Close Menu
    What's Hot

    UPI पर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ जालंधर और पठानकोट में AAP का प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 19, 2026

    IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

    September 19, 2026

    हरियाणा के यमुनानगर में ऑफिस में शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत; दो घायल

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      खिलाड़ियों को पास कोई चॉइस नहीं है, अगर सरकार ने …भारत-पाक हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बयान | National

      September 18, 2026

      DTC Bus Strike: डीटीसी बस ड्राइवर्स की हड़ताल से दिल्ली बेहाल ! आने-जाने वाले लोग परेशान, ऑटो वाले कर रहे मनमानी | National

      September 18, 2026

      Oscars 2027: मराठी थ्रिलर ‘गोंधल’ क्यों बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री? जानें कहानी, स्टार कास्ट और थीम | Entertainment

      September 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»RK Puram Viral Video: तेज रफ्तार कार ने पहले टक्कर मारी, फिर बाइक को 100 मीटर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल | Delhi
    दिल्ली

    RK Puram Viral Video: तेज रफ्तार कार ने पहले टक्कर मारी, फिर बाइक को 100 मीटर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    RK Puram accident, Delhi viral video, car drags bike, Delhi road accident, motorcycle accident, 73-year-old driver, आरके पुरम हादसा, दिल्ली वायरल वीडियो, कार ने बाइक घसीटी, दिल्ली सड़क हादसा, दिल्ली लेटेस्ट न्यूज
    दिल्ली के आरकेपुरम में एक कार ने बाइक को पहले टक्कर मारी, फिर 100 मीटर तक घसीटा।

    RK Puram Road Accident Viral Video: दिल्ली के आरके पुरम इलाके से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार के आगे बाइक फंसी हुई दिखाई दे रही है। कार सड़क पर आगे बढ़ती रहती है और बाइक उसके साथ घिसटती नजर आती है। बाइक के सड़क से रगड़ खाने के कारण चिंगारियां भी निकलती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक घटना में बाइक सवार को गंभीर चोट नहीं आई है, जबकि कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन जब्त कर लिया गया है।

    17 सितंबर को हुआ था एक्सीडेंट

    दिल्ली पुलिस के अनुसार घटना 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे अफ्रीका एवेन्यू रोड पर हुई। यह सड़क भीकाजी कामा प्लेस से आरके पुरम मेट्रो स्टेशन की ओर जाती है। पुलिस को हादसे की सूचना रात करीब 10:22 बजे मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि मुनिरका गांव के रहने वाले 21 वर्षीय तनीष टोकस सड़क किनारे अपनी काली मोटरसाइकिल पर बैठे थे। इसी दौरान वसंत कुंज निवासी 73 वर्षीय वेणु गोपाल ने अपनी नीले रंग की कार से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार की टक्कर के बाद तनीष टोकस बाइक से नीचे गिर गए। इसके बाद मोटरसाइकिल कार में फंस गई और कार उसे कुछ दूरी तक घसीटती हुई आगे बढ़ती रही। सामने आए वीडियो में बाइक कार के अगले हिस्से के नीचे फंसी दिखाई देती है।

    बाल-बाल बची बाइक सवार की जान

    इस हादसे में राहत की बात यह रही कि तनीष टोकस कार के साथ नहीं घसीटे गए। पुलिस ने साफ किया है कि टक्कर के बाद वह बाइक से गिर गए थे और कार ने सिर्फ मोटरसाइकिल को घसीटा। उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई। वायरल वीडियो देखकर पहली नजर में जिस तरह यह लग सकता है कि बाइक सवार भी कार के साथ घसीटा गया, पुलिस की जांच में ऐसा नहीं पाया गया है। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की। वायरल वीडियो में भी कुछ लोग कार के आसपास खड़े दिखाई देते हैं।

    पुलिस ने हिरासत में लिया ड्राइवर

    दिल्ली पुलिस ने घटना में शामिल कार की पहचान कर उसे जब्त कर लिया और उसके चालक वेणु गोपाल को हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक चालक वसंत कुंज का रहने वाला है। उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उसके शरीर में शराब नहीं पाई गई। दिल्ली पुलिस ने आरके पुरम थाने में मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस अब वायरल वीडियो, मौके से मिले सबूत और अन्य जानकारी के आधार पर जांच कर रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया था।

    Previous articleGurugram News: गुरुग्राम के नाले में मिले शव की हुई पहचान, पूर्व सहकर्मी और उसके साथी पर हत्या का आरोप
    Next articleDTC Bus Strike: डीटीसी बस ड्राइवर्स की हड़ताल से दिल्ली बेहाल ! आने-जाने वाले लोग परेशान, ऑटो वाले कर रहे मनमानी

    Amit Upadhyay

    Amit Upadhyay is an accomplished journalist with nearly a decade of versatile experience spanning print and digital media. He is currently leading the National Desk as Chief Sub Editor for ITV’s Aaj Samaaj Website. Armed with Bachelor’s and Master’s degrees in Journalism, Amit’s distinguished career includes foundational roles at Amar Ujala, Sandhya Times (Times Group) and Dainik Bhaskar, where he drove international and national news operations. He later expanded his digital footprint during the pandemic with ABP News managing extensive verticals. He spent 4 years establishing deep expertise in health journalism at News18 India.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के बराड़ा में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक और ई-रिक्शा को मारी टक्कर; 5 घायल
    Next Article मान सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्यों को किया मनोनीत
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi University Election 2026: डीयू के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आए सामने, ABVP का दबदबा, जीते कई अहम पद | National

      September 18, 2026

      Delhi Crime News: दिल्ली में 17 साल की लड़की के साथ दरिंदगी, हत्या कर शव खेत में फेंका, पुलिस ने 4 दबोचे | Delhi

      September 18, 2026

      Gurugram News: गुरुग्राम के नाले में मिले शव की हुई पहचान, पूर्व सहकर्मी और उसके साथी पर हत्या का आरोप | गुरुग्राम

      September 18, 2026

      आज देशभर में कार्यक्रम, PM मोदी का 76वां जन्मदिन, गुजरात से वाराणसी तक बाइक यात्रा, उज्जैन में 25 लाख दीप जलेंगे | National

      September 16, 2026

      डीटीसी की हड़ताल पर दिल्ली मेट्रो का बड़ा कदम, बढ़ाई ट्रेनों और ट्रेन ट्रिप की संख्या

      September 16, 2026

      DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      UPI पर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ जालंधर और पठानकोट में AAP का प्रदर्शन, फूंका पुतला

      By श्वेता चौहानSeptember 19, 2026

      आम आदमी पार्टी (AAP)  ने शुक्रवार को जालंधर और पठानकोट के सुजानपुर में केंद्र की…

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      हरियाणा के यमुनानगर में ऑफिस में शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत; दो घायल

      September 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.