Close Menu
    What's Hot

    UPI पर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ जालंधर और पठानकोट में AAP का प्रदर्शन, फूंका पुतला

    September 19, 2026

    IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

    September 19, 2026

    हरियाणा के यमुनानगर में ऑफिस में शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत; दो घायल

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      खिलाड़ियों को पास कोई चॉइस नहीं है, अगर सरकार ने …भारत-पाक हैंडशेक विवाद पर कपिल देव का बयान | National

      September 18, 2026

      DTC Bus Strike: डीटीसी बस ड्राइवर्स की हड़ताल से दिल्ली बेहाल ! आने-जाने वाले लोग परेशान, ऑटो वाले कर रहे मनमानी | National

      September 18, 2026

      Oscars 2027: मराठी थ्रिलर ‘गोंधल’ क्यों बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री? जानें कहानी, स्टार कास्ट और थीम | Entertainment

      September 18, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»UPI पर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ जालंधर और पठानकोट में AAP का प्रदर्शन, फूंका पुतला
    पंजाब

    UPI पर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ जालंधर और पठानकोट में AAP का प्रदर्शन, फूंका पुतला

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    आम आदमी पार्टी (AAP)  ने शुक्रवार को जालंधर और पठानकोट के सुजानपुर में केंद्र की बीजेपी सरकार के यूपीआई लेन-देन पर अतिरिक्त चार्ज लगाने के फ़ैसले के ख़िलाफ़ ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने सरकार के इस कदम को जनता की जेब पर सीधा डाका बताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

    जालंधर के शहीद भगत सिंह चौक पर हुए बड़े विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के सीनियर नेता पवन कुमार टीनू ने किया। पार्टी वॉलंटियर्स को संबोधित करते हुए पवन कुमार टीनू ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह फ़ैसला देश के व्यापारियों, स्टूडेंट्स और आम लोगों पर बहुत बड़ा आर्थिक बोझ है। बीजेपी सरकार की नीतियां हमेशा आम लोगों को राहत देने के बजाय उनका बजट बिगाड़ने की रही हैं।

    आप नेता पवन कुमार टीनू ने सरकार की नीतियों पर रोशनी डालते हुए कहा कि सबसे पहले मोदी सरकार ने देश के हर नागरिक को डिजिटल ट्रांज़ैक्शन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद बैंकों में 50,000 रुपये से ज़्यादा के कैश लेन-देन पर रोक लगा दी गई। अब जब सालों की आदत के बाद देश का हर छोटा-बड़ा व्यापारी, दुकानदार और आम नागरिक पूरी तरह से यूपीआई पेमेंट पर निर्भर हो गया है, तो सरकार ने चुपचाप उस पर टैक्स का बोझ डाल दिया है।

    इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आप नेता ने कहा कि यूपीआई पर लगाया गया यह टैक्स पुराने ज़माने के ‘जज़िया टैक्स’ जैसा ही है, जो जनता से ज़बरदस्ती वसूला जा रहा है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि केंद्र सरकार इस जनविरोधी फैसले को तुरंत वापस ले, नहीं तो आम लोगों के हक की यह लड़ाई पंजाब के कोने-कोने से लेकर दिल्ली तक और ज़ोरदार तरीके से लड़ी जाएगी।

    प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समाज के हर वर्ग के लोग एकजुट होकर बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध मार्च और धरने दे रहे हैं। देश की जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है। ऐसे समय में मोदी सरकार ने यूपीआई टैक्स के नाम पर लोगों पर एक और भारी आर्थिक बोझ डाल दिया है।

    दूसरी तरफ, बीजेपी द्वारा नशों को लेकर निकाली गई रैली को भी आप कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह फेल बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीजेपी का निकाला गया प्रदर्शन पूरी तरह फेल हो गया है, जबकि आज का यूथ और आम जनता बड़े लेवल पर आम आदमी पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

    कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि पंजाब में नशा लाने के लिए पिछली अकाली-बीजेपी सरकारें जिम्मेदार हैं और उनकी वजह से पंजाब का माहौल खराब हुआ था। इसके उलट, आप सरकार ने राज्य से नशे को खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। आज जिस तरह से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है और उनके ठिकानों को खत्म किया जा रहा है, उसे पूरा पंजाब और पूरी दुनिया अच्छी तरह से देख रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब सरकार ने 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया

      September 19, 2026

      AAP नेता बलतेज पन्नू  बोले- भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ एक राजनीतिक स्टंट है

      September 19, 2026

      मुख्यमंत्री मान ने PAU किसान मेले का उद्घाटन किया…

      September 18, 2026

      गुरुद्वारा डेरा साहिब से निकाली गई पालकी साहिब, श्रद्धालुओं..

      September 18, 2026

      Punjab News: फरीदकोट के नमन धीर का इंडिया ‘ए’ क्रिकेट टीम में चयन

      September 18, 2026

      ‘AAP’ 20 सितंबर से पूरे पंजाब में घर-घर जाकर कैंपेन शुरू…

      September 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      UPI पर अतिरिक्त चार्ज के खिलाफ जालंधर और पठानकोट में AAP का प्रदर्शन, फूंका पुतला

      By श्वेता चौहानSeptember 19, 2026

      आम आदमी पार्टी (AAP)  ने शुक्रवार को जालंधर और पठानकोट के सुजानपुर में केंद्र की…

      IIT बॉम्बे में ChatGPT से चीटिंग करते पकड़े गए छात्र ने की खुदकुशी, कॉलेज में प्रदर्शन

      September 19, 2026

      हरियाणा के यमुनानगर में ऑफिस में शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत; दो घायल

      September 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.