नई दिल्ली. आम लोगों की जेब पर अभी थोड़ा और लोड बढ़ने वाला है. त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले ही महंगाई का एक और झटका लग सकता है. जानकारी के मुताबिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरण को बनाने वाली कंपनी ने इसके दाम में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है. 1 अक्टूबर से एयर कंडीशनर (AC), LED TV, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और अन्य उत्पादों की कीमतों में 5 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की तैयारी में हैं.
इस समय जो खबर मीडिया में आई है वो परेशान करने वाली है. घर के आम इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के दाम अगले महीने से बढ़ने जा रहे हैं. कंपनियों के मुताबिक तांबा, स्टील, एल्युमिनियम और कच्चे तेल से जुड़े उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इतना ही नहीं साथ-साथ माल ढुलाई की लागत और मुद्रा विनिमय में उतार-चढ़ाव के कारण इनपुट कॉस्ट लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कंपनियों के लिए कीमतों में एक और बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है.
STORY | AC, TV & appliances prices to increase up to 8 pc from Oct 1 ahead of festive season
Ahead of the peak festival season, leading appliances and consumer electronics makers are going to increase prices of air conditioners, LED TVs, washing machines and other products by 5… pic.twitter.com/AUQnaGKFgR
— Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2026
गौरतलब है कि यह 2026 में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंस इंडस्ट्री में कीमतों में बढ़ोतरी का पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी दो बार ऐसा हो चुका है. इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि तांबा, एल्युमिनियम, स्टील और क्रूड ऑयल डेरिवेटिव्स जैसे प्रमुख कच्चे माल की लागत में लगातार हो रही वृद्धि और बढ़ती फ्रेट लागत के कारण कंपनियों पर कीमतें बढ़ाने का दबाव है. एयर कंडीशनर की कीमतों में करीब 5 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है. वहीं कुछ कंपनियां वॉशिंग मशीन, फ्रिज और LED TV की कीमतों में 3 से 4 फीसदी तक की वृद्धि कर रही हैं. कुछ कंपनियां अभी स्थिति का आकलन कर रही हैं।
आपको बता दें कि जिन कंपनियों के प्रोडक्ट के दाम बढ़ने वाले हैं उसमें Blue Star, Godrej Appliances, Haier, Daikin और Super Plastronics जैसी कंपनियां हैं. इन सभी की कैटेगरी में करीब 4 से 10 फीसदी तक कीमत बढ़ाने की घोषणा या पुष्टि कर चुकी हैं. वहीं Panasonic ने कहा है कि कंपनी स्थिति का मूल्यांकन कर रही है. कीमतों में बढ़ोतरी पर अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. सूत्रों की माने तो LG और Bosch Home Comfort ने भी AC की कीमतों में करीब 5 फीसदी की बढ़ोतरी की है. ये भारत में Hitachi ब्रांड के एयर कंडीशनर बेचती है.

