नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के इस समय भारत के दौरे पर है. दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली सीरीज का इंतजार टीम की घोषणा के बाद से ही फैंस को था. सीरीज का आगाज शुक्रवार (18 सितंबर) को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में पहले यूथ वनडे मैच से हुआ. भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग और दिग्गज कप्तान राहुल द्रविड़ के बेटे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरे और धमाकेदार बल्लेबाजी भी की. सहवाग के बेटे आर्यवीर और राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ का यूथ वनडे में अपना शानदार डेब्यू किया.
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे जैक जोस्नेक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय टीम की तरफ से पारी की शुरुआत करने उतरे 18 साल के आर्यवीर में पापा सहवाग की झलक दिखी.उन्होंने भले ही 28 रन की छोटी सी पारी खेली लेकिन इस दौरान 26 गेंद खेलकर 5 जबरदस्त चौके लगाए. उन्होंने आउट होने से पहले 107.69 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रन बनाए.
बात करें पूर्व भारतीय कोच और दिग्गज बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय की तो वो छठे नंबर पर खेलने उतरे. 17 साल के बैटर ने पिता की धीमी और रक्षात्मक पारी की जगह तूफानी तेवर दिखाए. अन्वय ने महज सिर्फ 18 गेंद का सामना किया जिसमें 211.11 की स्ट्राइक रेट से 38 रन ठोक डाले. उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के देखने को मिले.
वनडे स्क्वॉड: लक्ष्य रायचंदानी (C), यशबर्धन चौहान (VC), रजत बघेल (WK), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (WK), वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकटा और काव्या पटेल.
18 सितंबर 2026 (शुक्रवार): पहला वनडे, राजकोट
21 सितंबर 2026 (सोमवार): दूसरा वनडे, राजकोट, सुबह 9 बजे
23 सितंबर 2026 (बुधवार): तीसरा वनडे, राजकोट, सुबह 9 बजे
27 से 30 सितंबर 2026: पहला मल्टी-डे, राजकोट, सुबह 9:30 बजे
5 से 8 अक्टूबर 2026: दूसरा मल्टी-डे, अहमदाबाद बी ग्राउंड, सुबह 9:30 बजे

