
नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए 2 अक्टूबर को DMRC (दिल्ली मेट्रे रेल कॉरपोरेशन) की तरफ से खास जानकारी साझा की. मेट्रो में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को इसे बड़े ध्यान से देखना चाहिए. शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो की ओर यात्रा को लेकर अपडेट दिया गया. सुबह सोशल मीडिया दिए सेवा अपडेट में बताया गया कि 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एक्जिट की सुविधा अगले आदेश तक बंद रहेगी. यात्रियों को इन स्टेशनों पर पहुंचने से पहले अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है.
भले ही बाहर निकलने और अंदर आने की सुविधा इन स्टेशनों पर उपलब्ध नहीं होगी लेकिन एक बड़ी राहत है. दिल्ली मेट्रो ने इस बात को साफ किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस, आईएनए, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. पहले के जैसे ही इन स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को अपने डेस्टिनेशनल तक जाने के लिए दूसरे ट्रेन की सुविधा मिलेगी. यानी संबंधित स्टेशनों पर ट्रेन बदलने वाले यात्रियों को इंटरचेंज की सुविधा में किसी तरह का कोई बदलाव वहीं किया गया है.
Service Update
The entry and exit at the following metro stations will remain closed till further notice. However, interchange facility will remain available at Rajiv Chowk, Mandi House, INA, New Delhi and Central Secretariat stations:
1. Janpath
2. Patel Chowk
3. Central…— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) October 2, 2026
सेवा अपडेट के अनुसार जिन 11 स्टेशनों पर एंट्री और एक्जिट बंद रहेगा, उनमें शामिल हैं:
जनपथ
पटेल चौक
केंद्रीय सचिवालय
राजीव चौक
सेवा तीर्थ
मंडी हाउस
लोक कल्याण मार्ग
आईएनए
चावड़ी बाजार
रामकृष्ण आश्रम मार्ग
नई दिल्ली
शुक्रवार, 2 अक्टूबर को दिल्ली मेट्रो ने जो अपडेट जारी किया है इससे इन स्टेशनों से यात्रा शुरू करने या इन स्टेशनों पर उतरने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे यात्रियों के लिए वैकल्पिक मेट्रो स्टेशन या परिवहन साधन का इस्तेमाल करना जरूरी हो सकता है.
दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के लिए यह भी साफ किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस, आईएनए, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज सुविधा पहले के जैसे ही उपलब्ध रहेगी. ऐसे में अलग-अलग मेट्रो लाइनों के बीच ट्रेन बदलने वाले यात्रियों को इन स्टेशनों पर इंटरचेंज करने में कोई परेशानी नहीं होगी. फिलहाल एंट्री और एग्जिट बंद रखने के पीछे की वजह अपडेट में साफ नहीं किया गया है. यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी. यात्रियों को सलाह है कि सफर से पहले मेट्रो सेवा की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि उन्हें रास्ते में परेशानी का सामना न करना पड़े.
