Stock Market Closing 26 september 2026: कारोबारी सत्र के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार खुलने के साथ ही भूचाल आ गया। 15 मिनट के अंदर सेंसेक्स करीब 900 अंकों का गोता लगा गया, तो निफ्टी 23,000 अंकों के नीचे चला गया। शेयर बाजार में इस तबाही से निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा हो गया।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का SENSEX 160.91 अंक लुढ़ककर 73,734.83 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 75.6 अंकों की गिरावट के साथ 23,064.90 पर खुला।
सुबह 9.44 बजे सेंसेक्स 900.08 अंक फिसलकर 72,998.05 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 282.05 अंकों की गिरावट के साथ 22,861.05 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर सभी 30 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन वजहों से मार्केट में भूचाल
बात करें, सोमवार को अचानक शेयर बाजार में मची इस तबाही के पीछे के कारणों के बारे में, तो इसका सीधा कनेक्शन अमेरिका से जुड़ा हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध बरकरार है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने और युद्ध खत्म करने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है, जिससे कच्चे तेल की कीमत में फिर से तेजी देखी जा रही है।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। HCLTECH, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, TCS, HDFC बैंक, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, NTPC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, SBIN, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन, इंडिगो और BEL के शेयर में गिरावट दर्ज की जा रही है। HDFC बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा 1.81% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 1.18%, निफ्टी मिडकैप 100 में 1.11% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.24% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत
सोमवार को सुबह 9.49 बजे ब्रेंट क्रूड 2.59% उछलकर प्रति बैरल 107 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

