साल का आखिरी महीना आने में अब महज कुछ घंटे बचे हैं. देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है. 29 नवंबर 2026 को राजधानी दिल्ली समेत अलग अलग राज्यों में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं. उत्तर भारत के कई इलाकों में सर्दी का असर बढ़ रहा है. दक्षिण और पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.
देशभर के मौसम की बात करें तो कहीं सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाने की संभावना है. कहीं दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म रह सकता है. आज रविवार का दिन है और अगर आप भी बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो मौसम का हाल जान लीजिए. आइए जानते हैं दिल्ली समेत देश के प्रमुख राज्यों और शहरों में मौसम कैसा रहने वाला है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रविवार, 29 नवंबर 2026 को आसमान साफ रहने की संभावना है. सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, राजधानी में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं, अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
पंजाब का मौसम
बात दिल्ली से सटे राज्य पंजाब में सुबह और रात के समय घने कोहरे का अनुमान लगाया गया है. बड़े शहरों का तापमान लगभग 20°C से 22°C तक रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है.
हरियाणा और चंडीगढ़ का मौसम
ठंड का असर हरियाणा और चंडीगढ में दिखने लगा है. इन दोनों ही राज्यों में सुबह की शुरुआत कोहरे से हो सकती है जबकि देर रात भी विजिविलिटी कम रहने का अनुमान है. चंडीगढ़ में लगभग 18°C, अंबाला में 21°C, हिसार में 22°C और करनाल में करीब 13.2°C तापमान रहने का पूर्वानुमान है.
हिमाचल प्रदेश का मौसम
पहाड़ी राज्य हिमाचल की बात करें तो यहां तापमान कुछ शहरों में माइनस तक पहुंच चुका है. कुछ हिस्सों में सुबह और देर रात कोहरे की वजह से यात्रा मुश्किल हो रही है. शिमला बिलासपुर, हमीरपुर और मंडी के कुछ इलाकों में कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. इन शहरों में येलो अलर्ट भी जारी किया जा चुका है.
उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड
उत्तराखंड में रविवार को ठंड का असर बना रह सकता है. राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. कई इलाकों में धुंध के बीच धूप निकल सकती है. सुबह और रात के समय तापमान कम रहने की उम्मीद है. दोपहर में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिल सकती है.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में 29 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क और धूप वाला रहने का अनुमान है. राज्य के कई हिस्सों में लंबे समय तक धूप खिली रह सकती है. दोपहर के समय तापमान अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है. सुबह और रात के समय सर्दी का असर महसूस हो सकता है।

