गुरुग्राम. हरियाणा के गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. दिल्ली की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने ग्रीन बेल्ट के पास खड़े चार मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें 2 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 2 अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं.
जानकारी के अनुसार, हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से चोटिल हुआ है. व्यस्त एक्सप्रेसवे पर काम के दौरान सुरक्षा और बैरिकेडिंग के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि बिना चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा घेरे के काम कराया जा रहा था.
हादसे में घायल मजदूरों और कार चालक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.0
बताया जा रहा है कि 20 साल का छात्र कार चला रहा था और उसकी पहचान वेदान खन्ना के रूप में हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया है. उधर, मृतकों की पहचान बुलंदशहर निवासी बिजेंद्र और पप्पू सिंह के रूप में हुई है.घायल सतीश चंद और राम कुमार अस्पताल में भर्ती है.
