नई दिल्ली. देशभर में महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं को लेकर खूब आवाज उठाई जाती है. इसको लेकर हर राज्य की सरकार संवेदनशीलता भी दिखाती है और कई योजना लागू करने और भविष्य में और बेहतर उपाय की बात भी करती है. जब इससे जुड़े आंकड़े सामने आते हैं को देखने के बाद दिल दहल जाता है. आपको बता दें कि NCRB यानी नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट जो महिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर सामने आई है वो अंदर से हर किसी को सोचने पर मजबूर करती है. 2024 के आंकड़े राज्यों की स्थिति में बड़ा अंतर दिखाते हैं.
NCRB की जारी ताजा रिपोर्ट की जो लिस्ट बनाई गई है उसमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार और छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ दर्ज अपराधों के आंकड़ों में बदलाव देखने को मिला है. यह पिछले तीन सालों की तुलना में जिस तरह से कम हुआ है वो बेहतरी की तरफ इशारा करता है. वहीं महिलाओं की गरिमा भंग करने के इरादे से हमले के मामलों में भी राज्यों के बीच काफी अंतर है.

नेशनल क्राइम रिपोर्ट ब्यूरो ने जो लिस्ट बनाई है उस तालिका में बिहार में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 20,222 मामले दर्ज हुए थे. इसके अगले साल की रिपोर्ट की बता करें तो यह संख्या बढ़कर 22,952 तक पहुंच गई. उसके एक साल बाद 2024 में जो केस की संख्य है वो रिकॉर्ड स्तर पर बढ़कर 27,359 हो गई. इसका मतलब यह हुआ कि पिछले तीन साल की अवधि में बिहार में स्थिति चिंताजनक हो गई. ऐसे मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई. 2024 में बिहार की अपराध दर 44.1 रही, जबकि चार्जशीटिंग रेट 67.1 फीसदी दर्ज किया गया.
बात करें छत्तीसगढ़ में की तो साल 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 8,693 मामले सामने दर्ज कराए गए थे. 2023 में यह संख्या घटकर 8,035 हो गई थी. हालांकि 2024 में फिर बढ़कर इसकी संख्या बढ़कर 8,601 हो गई. अगर राज्य की 2024 की अपराध दर को देखें तो यह 56.3 रहा जबकि चार्जशीटिंग रेट 71.3 प्रतिशत हो गया. असम में ऐसे मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है. साल 2022 में यह संख्या 14,148 थी जबकि 2023 में 12,070 मामले दर्ज हुए थे. 2024 में 10,546 इसकी संख्या रह गई.

दूसरी लिस्ट महिलाओं को प्रताड़ित करने और उनकी गरिमा भंग करने के इरादे से हमले की है. इसमें आंध्र प्रदेश में 2024 में कुल 2,389 मामले दर्ज हुए तो वहीं छत्तीसगढ़ में ऐसे मामलों की संख्या 781, असम में 743, बिहार में 225 और अरुणाचल प्रदेश में 48 रही.

