद
    पुलिस ने उस कार को भी बरामद कर लिया है, जिससे महिला बाइकर को टक्कर मारी गई थी. पुलिस के मुताबिक, यह कार आरोपी के दोस्त के नाम पर रजिस्टर्ड है. मामले में कल्याण के रिश्तेदार और कथित साथी लवनीश को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है.

    महिला बाइकर ने वीडियो बनाकर बताई थी पूरी घटना
    यह मामला तब सामने आया जब महिला बाइकर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर कार सवार को महिला बाइकर को टक्कर मारते हुए देखा गया. यह घटना 13 सितंबर की सुबह की बताई जा रही है. वीडियो में कार चला रहे व्यक्ति का चेहरा भी दिखाई दे रहा था. इसी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश शुरू की.

    वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया के सामने आया था आरोपी
    पुलिस के मुताबिक, वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद कल्याण बैंसला मीडिया के सामने आया था. उसने घटना को लेकर अपना पक्ष रखा. इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया और कथित तौर पर छिप गया. पुलिस ने मामले में खुद संज्ञान लेते हुए सेक्टर-56 थाने में केस दर्ज किया था. इसके बाद पुलिस ने कई CCTV फुटेज खंगाले और आरोपी तक पहुंचने की कोशिश शुरू की.

    हत्या की कोशिश की धारा भी लगी
    पुलिस के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच के बाद केस में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 भी लगाई गई है. यह धारा हत्या की कोशिश से जुड़ी है. पीड़िता के बयान के बाद BNS की धारा 78 और 79 भी जोड़ी गई हैं. पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड मांगेगी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोहसिन नकवी की ACC चेयरमैन के तौर पर विदाई तय? खत्म होगा कार्यकाल, एशिया कप विवाद से बिगड़ा मामला | Sports
    Next Article दिल्ली में 10 हजार छात्रों के लिए बनेंगे हॉस्टल, CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, सत्यानिकेतन हादसे के बाद बढ़ा फोकस | Education
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस-ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

    November 3, 2026

    हरियाणा-बिहार के बीच शुरू होगी सीधी बस सेवा, जानें किन शहरों को मिलेगा फायदा

    November 3, 2026

    चंडीगढ़ में बोले गृह मंत्री अमित शाह- चंडीगढ़ पुलिस देश के पुलिस बलों के लिए प्रेरणा का स्रोत

    November 3, 2026

    हरियाणा में 24 फसलों पर MSP का दावा, श्रुति चौधरी बोलीं- किसानों का हित सरकार की प्राथमिकता

    November 3, 2026

    Gurugram Trump Towers news | M3M builders

    November 3, 2026

    हरियाणा में खनन माफिया की SDM को कुचलने की कोशिश, डंपर का पीछा करते हुए क्रेटा कार ने रोका रास्ता, केस दर्ज

    November 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Supreme Court News: सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, प्रोटेस्ट के नाम पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं कर सकते | National

    By अंकित कुमारNovember 3, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर एक अहम टिप्पणी की है। Supreme Court…

    माता-पिता ने नहीं दिलाया iPhone-17 तो हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ा नूंह का युवक, पुलिस-ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद नीचे उतारा

    November 3, 2026

    दीवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, 1,225 अंक उछलकर हुआ बंद, बैंकिंग और IT के शेयर बने रॉकेट

    November 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.