Close Menu
    What's Hot

    विराट कोहली ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल क्रिकेट से होंगे रिटायर, वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे आखिरी बार | Sports

    September 26, 2026

    Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए रोकी गई | National

    September 26, 2026

    अपनी मर्जी से घर बनाया तो सावधान, गुरुग्राम की BPTP एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को नोटिस, 1 हफ्ते का समय

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए रोकी गई | National

      September 26, 2026

      नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

      September 26, 2026

      रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

      September 26, 2026

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026

      Bhajan Clubbing: पीएम मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल पार्क में भजन क्लबिंग में लिया हिस्सा, क्या है यह नया ट्रेंड? | National

      September 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»अपनी मर्जी से घर बनाया तो सावधान, गुरुग्राम की BPTP एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को नोटिस, 1 हफ्ते का समय
    हरियाणा

    अपनी मर्जी से घर बनाया तो सावधान, गुरुग्राम की BPTP एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को नोटिस, 1 हफ्ते का समय

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    गुरुग्राम : अगर आप गुरुग्राम की किसी कॉलोनी में रहते हैं और घर में अपनी मर्जी से नक्शे से ज्यादा निर्माण कर रखा है, तो यह खबर आपके काम की है. शहर में अवैध निर्माण और बिना मंजूरी चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. सेक्टर-70ए की बीपीटीपी एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में करीब 80 मकानों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है. विभाग का कहना है कि इन घरों में मंजूर नक्शे और कब्जा प्रमाण पत्र के नियमों का उल्लंघन मिला है. मकान मालिकों को एक सप्ताह में निर्माण को स्वीकृत नक्शे के मुताबिक करने को कहा गया है. ऐसा नहीं करने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई हो सकती है.

    घर में दुकान या PG चलाया तो होगी कार्रवाई

    नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग कॉलोनियों का सर्वे कर रहा है. इस दौरान जिन मकानों में नक्शे के विपरीत निर्माण या व्यावसायिक गतिविधियां मिल रही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, अगर किसी घर में दुकान या दूसरी व्यावसायिक गतिविधि चलती मिली तो उसे सील किया जा सकता है. शुक्रवार को अलीमुद्दीनपुर गांव में भी विभाग ने कार्रवाई की. यहां अवैध रूप से बनी एक मार्केट को तोड़ दिया गया. मार्केट में करीब 10 दुकानें बनाई गई थीं. पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई हुई और किसी तरह का विरोध नहीं हुआ. वहीं, सेक्टर-18 में HSVP ने अधिग्रहित जमीन पर बने एक ढाबे, दो कबाड़ी गोदाम, सात खोखे और एक धर्म कांटे को भी हटाया.

    सुशांत लोक में आज होगी सीलिंग और तोड़फोड़

    सुशांत लोक बी ब्लॉक में शनिवार को व्यापार केंद्र के आसपास भी कार्रवाई प्रस्तावित है. यहां जिन मकानों में PG, गेस्ट हाउस या दूसरी व्यावसायिक गतिविधियां चल रही हैं, उन्हें सील किया जा सकता है. इसके लिए विभाग ने पुलिस बल की मांग की है.

    गैंगस्टर के साथी के अवैध निर्माण पर भी चला बुलडोजर

    शुक्रवार को नाहरपुर रूपा गांव में पुलिस और संबंधित विभागों ने एक अपराधी के अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया. पुलिस के अनुसार, यह निर्माण गैंगस्टर कौशल चौधरी के साथी कृष्ण से जुड़ा था. अधिकारियों ने बताया कि अवैध ढांचे को गिराकर जमीन को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया. पुलिस के मुताबिक, कृष्ण के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 11 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article1 अक्तूबर से बदल रहे हैं FD से जुड़े ये नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
    Next Article Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए रोकी गई | National
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

    September 26, 2026

    ‘लॉकर तोड़ा, बंदूक निकाली और पति पर बरसा दी गोलियां…’ बेटे के साथ मिलकर पत्नी ने खेला खौफनाक खूनी खेल

    September 26, 2026

    मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित, कचरा संग्रहण होगा बेहतर

    September 26, 2026

    UPI से गलत नंबर पर भेज दिए पैसे? तो घबराएं नहीं, बैंक से लेकर साइबर हेल्पलाइन तक ऐसे करें शिकायत

    September 25, 2026

    हरियाणा के यमुनानगर में 21.30 करोड़ का शराब घोटाला, दो बड़ी फर्मों ने किया खेल, सरकार को लगा चूना

    September 25, 2026

    ‘पुलिया कभी भी गिर सकती है’, फरीदाबाद के दयालपुर में ये कैसी आफत?

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    विराट कोहली ने किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल क्रिकेट से होंगे रिटायर, वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे आखिरी बार | Sports

    By परवेश चौहानSeptember 26, 2026

    विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद लेने वाले हैं संन्यास नई दिल्ली. भारतीय…

    Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए रोकी गई | National

    September 26, 2026

    अपनी मर्जी से घर बनाया तो सावधान, गुरुग्राम की BPTP एस्टेयर गार्डन कॉलोनी में 80 मकानों को नोटिस, 1 हफ्ते का समय

    September 26, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.