Stock market opening 1 august 2026: कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को स्टॉक मार्केट गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 287.4 अंकों की गिरावट के साथ 72,192.89 पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 76.75 अंक फिसलकर 22,543.70 पर खुला।
सुबह 9.53 बजे सेंसेक्स 117.11 अंक फिसलकर 72,362.49 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 73.65 अंकों की गिरावट के साथ 22,544.55 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर 9 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि 21 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन कंपनियों के शेयरों में तेजी
बीएसई पर कोटक बैंक, इन्फोसिस, HCLTECH, TCS, एक्सिस बैंक, HDFC बैंक, टाइटन, SBIN और ICICI बैंक के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। कोटक बैंक के शेयर में सबसे ज्याद 3.57% की तेजी देखी जा रही है।
इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट
बीएसई पर टेक महिंद्रा, हिंदुस्तान लीवर, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, सन फार्मा, ITC, NTPC, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस, ICICI बैंक, पावरग्रिड, अल्ट्रासेमको, इटरनल, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, इंडिगो और BEL के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। इटरनल के शेयर में सबसे ज्यादा 2.39% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.29%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.39% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.53% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत फिसली
ब्रेंट क्रूड गुरुवार को सुबह 10.00 बजे 1.16% फिसलकर प्रति बैरल 96.89 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

