Close Menu
    What's Hot

    मुबंई में हुए 26/11 हमलों पर आधारित होगी कंगना रनौत की अगली फिल्म? ये है सच्चाई

    March 11, 2026

     LPG संकट पर अनुराग ढांडा का केंद्र सरकार पर हमला, आम आदमी की

    March 11, 2026

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

      March 11, 2026

      गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

      March 11, 2026

      प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

      March 11, 2026

      12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

      March 11, 2026

      देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

      March 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मध्य प्रदेश: चंबल नदी ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, परिवार के साथ छतों पर रहने को मजबूर हुए लोग
    Breaking News

    मध्य प्रदेश: चंबल नदी ने तोड़ा तीन साल का रिकॉर्ड, परिवार के साथ छतों पर रहने को मजबूर हुए लोग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

     भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड जिले में चंबल नदी उफान पर है. नदी के जल स्तर ने पिछले तीन सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. राजस्थान के कोटा बैराज बांध से छोड़े गए पानी की वजह से नदी के किनारे स्थित अटेर क्षेत्र के एक दर्जन गांवो में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. यहां पानी घरों में घुस गया है. ग्रामीणों ने घर गृहस्थी का सामान समेटकर छत की शरण ले ली है. उनका कुछ सामान भी डूब चुका है. अब यह ग्रामीण अपने परिवार के साथ घरों की छत पर खुले आसमान के नीचे जिंदगी की गुजर बसर करने को मजबूर हैं.

    गौरतलब है कि इस इलाके में किसानों के खेत बाढ़ का पानी आने से नदी-तालाब का रूप ले चुके हैं. बाढ़ के चलते किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है. इस मामले पर कलेक्टर सतीश कुमार और एसपी शैलेन्द्र सिंह नजर बनाए हुए हैं. अगर गांव डूबता है तो उनको एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की मदद से सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा. इस बीच शुक्रवार को सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया बोट के सहारे बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे. उन्हें राशन-पानी दिया और ढांढस बंधाया.

    चंबल नदी ने लिया रौद्र रूप
    दरअसल, राजस्थान के कोटा बैराज और गांधी सागर बांध से 12 हजार क्युसेक पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी रौद्र रूप में आ चुकी है. यह 119.80 मीटर खतरे के निशान को पार करती हुई 128 मीटर पर पहुंच गई है. इससे अटेर के एक दर्जनो गांवों में बाढ़ से स्थिति बिगड़ने लगी है. गांव टापू बन चुके हैं. कई झोपड़ियां और सरकारी स्कूल पूरी तरह से डूब चुके हैं. ऐतिहासिक किले के चारों तरफ पानी भर चुका है. बिजली के खंभे डूब चुके हैं. नावली वृंदावन, देवालय, मुकुटपुरा, कछपुरा, रमा कोट, दिन्नपुरा, कोषण की मढ़ैयन, नखलोली सहित 10 से 12 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं.

    सरकार से यह गुहार लगा रहे ग्रामीण
    बता दें, गांव में रात से ही पानी भरना शुरू हो गया था. इससे ग्रामीण घबरा गए और रात को ही गृहस्थी का सामान समेटकर घर की छतों पर चले गए. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. उनका कहना है कि हर साल बाढ़ आती है सब कुछ बहाकर लेकर जाती है. ग्रामीणों ने अब गांव छोड़ने का मन बना लिया है. इसलिए वे सरकार से एक ही गुहार लगा रहे हैं कि उन्हें ऊंचे स्थान पर बसाया जाए.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएफबीआई ने किया खुलासा, ट्रंप ने टॉप सीक्रेट फाइलों को मैगजीन और अखबारों में मिला दिया था
    Next Article झारखंड : CM हेमंत सोरेन आज दे सकते हैं इस्तीफा, दोबारा साबित करेंगे बहुमत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

    March 11, 2026

    गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- आंख मारने वाले स्पीकर पर सवाल उठा रहे, अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    March 11, 2026

    प्रधानमंत्री ने कोच्चि में ‘अखिल केरल धीवर सभा’ के स्वर्ण जयंती समारोह को किया संबोधित

    March 11, 2026

    12 वर्ष से कोमा में था मरीज, शीर्ष कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति

    March 11, 2026

    देश के 14 शहरों में पारा 40 डिग्री पार

    March 11, 2026

    Vaccine Side Effects: कोविड वैक्सीन से नुकसान का मुआवजा दे सरकार: सुप्रीम कोर्ट

    March 11, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मुबंई में हुए 26/11 हमलों पर आधारित होगी कंगना रनौत की अगली फिल्म? ये है सच्चाई

    By श्वेता चौहानMarch 11, 2026

    Kangana Ranaut: मुबंई में हुए 26/11 हमलों पर आधारित होगी कंगना रनौत की अगली फिल्म?…

     LPG संकट पर अनुराग ढांडा का केंद्र सरकार पर हमला, आम आदमी की

    March 11, 2026

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया गो-प्रतिष्ठा जनजागरण अभियान का शंखनाद, कहा- मुझे सपा समर्थक कहते हैं, मेरे कार्यक्रम में सबसे ज्यादा भाजपाई हैं

    March 11, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.