नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है. पहले मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज थी. तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के लिए करो या मरो का होगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को अपने नाम कर टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगी. दूसरे टी20 से पहले सबसे ज्यादा चर्चा ओपनिंग जोड़ी को लेकर है. पहले मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की थी. वैभव सूर्यवंशी को बाहर बैठना पड़ा था.
टी20 वर्ल्ड कप के बाद अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी एक साथ अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक ने तूफानी पारी खेली थी लेकिन संजू फ्लॉप रहे. आज शाम होने वाले मुकाबले से पहले संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाएगा या वैभव की एंट्री होगी ये सवाल हर किसी के मन में है. वर्ल्ड कप फाइनल के बाद संजू ने पांच मुकाबले खेले हैं. उनके बल्ले से कुल 43 रन ही आए हैं. वहीं बात वैभव सूर्यवंशी की करें तो उन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर दो अर्धशतकीय पारी खेली थी. उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था.
A convincing 7️⃣-wicket win in the series opener 💙
Positive start for #TeamIndia in the Friendship Cup 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/Wacwj3tM4l#AFGvIND pic.twitter.com/jNer7opNyN
— BCCI (@BCCI) September 13, 2026
वैभव को लगातार मौका दिए जाने को लेकर मांग तेज हो गई है. कोच गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर फिलहाल एक मैच के बाद कोई फैसला नहीं लेने वाले. संजू को मौका दिया जा सकता है लेकिन वैभव की दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मैच के बाद प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करना पड़ सकता है. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि वो सीरीज से बाहर हो सकता है. उनकी जगह रवि बिश्नोई की प्लेइंग इलेवन में वापसी की संभावना है.
भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई।

